Categories: Uncategorized

पेटीएम ने छोटे कारोबारियों और मर्चेंट पार्टनर्स के लिए लॉन्च किया एंड्रॉइड पीओएस डिवाइस

पेटीएम ने छोटे एवं मध्यम कारोबारियों (SMEs) और अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए एंड्रॉइड पीओएस डिवाइस लॉन्च किया है। ये एंड्रॉइड आधारित डिवाइस कारोबारियों को ग्राहकों से विभिन्न तरीकों जैसे डेबिट और क्रेडिट कार्ड, पेटीएम वॉलेट, यूपीआई-आधारित ऐप और नकदी से भुगतान लेने में सक्षम बनाएगा। यह उपकरण व्यापारियों को ‘पेटीएम फॉर बिजनेस’ ऐप के माध्यम से जीएसटी के अनुस्सर बिल देने, लेनदेन और सेटलमेंट का प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान करेगा। इस सेवा से छोटे और मध्यम व्यवसायों (एसएमई) और मर्चेंट पार्टनर्स के कारोबार में डिजिटल भुगतान के महत्व को बढ़ाएगा साथ ही डिजिटल अर्थव्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Android POS डिवाइस की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • इस डिवाइस में एक स्कैनर और इन-बिल्ट प्रिंटर लगा होगा और साथ ही बिल भी जेनरेट करेगा।
  • यह डिवाइस एक यूनिवर्सल कोड से लैस है जो कांटेक्ट और कांटेक्ट-लेस सभी भुगतान के काम करेगा।
  • इसके अलावा ये डिवाइस बिलिंग सॉफ़्टवेयर से भी लैस है, जो विभिन्न उद्योग क्षेत्र खानपान से लेकर पार्किंग के लिए उनके हिसाब से काम करता हैं।

POS डिवाइस के फायदे:


इस नई सेवा में कर्मचारी वेतन और ग्राहक रिफंड की सुविधा शामिल हैं। इसके अलावा ये डिवाइस स्टार्ट-अप्स को बढ़ाने और डेवलपर्स को पेमेंट गेटवे के एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफ़ेस की मदद से अपनी सेवाओं को आसानी से एकीकृत करने जैसे अन्य लाभ भी प्रदान करेगा।

डिवाइस लॉन्च करने से क्या होगा प्रभाव:

पेटीएम द्वारा लॉन्च किए गए इस डिवाइस से कारोबार में डिजिटल भुगतान तरीके को एक नया आयाम मिलेगा और ये अर्थव्यवस्था कैशलेस की ओर एक कदम ओर आगे बढ़ाएगा। साथ ही इस नए डिवाइस के साथ स्वचालित विक्रेता भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिसे पीओएस डिवाइस के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago