Categories: Economy

1 अप्रैल से पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाया जायेगा: हरदीप सिंह पुरी

देश की कुछ चुनिंदा जगहों पर 01 अप्रैल, 2023 से एथनॉल वाला पेट्रोल (E20 Petrol) मिलना शुरू हो जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि देश में चरणबद्ध तरीके से E20 यानी पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण के साथ वाहनों में उपयोग के लिए मिलेगा। वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके प्रथम चरण की शुरूआत 1 अप्रैल, 2023 से होने जा रही है। यह देश के कुछ शहरों में मिलना शुरू होगा। इसके बाद धीरे-धीरे इसे देशभर में लागू करने की योजना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

शुरुआत कैसे होगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के कुछ चुनिंदा शहरों के पेट्रोल पंपों को इस काम के लिए चुना जाएगा, जहां पर इस ईंधन को आम जनता के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्रालय की प्रस्तावित योजना लागू होने से पेट्रोल में एथनॉल मिलाने के सरकार के प्लान को बल मिलेगा, जिसमें 2025-26 एथनॉल आपूर्ति वर्ष तक देशभर में कुल पेट्रोल आपूर्ति में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, इस मिश्रण की अंतिम तिथि पहले 2030 रखी थी, जिसे अब घटाया गया है क्योंकि कच्चे एथनॉल की आपूर्ति बहुत तेजी से हुई है।

 

एथनॉल की मांग वैश्विक

 

मंत्री पुरी का कहना है कि भारत 2040 तक एथनॉल की वैश्विक मांग (Global Demand) में 25 फीसदी हिस्सेदारी करने की राह पर है। भारत ने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण 2013-14 के 1.53 प्रतिशत से बढ़ाकर 2022 में 10.17 प्रतिशत कर दिया है। साल 2025 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य हासिल करने के लिए देश को 10.2 से 11 अरब लीटर एथनॉल की जरूरत है।

 

उत्पादन कैसे होगा

देश में एथनॉल की उत्पादन क्षमता (Production Capacity) को और बढ़ाया जा है। देश को लगभग 14.5 अरब लीटर एथनॉल की जरूरत है। इसमें कुछ उत्पादन का इस्तेमाल स्टार्च और केमिकल उद्योग में किया जाता है। बता दें लगभग 7.6 अरब लीटर एथनॉल का उत्पादन गन्ने से होता है। वहीँ 7.2 अरब लीटर उत्पादन अनाज और गैर अनाज आधारित स्रोतों जैसे धान के भूसे आदि से किया जा रहा है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

कोर सेक्टर्स की ग्रोथ धीमी हुई, जनवरी में 4 फीसदी पर आई

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी कोर उद्योगों का सूचकांक (ICI) के अनुसार, जनवरी 2026…

6 mins ago

सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के बाद ट्रंप ने 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने की घोषणा की

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को ट्रंप के नए टैरिफ को रद्द (Trump Tariff)…

24 mins ago

प्रसिद्ध बांग्ला लेखक शंकर का 93 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्यात साहित्यकार मणिशंकर मुखोपाध्याय, जिन्हें साहित्य जगत शंकर के नाम से जानता है, का 93…

2 hours ago

01 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे पर नकद टोल बंद करने की तैयारी

देश में पूरी तरह डिजिटल नेशनल हाइवे टोलिंग सिस्टम विकसित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय…

3 hours ago

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026: गौरव, संस्कृति और प्रगति

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026 (Arunachal Pradesh Foundation Day 2026) 20 फरवरी को मनाया जाएगा।…

18 hours ago

भारत एआई शिखर सम्मेलन 2026 में ‘नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट प्रतिबद्धताएँ’ लॉन्च

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी…

19 hours ago