प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जुलाई को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत करेंगे। वे इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के मुख्यालय भवन की आधारशिला भी रखेंगे। आईएफएससी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले अंतराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स) का शुभारंभ करेंगे। IFSCA वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के निर्माण और पर्यवेक्षण के लिए भारत के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में केंद्रीकृत नियामक निकाय है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
यह एक्सचेंज भारत में सोने के वित्तीयकरण (financialisation) को बढ़ावा देने के अलावा, जवाबदेह सोर्सिंग और क्ववालिटी के भरोसे के साथ कुशल प्राइस डिस्कवरी की सुविधा भी प्रदान करेगा। इस बुलियन एक्सचेंज को भारत में सोने के आयात का बड़ा एंट्री गेट माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि अब देश में जो भी सोना आएगा वो इसी एक्सचेंज के जरिए आएगा।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…