Categories: Uncategorized

डोनाल्ड ट्रम्प का भारत दौरा: जाने कैसा रहा 24 फरवरी का कार्यक्रम

अमेरिका के राष्ट्रपति (President of the United States -POTUS) डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी 2020 को दो दिवसीय यात्रा पर अहमदाबाद पहुचे। उनके साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी थीं। अहमदाबाद पहुँचने के साथ डोनाल्ड ट्रम्प गुजरात का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं किया, जिसके के बाद दोनों नेता साबरमती आश्रम की ओर रवाना हुए। साबरमती आश्रम में पहुंचने पर अमेरिका के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी ने चरखा काता (चलाया) और फिर अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

“नमस्ते ट्रम्प ” कार्यक्रम:-


साबरमती आश्रम की यात्रा के बाद दोनों नेता दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम “सरदार पटेल स्टेडियम” में पहुंचे, जहां उन्होंने नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में भाग लिया और वहां उपस्थित लाखों लोगों को संबोधित किया, इस स्टेडियम को “मोटेरा स्टेडियम” के नाम से भी जाना जाता है। नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


ताजमहल का दीदार:


नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल दुनिया के 7 अजूबों में शामिल आगरा के प्रतिष्ठित “ताजमहल” का दौरा करने के लिए उत्तर प्रदेश में आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी मशहूर ताजमहल पहुंचे और ऐतिहासिक स्मारक की सुंदरता की तारीफ की। ताजमहल का दीदार करने के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि दल अपने शेष कार्यक्रमों के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे।
कल शाम अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी नई दिल्ली पहुंच, जहां उनका स्वागत केन्द्रीय मंत्री हरदीप पूरी द्वारा किया गया। आज सुबह उनका स्वागत राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया, उनके साथ वहां प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।
आज ट्रम्प, महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे, इसके बाद हैदराबाद हाउस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago