नेशनल पेरेंट्स डे, हर साल जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन माता-पिता और उनके निस्वार्थ प्यार और त्याग को समर्पित है। इस साल यह दिवस 23 जुलाई को मनाया गया। माता-पिता को इस धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। माता पिता ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम होते हैं। हर साल माता-पिता के प्यार और आशीर्वाद के लिए पैरेंट्स डे मनाया जाता है।
नेशनल पेरेंट्स डे का बहुत महत्व है क्योंकि यह एक वार्षिक उत्सव है, जो अपने बच्चों के जीवन को आकार देने में माता-पिता के निस्वार्थ प्रेम, बलिदान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और सराहना करने के लिए समर्पित है। यह दिन भावनात्मक रूप से मजबूत पारिवारिक संबंधों को बढ़ावा देने और भावी पीढ़ी का पोषण करने में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका को उजाकर करता है। साथ ही यह माता-पिता के प्रति आभार और प्यार जताने का भी दिन है।
नेशनल पेरेंट्स डे को मनाने की शुरुआत 8 मई 1973 को दक्षिण कोरिया में हुई थी। हालांकि दक्षिण कोरिया में इस दिन को सेलिब्रेट करने के 8 मई का दिन चुना गया था। वहीं पेरेंट्स डे को ऑफिशियली तौर पर सेलिब्रेट करने की शुरुआत 1994 में अमेरिका में हुई। इस दिन को जब मनाया गया तो वह दिन जुलाई का चौथा रविवार था। इस तरह से यह हर साल जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाने लगा। ये दिन अलग अलग देशों में अलग अलग दिन मनाया जाता है। फिलीपींस में दिसंबर महीने के पहले सोमवार को, वियतनाम में 7 जुलाई को वहीं रूस और श्रीलंका में 1 जून को ग्लोबल पेरेंट्स डे मनाया जाता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…
भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…
विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…
भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…
भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…
खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…