Categories: National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘श्री महाकाल लोक’ को बाबा महाकाल को समर्पित करेंगे

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘श्री महाकाल लोक’ को बाबा महाकाल को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की ‘महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर’ विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। उज्जैन में बना 900 मीटर से अधिक लंबा कॉरिडोर ‘महाकाल लोक’ भारत में अब तक निर्मित ऐसे सबसे बड़े गलियारों में से एक है। महाकाल मंदिर के नए बने कॉरिडोर में 108 स्तंभ बनाए गए हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

यह कॉरिडोर सनातन धर्म की झलक दिखाता है, जहां 9 से 18 फीट की 76 बड़ी मूर्तियां और लगभग 110 छोटी मूर्तियां स्थापित की गई हैं। राजस्थान, गुजरात और उड़ीसा के कलाकारों एवं शिल्पकारों ने मुख्य रूप से पत्थरों को तराशकर उन्‍हें स्तंभों और पैनल में तब्दील किया है। महाकालेश्वर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। गलियारे के लिए दो भव्य एंट्री गेट-नंदी द्वार और पिनाकी द्वार बनाए गए हैं। यह गलियारा मंदिर के मेन गेट तक जाता है।

 

Find More National News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

53 mins ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

3 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

3 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

3 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

7 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

7 hours ago