वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ग्रेटर नोएडा में खाद्य पदर्शनी का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र से वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देना है। ‘इंडसफूड 2024’ शो हर साल वाणिज्य विभाग के सहयोग से भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) आयोजित करती है।
गोयल ने कहा कि भारत से खाद्य निर्यात में अपार संभावनाएं हैं और इस वित्त वर्ष में, कुछ प्रमुख वस्तुओं के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद, देश का कृषि निर्यात पिछले साल के 53 अरब डॉलर के स्तर से अधिक होगा। विकास के लिए भविष्य की रणनीति का सुझाव देते हुए, उन्होंने उद्योग को तीन क्षेत्रों में काम करने का सुझाव दिया – उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए कौशल, किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का उत्पादन करना।
टीपीसीआई ने एक बयान में कहा कि यह प्रदर्शनी दक्षिण एशिया में ‘सबसे बड़ी’ खाद्य और पेय पदार्थ प्रदर्शनी है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 1,200 से अधिक प्रदर्शक, 7,500 वैश्विक खरीदार भाग ले रहे हैं।
टीपीसीआई के अध्यक्ष मोहित सिंगला ने कहा कि यूरोपीय संघ, चीन, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, हांगकांग, बांग्लादेश, नेपाल, ब्रिटेन, तुर्किये सहित 15 से अधिक देशों के प्रदर्शक भी अपने उत्पादों का प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 20 वैश्विक कार्यकारी शेफ (खानसामा) प्रदर्शनी में शामिल हो रहे हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…
लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…
दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…
भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…
कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…
देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…