Categories: Uncategorized

FATF ने पाकिस्तान को ग्रे सूची में बनाए रखने का किया फैसला

पाकिस्तान को देश में आतंकवादी वित्तपोषण के लिए मुकदमा चलाने और दंडित करने में विफल होने के लिए दुनिया भर में आतंकवादी वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाले वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (Financial Action Task Force) ने ग्रे सूची में रखने की घोषणा की है। यह निर्णय कोविड-19 महामारी के कारण वर्चुअली आयोजित वित्तीय कार्रवाई कार्य बल की तीसरी और अंतिम बैठक में  लिया गया। यह बैठक चीन के जियांग लियू की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।

FATF ने पाकिस्तान के निर्धारित समय-सीमा में अपनी 27-सूत्रीय कार्ययोजना को पूरा करने में  की विफलता पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी, जिसके कारण उसे सितंबर 2019 में इस सूची में विस्तार किया गया था। FATF ने वर्ष 2018 में पाकिस्तान को ग्रे सूची में डाला था और इससे पहले ही यह निगरानी कार्यबल इस्लामाबाद को पिछले साल अक्टूबर में हुई एक सभा के दौरान फरवरी 2020 तक विस्तार दे चुका हैं।

क्या है फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF)?


Financial Action Task Force फोर्स यानि वित्तीय कार्रवाई कार्यबल एक अंतर-सरकारी निकाय है जिसकी स्थापना 1989 में इसके सदस्य न्यायालयों के मंत्रियों द्वारा की गई थी। एफएटीएफ का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली की सत्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए धन शोधन, आतंकवादी वित्तपोषण और अन्य संबंधित खतरों से निपटने के लिए कानूनी, विनियामक के मानकों को निर्धारित करना और परिचालन उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। इसलिए, एफएटीएफ एक “नीति-निर्माण निकाय” के तौर पर कार्य करता है जो इन क्षेत्रों में राष्ट्रीय विधायी और नियामक सुधार लाने के लिए आवश्यक राजनीतिक इच्छाशक्ति उत्पन्न करने के लिए काम करता है।


एफएटीएफ अपने सदस्यों की मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण तकनीकों और काउंटर-उपायों की समीक्षा और आवश्यक उपायों को लागू करने की प्रगति की निगरानी करता है, साथ ही विश्व स्तर पर किए जा रहे उपयुक्त उपायों को अपनाने और लागू करने को बढ़ावा देता है। एफएटीएफ अन्य अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली के दुरुपयोग होने से बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर की कमजोरियों की पहचान करने का काम करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • FATF का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है.
  • FATF की स्थापना जुलाई 1989 में हुई थी.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago