Categories: Banking

PhonPe ने सीमा-पार यूपीआई भुगतान सेवा शुरू की

फोनपे (PhonePE) ने कहा कि उसने ऐसी सेवा शुरू की है जो देश से बाहर यात्रा करने वाले उसके भारतीय उपयोगकर्ताओं को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये विदेशी व्यवसायियों (foreign businessmen) को भुगतान में सक्षम बनाएगी। ‘यूपीआई इंटरनैशनल’ के सहायक व्यावसायिक आउटलेट संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, मॉरिशस, नेपाल और भूटान में हैं जो लोकल क्यूआर कोड प्रणाली से जुड़े हुए हैं। उपयोगकर्ता अपने भारतीय बैंक से विदेशी मुद्रा में सीधे तौर पर भुगतान करने में सक्षम होंगे, जैसा कि वे अंतरराष्ट्रीय डेबिट कार्डों के जरिये करते हैं। वॉलमार्ट समर्थित फोनपे ने कहा है कि यह सेवा शुरू करने वाला वह पहला भारतीय फिनटेक (FinTech) ऐप है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • फोनपे ने हाल में जनरल अटलांटिंक से 35 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है। इससे कंपनी को अपना परिचालन दायरा बढ़ाने और गूगल पे, पेटीएम तथा एमेजॉन पे से मुकाबला करने में मदद मिल सकती है।
  • ऑनलाइन पेमेंट और ट्रांजैक्शन सर्विस उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) ने 12 बिलियन डॉलर से ज्यादा की वैल्युएशन पर 350 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की है। फोनपे को यह फंडिंग जनरल अटलांटिक से मिली है।
  • यूपीआई इंटरनैशनल शेष दुनिया को भी यूपीआई का अनुभव मुहैया कराने की दिशा में पहला कदम है। यह नई पेशकश बड़ा बदलाव लाने में मददगार होगीऔर भारतीयों द्वारा विदेश यात्रा करते वक्त व्यावसायिक आउटलेटों पर भुगतान के अनुभव को खास बनाएगी।
  • दिसंबर 2015 में स्थापित फोनपे के 40 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और 3.5 करोड़ से अधिक कारोबारी इससे जुड़े हैं। ये व्यापारी बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक फैले हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारतीय सेना ने दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी कमानों के लिए नए कमांडरों की नियुक्ति की

भारतीय सेना ने 1 अप्रैल, 2026 को अपनी तीन प्रमुख ऑपरेशनल इकाइयों—दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी…

27 mins ago

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए उपसेना प्रमुख

भारतीय सेना में सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को…

2 hours ago

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

5 hours ago

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

5 hours ago

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

21 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

21 hours ago