Categories: Defence

प्रधानमंत्री मोदी 2 सितंबर को भारतीय नौसेना के नए ध्वज का करेंगे अनावरण, देश को सौंपेंगे INS विक्रांत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 और 2 सितंबर को कर्नाटक और केरल के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री 1 सितंबर को कोचीन हवाई अड्डे के पास कलाडी गांव में श्री आदि शंकराचार्य के जन्मस्थान का दौरा करेंगे। वहीं 2 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में INS विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत शुरू कर देश को सौंपेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान औपनिवेशिक अतीत को दूर करते हुए और समृद्ध भारतीय समुद्री विरासत के अनुरूप भारतीय नौसेना के नए ध्वज का अनावरण करेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

देश को INS विक्रांत मिलने के बाद भारत उन चुनिंदा देशों के ग्रुप में शामिल हो जाएगा, जिनके पास खुद स्वदेशी विमानवाहक पोत के डिजाइन और बनाने की क्षमता है। इसके बाद पीएम मंगलुरु में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहां प्रधानमंत्री मोदी 3800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की नींव रखेंगे।

INS विक्रांत: एक नजर में

INS विक्रांत को भारतीय नौसेना के इन-हाउस ‘वारशिप डिजाइन ब्यूरो’ (WDB) ने डिजाइन किया है और इसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है। INS विक्रांत बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का शिपयार्ड है। 

INS विक्रांत भारत के समुद्री इतिहास में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा जहाज है, जिसे अत्याधुनिक ऑटोमेशन फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। स्वदेशी विमानवाहक का नाम उनके शानदार पूर्ववर्ती,भारत के पहले विमानवाहक के नाम पर रखा गया है, जिसने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Find More News Related to Defence

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago