इंडिगो ने पीटर एल्बर्स को एयरलाइन का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। पीटर एल्बर्स ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो के सीईओ का पद संभाल लिया है। एल्बर्स ने रोनोजॉय दत्ता की जगह ली है। एयरलाइन ने दत्ता के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के फैसले के बाद एल्बर्स को नये सीईओ के लिए नामित किया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
इंडिगो ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि पीटर एल्बर्स छह सितंबर से कंपनी में नये सीईओ के रूप में शामिल हो गये हैं। एल्बर्स, इंडिगो के चौथे सीईओ हैं। जनवरी, 2019 में दत्ता एयरलाइन में शीर्ष पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने कोविड-19 महामारी के कठिन समय में इंडिगो का नेतृत्व किया।
एल्बर्स ने केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य किया है और यह एयर फ्रांस-केएलएम समूह की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं। एल्बर्स विमानन उद्योग के एक अनुभवी हैं।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…