Categories: Uncategorized

देश भर में आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

जागरूकता की कमी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और इन्हें रोकने के लिए जरुरी सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद स्थापना दिवस भी है। इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों और नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और पुरे साल भर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। अभियान का मुख्य लक्ष्य कार्यलयों और लाइफस्टाइल में ओएसएच का एकीकरण सुनिश्चित करना है।

उद्देश्य:

  • कार्यलयों और जीवन शैली में स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना.
  • कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करना.
  • OSH कार्यक्रमों में कर्मचारियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना.

भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का इतिहास:

भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने 4 मार्च 1966 को राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित करने वाले SHE अभियान को बनाए रखने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की स्थापना की थी। NSC एक स्वायत्त निकाय संस्था है। इसलिए 1972 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ-साथ इस दिन सप्ताह भर चलने वाले अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (NSW) को मानाएं जाने का भी निर्णय लिया गया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

लिथियम उत्पादन में यूरोप को बढ़त: फिनलैंड ने शुरू किया नया एकीकृत प्रोजेक्ट

नॉर्डिक देश फ़िनलैंड ने एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया है, क्योंकि यह यूरोप का पहला…

3 hours ago

पंजाब FC का जलवा बरकरार, फाइनल में 3-0 से शानदार जीत

पंजाब FC ने जिंक फुटबॉल एकेडमी पर 3-0 की शानदार जीत के बाद, AIFF एलीट…

3 hours ago

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार गोल्ड मेडल

भारतीय भारोत्तोलकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में चल रही राष्ट्रमंडल युवा…

3 hours ago

APEDA की नई पहल: पीलीभीत में बासमती और जैविक खेती का ट्रेनिंग सेंटर

भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, पीलीभीत ज़िले के टांडा बिजेसी गाँव…

4 hours ago

UAE ने OPEC और OPEC+ से अलग होने का ऐलान किया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से पेट्रोलियम निर्यातक…

4 hours ago

भारतीय सेना का बड़ा कदम: 11 देशों के साथ ‘प्रगति’ सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना 'अभ्यास प्रगति' (Exercise PRAGATI) के पहले संस्करण के लिए 11 मित्र देशों के…

4 hours ago