ताइवान की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पेगाट्रॉन भी ऐपल फोन की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। इसने अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चेन्नई के महिंद्रा वर्ल्ड सिटी में स्थापित किया है। इस प्रकार पेगाट्रॉन भारत में ऐपल की तीसरी वेंडर/साझेदार बन गई है जो आईफोन बनाएगी। कंपनी इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बनाने में लगभग 1100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे लगभग 14,000 जॉब क्रिएट होंगे।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
इसके पहले फॉक्सकॉन और विस्ट्रान ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की थी। भारत में 2025 तक ऐपल की कम से कम एक चौथाई मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं स्थापित करने की योजना है। उसी लक्ष्य के तहत इन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना हो रही है। पिछले साल फरवरी में ही पेगाट्रॉन ने तमिलनाडु सरकार के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया था।
ऐपल 2025 तक भारत में 25 फीसदी मोबाइल हैंडसेट बनाना चाहती है। कंपनी का जोर चीन से अलग जगह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का है। कंपनी का दुनिया में अलग-अलग जगह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने की योजना है। ऐपल 2022 तक 5 फीसदी iPhone 14 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करना चाहती है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…
भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…
नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…
भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…
भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती…
विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता…