राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को 29 मई को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। श्रीवास्तव केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के पद पर सुरेश एन पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले साल दिसंबर से कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के तौर पर काम कर रहे थे।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त का एक पद रिक्त है। फिलहाल निकाय में पूर्व खुफिया ब्यूरो प्रमुख अरविंद कुमार एकमात्र सतर्कता आयुक्त हैं। श्रीवास्तव, असम-मेघालय कैडर के 1988-बैच (सेवानिवृत्त) के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह पिछले साल 31 जनवरी को सचिव (समन्वय), कैबिनेट सचिवालय के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
गृह मंत्रालय में विशेष सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कैडर प्रबंधन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मियों और सामान्य प्रशासन से संबंधित मामलों का प्रबंधन किया था। केंद्रीय सर्तकता आयुक्त और सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष या पदधारी व्यक्ति के 65 वर्ष की आयु पूरा होने तक का होता है।
श्रीवास्तव ने वाणिज्य विभाग के निदेशक/उप सचिव के रूप में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के तहत सेवाओं में व्यापार से संबंधित वार्ताओं में सरकार की सहायता की थी। उन्होंने राइट्स लिमिटेड में मुख्य सतर्कता अधिकारी और जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के संयुक्त सचिव और मिशन निदेशक के रूप में भी कार्य किया।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…