Categories: Sports

पंकज आडवाणी ने 26वीं बार विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के फाइनल में सौरव कोठारी को हरा दिया। पंकज ने इसके साथ ही 26वीं बार आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता। सौरव भी भारतीय खिलाड़ी हैं। लेकिन वे फाइनल में पंकज के सामने टिक नहीं सके।

पंकज ने अपना पहला विश्व खिताब 2005 में जीता था। उन्होंने ने लॉन्ग फॉर्मेट में नौ बार खिताब जीता है, वहीं पॉइंट फॉर्मेट में वह आठ बार चैंपियन रहे हैं। इसके अलावा वह एक बार विश्व टीम बिलियर्ड्स चैंपियनशिप भी जीतने में सफल रहे। आडवाणी ने इससे पहले सेमीफाइनल में हमवतन भारतीय रूपेश शाह को 900-273 से हराया था। कोठारी ने सेमीफाइनल में ध्रुव सितवाला को 900-756 से शिकस्त दी थी।

 

सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन

पंकज ने सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वर्ल्ड बिलियर्ड्स और स्न्कूर के 26 बार के चैंपियन पंकज ने सेमीफाइनल में रूपेश शाह को मात दी थी। इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। पंकज ने रूपेश को 900-273 से हराया था। वहीं सौरव कोठारी ने दूसरे सेमीफाइनल में ध्रुव सितवाला को हराया था। कोठारी ने इस मुकाबले में 900-756 की रोमांचक जीत हासिल की थी।

 

पंकज आडवाणी: एक नजर में

गौरतलब है कि पंकज आडवाणी का अब तक का करियर शानदार रहा है। उन्होंने 1999 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पंकज ने इंग्लैंड में वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। उन्होंने 2005 में आईबीएसएफ वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था। वे ग्रांड डबल हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। वे भारत के लिए गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। पंकज को एशियन गेम्स 2010 में गोल्ड मेडल मिला था। उन्होंने सिंगल्स में हिस्सा लिया था। इससे पहले 2006 एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीत चुके हैं। इसका आयोजन दोहा में हुआ था।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago