नीमा सरीखानी को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर पीपुल्स च्वाइस अवार्ड 2023 मिला है। उन्हें यह सम्मान बर्फ पर सो रहे ध्रुवीय भालू की तस्वीर के चलते मिला है। उन्होंने तस्वीर लेने से पहले नॉर्वेजियन द्वीपों पर 3 दिनों तक ध्रुवीय भालू की खोज की थी। इस तस्वीर में ध्रुवीय भालू को एक छोटे से हिमखंड पर सोते देखा जा सकता है।
हर साल नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम द्वारा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर पीपुल्स च्वाइस अवार्ड के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस संगठन ने हाल ही में संपन्न हुई प्रतियोगिता में टॉप पर जगह बनाने वाली तस्वीरों के बारे में जानकारी दी है।
सारीखानी ने अपनी तस्वीर को ‘आइस बेड’ नाम दिया है। इसके पक्ष में रिकॉर्ड 75,000 लोगों ने मतदान किया।’ नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम ने बताया है कि 2023 में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए 50 हजार से अधिक तस्वीरें मिलीं थीं। इनमें से 100 तस्वीरों का चुनाव फाइनलिस्ट के रूप में जजों के पैनल द्वारा किया गया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 'जेंडर इन्क्लूजन और स्किल डेवलपमेंट' पर एशिया की पहली…
फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems को भारतीय रिज़र्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना…
भारत ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि NITI Aayog…
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF)…
लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी…