Categories: Uncategorized

पेटीएम की सहयोगी को मिला ब्रोकरेज लाइसेंस, अब मार्केट में उतारेगी अपने नए बीमा उत्पाद

भारत के डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पेटीएम की सहयोगी कंपनी पेटीएम इन्सुरेंस ब्रोकिंग को बीमा नियामक और प्राधिकरण प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा ब्रोकरेज लाइसेंस जारी कर दिया है। इसके मिलने से पेटीएम अब ऑटोमोटिव, स्वास्थ्य और जीवन बीमा जैसे विभिन्न वर्गों में बीमा की पेशकश कर पाएगा। इसके अलावा, पेटीएम ग्राहक अब चुनिंदा मर्चेंट केन्द्रों पर पॉलिसी प्रबंधन और दावा निपटान की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।
पेटीएम इंश्योरेंस ब्रोकिंग का उद्देश्य पूरे देश में अपने नए बीमा उत्पादों की बिक्री करने के लिए अपने 16 मिलियन मर्चेंट पार्टनर्स का सहयोग करना है। इसके अलावा, इसका लक्ष्य बिना किसी परेशानी के अपने उत्पादों का विस्तार करना और मर्चेंट को वैकल्पिक आय स्रोत प्रदान करके सशक्त बनाना है। इस दिशा में पेटीएम पहले ही 20 बीमा कंपनियों के साथ हाथ मिला चुका है और जो भविष्य में इनके अतिरिक्त 30 और कंपनियों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पेटीएम की मूल कंपनी: वन 97 कम्युनिकेशंस.
  • पेटीएम का मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश.
  • पेटीएम के अध्यक्ष: अमित नय्यर
    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

    मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

    12 mins ago

    Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

    बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

    3 hours ago

    INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

    भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

    4 hours ago

    महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

    विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

    4 hours ago

    मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

    भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

    5 hours ago

    PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

    भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

    5 hours ago