महिला विश्व कप क्वालीफ़ायर्स में मिताली राज होंगी भारतीय कप्तान

about - Part 4050_2.1

अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के विश्व कप क्वालीफ़ायर्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान होंगी जो 3 फरवरी से 21 फरवरी 2017 तक श्रीलंका के कोलोंबो में खेला जाएगा. 

Continue reading “महिला विश्व कप क्वालीफ़ायर्स में मिताली राज होंगी भारतीय कप्तान”

एलपीजी के लिए ऑनलाइन भुगतान करने पर मिलेगी 5 रु.छूट

about - Part 4050_3.1
तेल कंपनियों ने कहा है कि एलपीजी सिलिंडर ऑनलाइन बुक करने या भुगतान करने पर 5रु की छूट मिलेगी. कंपनियों ने यह फैसला नोटबंदी के बाद डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की सरकार की नीति के तहत लिया है. इससे पहले, सरकार ने डिजिटल माध्यम से पेट्रोल और डीज़ल खरीदने वाले ग्राहकों को 0.75% छूट देने की घोषणा की थी.

Continue reading “एलपीजी के लिए ऑनलाइन भुगतान करने पर मिलेगी 5 रु.छूट”

आरबीआई ने पेटीएम को पेमेंट बैंक के लिए दी मंज़ूरी

about - Part 4050_4.1
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने मोबाइल वॉलेट और ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम को पेमेंट बैंक शुरू करने की औपचारिक मंज़ूरी दे दी है. पेटीएम का परिचालन करने वाली कंपनी वन97 ने बताया कि उसका पेमेंट बैंक फरवरी से परिचालन शुरू कर सकता है और इसकी पहली ब्रांच नोएडा (उत्तर प्रदेश) में खोली जाएगी. गौरतलब है कि पेमेंट बैंक लोगों से 1 लाख रु प्रति खाता तक की रकम जमा कर सकते हैं.

Continue reading “आरबीआई ने पेटीएम को पेमेंट बैंक के लिए दी मंज़ूरी”

पिचाई ने लॉन्च किया टूल, 10 मिनट में वेबसाइट बनाने में करेगा मदद

about - Part 4050_5.1

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ‘माय बिज़नेस’ के नाम से ऐसा टूल पेश किया जो भारत के छोटे कारोबारियों को स्मार्टफोन की मदद से महज 10 मिनट में मुफ्त वेबसाइट बनाने में मदद करेगा. पिचाई ने फिक्की के साथ मिलकर ‘डिजिटल अनलॉक्ड’ ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू किया. अगले तीन साल के दौरान गूगल देश के 40 शहरों में 5000 ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित करेगी.

Continue reading “पिचाई ने लॉन्च किया टूल, 10 मिनट में वेबसाइट बनाने में करेगा मदद”

महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 और वनडे क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी

about - Part 4050_6.1


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार (04 जनवरी 2017) को बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टी-20 और वनडे क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. हालांकि, वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज़ में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. 283 वनडे और 73 टी-20 मैच खेलने वाले धोनी की कप्तानी में भारत सभी फॉर्मेट में नंबर-1 बना. 
Continue reading “महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 और वनडे क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी”

Daily GK Update : 04th January, 2017 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,
https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg
जैसाकि आप जानते ही हैं कि आज करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हिंदी में पूर्ण रूप से करंट अफेयर्स का अध्ययन अपने आप में एक चुनौती है. छात्रों की इसी समस्या को समझते हुए अब हम दिन भर के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को एक ही पोस्ट में उपलब्ध करा रहे हैं. यह पोस्ट बैंकिंग, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स के मामले में आपके लिए बेहद सहायक होगी.
Continue reading “Daily GK Update : 04th January, 2017 For All The Upcoming Exams”

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की

about - Part 4050_8.1

भारतीय निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के लिए राज्य विधानसभा चुनवों की तिथियाँ घोषित कर दी हैं. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में 11 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 4 मार्च और 8 मार्च को चुनाव होंगे.
Continue reading “निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की”

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेपाल में चितवन हाथी महोत्सव शुरू

about - Part 4050_9.1

नेपाल के पांच-दिवसीय चितवन हाथी महोत्सव के 13वें संस्करण का शुभारंभ 50 हाथियों की भागीदारी के साथ काठमांडू में संपन्न हुआ. इस वार्षिक महोत्सव का, जो आनंद, खेल और एडवेंचर एक साथ लाता है, उद्घाटन चितवन राष्ट्रीय पार्क के प्रवेशद्वार सौराहा में हुआ. 

Continue reading “पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेपाल में चितवन हाथी महोत्सव शुरू”

यूरोपीय संघ में ब्रिटिश राजदूत ने इस्तीफ़ा दिया

about - Part 4050_10.1

यूरोपीय संघ में यूनाइटेड किंगडम के राजदूत इवान रोजर्स ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. सर मार्क इवान रोजर्स एक वरिष्ठ सिविल सेवक हैं, जो 04 नवंबर 2013 से अब तक यूरोपीय यूनियन में ब्रिटेन के स्थायी प्रतिनिधि थे और 03 जनवरी 2017 को उन्होंने इस्तीफ़ा दिया. 

Continue reading “यूरोपीय संघ में ब्रिटिश राजदूत ने इस्तीफ़ा दिया”

EPFO ने ‘नामांकन और स्थापना कवरेज अभियान 2017’ शुरू किया

about - Part 4050_11.1

विभिन्न फर्मों द्वारा अपने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति निधि निकाय, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत लाने के लिए, 1 जनवरी 2017 से एक तीन महीने का अभियान शुरू किया गया है जहां नियोक्ताओं को आम माफ़ी मिलेगी और पूर्व में अपने कमर्चारियों का पंजीकरण न कराने के लिए केवल 1 रु का हर्जाना भरना होगा. इस अभियान का नाम ‘नामांकन और स्थापना कवरेज अभियान 2017’ है. 

Continue reading “EPFO ने ‘नामांकन और स्थापना कवरेज अभियान 2017’ शुरू किया”

Recent Posts

about - Part 4050_12.1
QR Code
Scan Me