Categories: Uncategorized

MCC के 233 सालों के इतिहास में अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला होंगी क्लेयर कोनोर

इंग्लैंड की पूर्व महिला कप्तान क्लेयर कोनोर (Clare Connor) मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के 233 सालों के इतिहास में अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला बन गई है। पहले गैर-ब्रिटिश एमसीसी अध्यक्ष, कुमार संगकारा ने कॉनर को इस पद के लिए नोमिनेट किया है। कॉनर वर्तमान में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड में महिला क्रिकेट के प्रमुख पद पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने 1995 में 19 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिए अपना पहला मैच खेला था और  वर्ष 2000 में संन्यास लेने से लगभग छह साल पहले अपने देश की कप्तानी की थी।
आम तौर पर एमसीसी के अध्यक्ष अपने पद पर एक वर्ष तक बने रहते हैं, लेकिन संगकारा के कार्यकाल को कोरोनोवायरस महामारी के चलते 12 महीनों के लिए आगे बढ़ाया गया है। वर्ष 1998 तक MCC, जिसके पास लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का स्वमितत्व है, ने महिलाओं को सदस्य बनने की अनुमति देने के लिए मतदान नहीं किया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) स्थापना: 1787.
  • मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Symbiosis University ने एशिया की पहली UNESCO चेयर शुरू की

सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 'जेंडर इन्क्लूजन और स्किल डेवलपमेंट' पर एशिया की पहली…

7 hours ago

MobiKwik को RBI से NBFC की मंज़ूरी मिली, डिजिटल लेंडिंग के क्षेत्र में उतरने को तैयार

फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems को भारतीय रिज़र्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस…

7 hours ago

जानें कौन हैं एनालेना बेरबॉक, दिल्ली दौरे पर पहुंचीं UNGA अध्यक्ष

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना…

7 hours ago

नीति आयोग की DPI@2047 पहल लॉन्च: 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

भारत ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि NITI Aayog…

8 hours ago

PV Sindhu ने BWF की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF)…

8 hours ago

LG विनय सक्सेना का घोषणा, लद्दाख में बनाए गए पांच नए जिले

लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी…

8 hours ago