अगस्त में जीएसटी संग्रह 10% बढ़कर ₹1.75 लाख करोड़ हुआ

घरेलू खपत व वस्तुओं के आयात में वृद्धि से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) संग्रह अगस्त, 2024 में सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, मासिक आधार पर जीएसटी के रूप में सरकार की कमाई में गिरावट आई है। जुलाई, 2024 में जीएसटी संग्रह 1.82 लाख करोड़ रुपये और अगस्त, 2023 में 1.59 लाख करोड़ रहा था। सरकार को अप्रैल, 2024 में जीएसटी के रूप में अब तक की सर्वाधिक 2.10 लाख करोड़ की कमाई हुई थी।

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1,74,962 करोड़ रुपये के कुल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) की हिस्सेदारी 30,862 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का 38,411 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) का 44,593 करोड़ और सेस का 11,120 करोड़ रुपये का योगदान रहा।

सकल जीएसटी राजस्व

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने खपत बढ़ने से घरेलू राजस्व 9.2 फीसदी बढ़कर करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। अगस्त, 2023 में यह आंकड़ा 1.14 लाख करोड़ रुपये रहा था। वस्तुओं के आयात से सकल जीएसटी राजस्व 12.1 फीसदी बढ़कर 49,976 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 44,566 करोड़ रुपये रहा था।

शुद्ध राजस्व में 6.5 फीसदी बढ़ोतरी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रिफंड के बाद शुद्ध राजस्व में 6.5 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगस्त में 24,460 करोड़ के रिफंड जारी किए गए, जो सालाना आधार पर 38 फीसदी अधिक है। रिफंड समायोजन के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व 6.5% बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago