मिराबाई चानू ने थाईलैंड में ईजीएटी कप में जीता स्वर्ण पदक

about - Part 3264_2.1
विश्व चैंपियन भारतीय भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने थाईलैंड में ईजीएटी कप में स्वर्ण पदक जीता। चानू ने सिल्वर लेवल ओलंपिक क्वालीफाइंग इवेंट में 192 किलोग्राम के प्रयास के साथ 48 किग्रा वर्ग का स्वर्ण जीता।
लगभग नौ महीने तक पीठ के निचले हिस्से में चोट से झूझने और खेल के मैदान से दूर रहने के बाद  24 वर्षीय मणिपुरी ने ज़ोरदार वापसी करते हुए स्नैच में 82 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 110 किग्रा पोडियम से ऊपर की लिफ्टिंग करते हुए समाप्ति की।
स्रोत- डीडी न्यूज़ 

5 वीं भारत-बांग्लादेश संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

about - Part 3264_3.1
5 वीं भारत-बांग्लादेश संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए के अब्दुल मोमन ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों देशों के बीच आखिरी संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक अक्टूबर 2017 में ढाका में हुई थी। 

यह दिसंबर 2018 में संसदीय चुनावों में प्रधान मंत्री शेख हसीना की जीत के,बाद बांग्लादेश की पहली उच्च स्तरीय दौरा है। डॉ.मोमन ने द्विपक्षीय संबंधों में हाल के घटनाक्रमों पर प्रधानमंत्री को जानकारी दी।
स्त्रोत- एयर वर्ल्ड सर्विस

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका, मुद्रा- बांग्लादेश टका।

यूएस-इंडिया सीईओ फोरम के अमेरिकी सदस्यों की घोषणा की गई

about - Part 3264_4.1
अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस ने यूएस-इंडिया सीईओ फोरम के अमेरिकी निजी क्षेत्र के सदस्यों के नामों की घोषणा की, जो मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा और क्वालकॉम के सीईओ स्टीव मोलेनकॉफ हैं। फोरम की पहली बैठक 14 फरवरी को नई दिल्ली में होगी।
अमेरिका के सीईओ ने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किये हैं और रेस्पोंडेंट से फेडरल रजिस्टर नोटिस में चुने गए है जो सीईओ-स्तरीय आवेदकों को फोरम के यूएस सेक्शन के लिए आमंत्रित करते हैं। 
स्रोत- एयर वर्ल्ड सर्विस 

एयर इंडिया के चेयरपर्सन प्रदीप सिंह खारोला को सिविल एविएशन सेक्रेटरी नियुक्त किया गया

about - Part 3264_5.1
सरकार ने एयर इंडिया के मुख्य प्रबंध निदेशक और चेयरपर्सन प्रदीप सिंह खारोला को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया। खरोला राजीव नयन चौबे के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।
1985 बैच से कर्नाटक कैडर के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी खारोला को नवंबर 2017 में एयर इंडिया का चेयरपर्सन नामित किया गया था। उन्होंने राष्ट्रीय वाहक के रूप में  एक अशांत अवधि के दौरान  अध्यक्षता की, जो आर्थिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं है।



स्रोत- द लाइवमिंट 

फिनो पेमेंट्स बैंक (FPB) ने सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB) के साथ साझेदारी कर एक स्वीप अकाउंट सुविधा शुरू करने की घोषणा की है।

about - Part 3264_6.1
फिनो पेमेंट्स बैंक (FPB) ने सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB) के साथ साझेदारी कर एक स्वीप अकाउंट सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। यह साझेदारी एफपीबी को जमा राशि की सीमा के विषय को संबोधित करने में मदद करेगी जिसका सामना सभी भुगतान बैंक इस समय कर रहे हैं।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अनुसार, भुगतान बैंक केवल 1 लाख रु. तक की प्रति खाता डिपाजिट ले सकते हैं। हालाँकि साझेदारी से ग्राहक एफपीबी में अपने खाते से एसएसएफबी (भागीदार बैंक) खाते में अतिरिक्त राशि स्थानांतरित कर सकते हैं।
स्रोत- द हिन्दू बिज़नेस लाइन 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
 
  • फिनो पेमेंट्स बैंक पंजीकृत कार्यालय: मुंबई, एमडी और सीईओ: ऋषि गुप्ता,
  • सूर्योदय लघु वित्त बैंक मुख्यालय: नवी मुंबई, सीईओ और एमडी: आर बासकर बाबू।

छठी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति पत्रक जारी: रेपो दर घटकर 6.25% हुई

about - Part 3264_7.1
रिज़र्व बैंक ने 6वां द्वि-मासिक मौद्रिक नीति पत्रक जारी किया। अपनी बैठक में वर्तमान और विकासशील वृहद आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर, मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने निर्णय लिया कि:
  1. चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत पॉलिसी रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 6.5% से 6.25% तक घटाया जाये। 
  2. नतीजतन, एलएएफ के तहत रिवर्स रेपो दर 6.0% तक समायोजित है तथा सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर 6.5% है।
  3. आपूर्ति पक्ष से, FAE ने 2017-18 में 6.9% की तुलना में 2018-19 में वास्तविक सकल मूल्य वर्धित (GVA) को 7.0% पर रखा है।
एमपीसी ने मौद्रिक नीति के स्वरूप को कैलिब्रेटेड टाईटनिंग से न्यूट्रल में बदलने का भी फैसला किया। यह निर्णय विकास हेतु +/- 2%  के बैंड में  4% उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति के मध्यम अवधि के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से लिया गया हैं।

मुद्रास्फीति की दर:

  1. खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर 2018 में 3.4% से घटकर दिसंबर में 2.2% हो गई, जो पिछले अठारह महीनों में सबसे कम आंकी गयी थी।
  2. ईंधन और बिजली ग्रुप में मुद्रास्फीति अक्टूबर में 8.5% से घटकर दिसंबर में 4.5% हो गई।
  3. खाद्य और ईंधन को छोड़कर सीपीआई मुद्रास्फीति दिसंबर में 5.6% से घटकर अक्टूबर में 6.2% हो गई।
स्रोत– आरबीआई 

स्मृति मंधाना ने महिला T20I में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाया

about - Part 3264_8.1
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला T20I में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाया। लेफ्ट हैंडेड महिला बल्लेबाज़ ने वेस्टपैक स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 टी 20 आई में सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस तरह, 22 वर्षीय  महिला बल्लेबाज़ ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंदों में बनाये गए अपने अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ा।
न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने महिलाओं की T20Is में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2005 में भारत के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया था। मंधाना न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भी टॉप  स्कोरर थीं जिसमें उन्होंने 3 पारियों में 196 रन बनाए थे।
स्रोत : इंडियन एक्सप्रेस 

एसबीआई यूके के प्रमुख को ‘ फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ द लंडन’ से सम्मानित किया गया

about - Part 3264_9.1
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के यूके के प्रमुख श्री संजीव चड्ढा को द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उनके योगदान को स्वीकारते हुए सिटी ऑफ़ लंदन कॉरपोरेशन द्वारा ‘ फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ द लंडन’ के सम्मान से सम्मानित किया गया है। संजीव चड्ढा को लंदन के लॉर्ड मेयर पीटर एस्टलिन और शेरिफ विंसेंट कीवेनी द्वारा सम्मान के लिए नामित किया गया था।
2014 में संजीव चड्ढा ने अपना पद संभालकर शरद चांडक से जीते थे। पं. जवाहरलाल नेहरू इस पुरस्कार के पूर्व भारतीय प्राप्तकर्ता थे और अन्य प्राप्तकर्ता में लेखक जेके राउलिंग और अभिनेता डेम जूडी डेंच शामिल हैं।
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • SBI मुख्यालय: मुंबई, अध्यक्ष: श्री रजनीश कुमार।
स्रोत: बिजनेस स्टैंडर्ड

भारत-नेपाल व्यापार संधि के पुनरीक्षण के लिए संयुक्त सचिव स्तर की दूसरी बैठक

about - Part 3264_10.1
भारत-नेपाल व्यापार संधि के पुनरीक्षण के लिए संयुक्त सचिव स्तर की दूसरी बैठक नेपाल के पोखरा में शुरू हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव (दक्षिण एशिया) भूपिंदर सिंह भल्ला कर रहे हैं, जबकि उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव रवि शंकर साजू नेपाल का नेतृत्व कर रहे हैं।
दो दिवसीय बैठक के दौरान, भारत नेपाल को पिछले वर्ष अगस्त में आयोजित होने वाली पहली बैठक में प्रस्तुत संधि को अद्यतन करने के प्रस्ताव का उत्तर देगा। दोनों पक्ष भारत के साथ नेपाल के व्यापार में आई कमी को हल करने के तरीकों सहित विभिन्न द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
स्रोत- डीडीन्यूज़ 

IBA द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के विभिन्न शुल्कों को माफ करने के निर्देश जारी किये गए

about - Part 3264_11.1
भारतीय बैंकिंग संघ ने बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड और 3 लाख रुपये तक के फसली ऋणों के प्रसंस्करण, प्रलेखन, निरीक्षण और अन्य सभी सेवा शुल्क माफ करने का अनुरोध करते हुए निर्देश जारी किये। कृषि मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि देश में 21 करोड़ से अधिक लघु और सीमांत किसान हैं और उन्हें समय पर और किफायती ऋण उपलब्ध कराना समावेशी विकास का मार्ग है।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य किसानों को फसलों की खेती के लिए अल्पकालिक ऋण आवश्यकताओं, कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए निवेश क्रेडिट आवश्यकताओं और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंकिंग प्रणाली से पर्याप्त और समय पर ऋण सहायता प्रदान करना है।
स्रोत: न्यूज़ ऑन एयर 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me