Home   »   पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई से...

पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई |_3.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिर्डी को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा उन्होंने दो सड़क परियोजनाओं-सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास परियोजना का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुंबई से सोलापुर और शिरडी के लिए दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद मोदी ने कहा कि इस साल के केंद्रीय बजट ने मध्यम वर्ग को मजबूत किया है और इसे संप्रग शासन से अधिक राहत दी है। जिस आय पर यूपीए सरकार ने 20 प्रतिशत तक कर लगाया था, इस बजट में उसे शून्य कर दिया गया है। चाहे वह वेतनभोगी वर्ग हो या व्यापार और वाणिज्य से कमाई करने वाला मध्यम वर्ग, इस बजट ने उन्हें खुश कर दिया है।

मुख्य बिंदु

 

  • मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई और सोलापुर के बीच 455 किलोमीटर की दूरी छह घंटे 30 मिनट में तय करेगी, जिससे वर्तमान में लगने वाले समय में लगभग एक घंटे की बचत होगी।
  • मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस को शिरडी तक 343 किलोमीटर की दूरी तय करने में पांच घंटे 25 मिनट का समय लगेगा।
  • मुंबई-साईंनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।
  • यह ट्रेन महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी, शनि शिंगणापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों तक यात्रा कराएगी।
  • मुंबई से सोलापुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर एवं पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के लिए यात्रा की बेहतरीन सुविधा देगी।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है और यह अपने पुराने रूप से भी बेहतर है।
  • नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है।
  • इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। साथ ही CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।
  • इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। इस अपग्रेडेड ट्रेन में तीन घंटे का बैटरी बैकअप है। पहले यह बैकअप एक घंटे का था।

Find More National News Here

Person Of The Year: Dr. Subramaniam Jaishankar, Foreign Minister Of India_70.1