Categories: Uncategorized

पीएम ने विकास और रोजगार के लिए किया दो कैबिनेट समितियों का गठन

निवेश में तेजी लाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दो महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए दो कैबिनेट समितियों का गठन किया है। दोनों पैनलों क्रमशः, निवेश व विकास तथा रोजगार एवं कौशल विकास पर होंगे, जिनकी अध्यक्षता प्रधान मंत्री द्वारा की जायेगी।
निवेश और विकास की कैबिनेट समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रेलवे और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इसके सदस्य होंगे। रोजगार और कौशल विकास की कैबिनेट समिति में शाह, सीतारमण और गोयल के अलावा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कौशल मंत्री एमएन पांडेय, श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार और आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी शामिल होंगे।
स्त्रोत- डीडी न्यूज

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) महंगाई 2.13% दर्ज

फरवरी 2026 में भारत की थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर बढ़कर 2.13 प्रतिशत…

6 mins ago

सबसे ज्यादा ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता कौन हैं?

फिल्मों की दुनिया में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने अपनी दमदार अभिनय क्षमता से…

17 hours ago

भारत ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में 208 पदक जीते

भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 (World Para Athletics Grand Prix 2026) में…

17 hours ago

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026: भारत में 16 मार्च को क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026 (National Vaccination Day 2026) भारत में हर वर्ष 16 मार्च को…

17 hours ago

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 13 मार्च 2026 को 71 वर्ष की…

18 hours ago

कवि-गीतकार वैरामुथु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला

प्रसिद्ध तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से…

18 hours ago