Categories: Uncategorized

द्वैमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य जारी : रेपो रेट घटकर 5.75% हुई

दूसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति का वक्तव्य जारी कर दिया गया है। वर्तमान और विकासशील वृहद आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर, मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी बैठक में यह निर्णय लिया:
  1. तरलता समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत पॉलिसी रेपो दर को 25 आधार अंक घटाकर तत्काल प्रभाव से 6.0% से घटाकर 5.75% कर दिया है।
  2. नतीजतन, एलएएफ के तहत रिवर्स रेपो दर 5.50% और सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर 6.0% पर समायोजित है।
  3. भारतीय रिज़र्व बैंक ने घरेलू गतिविधियों में मंदी और वैश्विक व्यापार युद्ध में वृद्धि के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक विकास का अनुमान 7% तक कम कर दिया है।

    कृषि, विनिर्माण, निर्माण, व्यापार, होटल और बिजली क्षेत्रों में विकास की कमी के कारण जनवरी-मार्च तिमाही में जीडीपी वृद्धि पांच साल के निचले स्तर 5.8% तक गिर गई। बदले में, इसने FY19 जीडीपी विकास दर को पांच साल के निचले 6.8% पर ला दिया। एमपीसी की अगली बैठक 5 से 7 अगस्त, 2019 के दौरान निर्धारित है।

स्त्रोत – आरबीआई

उपरोक्त समाचार से एलआईसी एएओ मेन्स 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • शक्तिकांत दास- आरबीआई के 25वें गवर्नर, मुख्यालय– मुंबई,   कोलकाता में 1 अप्रैल 1935 को स्थापित
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago