श्रीलंका में भी UPI से कर सकेंगे पेमेंट, PhonePe-लंकापे ने की साझेदारी

श्रीलंका जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब श्रीलंका में पेमेंट करने के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि श्रीलंका में अब फोनपे यूपीआई लॉन्च किया गया जिससे भारतीय सैलानी आसानी से पेमेंट कर पाएंगे।

 

फोनपे ने लंकापे के साथ साझेदारी की

फोनपे ने लंकापे के साथ साझेदारी की घोषणा की। इससे कंपनी के उपयोगकर्ताओं को श्रीलंका में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का उपयोग करके भुगतान करने की सुविधा होगी। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में फोनपे ने कहा कि श्रीलंका की यात्रा करने वाले सैलानी उसके ऐप के जरिये लंकापे क्यूआर का उपयोग करने वाले यहां के कारोबारियों को यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

लेनदेन को यूपीआई और लंकापे नेशनल पेमेंट नेटवर्क सुलभ बनाएगा। इससे उपयोगकर्ता लंका क्यूआर कोड को स्कैन कर सुरक्षित और त्वरित भुगतान कर सकते हैं। राशि विनिमय दर के आधार पर भारतीय रुपये में कटेगी।

 

भारतीय पर्यटकों को काफी सुविधा

फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय भुगतान) रितेश पई ने कहा कि लंकापे के साथ सहयोग से भारतीय पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। वे अब यात्रा करते समय और लंका क्यूआर का उपयोग करने वाले कारोबारियों को भुगतान करते समय आसान और सुरक्षित भुगतान व्यवस्था का उपयोग कर सकते हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago