बंधन बैंक ने गृह फाइनेंस के लिए RBI से मंजूरी प्राप्त की

about - Part 3232_2.1

भारतीय रिज़र्व बैंक ने गृह फाइनेंस के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए बंधन बैंक को अनापत्ति दी है. गृह फाइनेंस लिमिटेड, HDFC लिमिटेड की अहमदाबाद में मुख्यालय वाली सहायक कंपनी है.
यह एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFC) है जिसे नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसे जनवरी में बंधन बैंक द्वारा शेयर-स्वैप सौदे में लिया गया था. भारत का सबसे बड़ा बंधक ऋणदाता एचडीएफसी अपने विनिमय दाखिल के अनुसार बैंक में 9.9% हिस्सेदारी रख सकता है. यह गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी में एक निजी बैंक की अधिकतम हिस्सेदारी है. एचडीएफसी ने 14.96% की मंजूरी मांगी थी.
स्रोत: ब्लूमबर्गक्विंट
उपरोक्त समाचार से LIC AAO  Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • बंधन बैंक का मुख्यालय: कोलकाता.

टाटा, रिलायंस और एयरटेल 2019 के सर्वश्रेष्ठ भारतीय ब्रांड के रूप में उभरे है

about - Part 3232_3.1

ओमनीकॉम मीडिया ग्रुप के हिस्से इंटरब्रांड द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा, रिलायंस और एयरटेल 2019 के शीर्ष तीन भारतीय ब्रांडों के रूप में उभरे है. टाटा ने अपनी ब्रांड वैल्यू में 6% की बढ़त के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय ब्रांड्स की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा जारी रखा है, जिसका मुख्य कारण टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है. रिलायंस की ब्रांड वैल्यू में 12% की बढ़त ने एयरटेल को दूसरे स्थान से तीसरे पर ले आयी है.यह जिओ की सफलता से प्रभावित हुए है.
स्रोत: लाइव मिंट

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत के स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए ‘संगम’ परियोजना शुरू की

about - Part 3232_4.1

माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि उसने अपने प्रोजेक्ट ‘संगम’ को बढ़ावा देने के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के साथ भागीदारी की है, संगम को भारत में स्वच्छ भारत मिशन (SBM) में तेजी लाने के लिए विकसित किया गया है. यह दुनिया के सबसे बड़े स्वच्छता कार्यक्रम में से एक है. प्रोजेक्ट संगम एक क्लाउड-होस्टेड, मोबाइल-फर्स्ट कम्युनिटी लर्निंग प्लेटफॉर्म है.
स्रोत: माइक्रोसॉफ्ट 

SBI ने YONO कैश के साथ कार्ड रहित एटीएम निकासी शुरू की

about - Part 3232_5.1

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ‘YONO Cash’ नाम से एक नई सेवा शुरू की है, जिसमें ग्राहक डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं.
यह सुविधा देश में पहली बार यू ओनली नीड वन (YONO), मोबाइल ऐप प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसके 16,500 से अधिक एटीएम में उपलब्ध है. इस सेवा के लिए सक्षम एटीएम को योनो कैश प्वाइंट कहा जाएगा.

स्रोत: द हिंदू

EAM सुषमा स्वराज मालदीव की 2-दिवसीय यात्रा पर

about - Part 3232_6.1
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव रवाना हुईं. उनके साथ विदेश सचिव विजय गोखले और अन्य अधिकारी भी हैं.
अपनी यात्रा के दौरान, श्रीमती स्वराज मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह, संसद अध्यक्ष कासिम इब्राहिम से मुलाकात करेंगी और अपने मालदीव के समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद से मिलेंगी.
सोर्स- द हिंदू
उपरोक्त समाचार से LIC AAO  Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • मालदीव की राजधानी: माले, मुद्रा: मालदीवियन रूफिया.

गिन्नी के प्रधान मंत्री 10-दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे

about - Part 3232_7.1
गिन्नी के प्रधान मंत्री डॉ. इब्राहिमा कासोरी फोफाना भारत की दस दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. यात्रा के दौरान, श्री फोफाना ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की.
उन्होंने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ भी एक बैठक की. श्री फोफोना ने नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका भागीदारी परियोजना पर 14 वें सीआईआई-एक्जिम बैंक कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया.
स्त्रोत- AIR वर्ल्ड सर्विस

उपरोक्त समाचार से LIC AAO  Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • गिनी कैपिटल: कॉनक्री, मुद्रा: गिन्नी फ्रैंक.

RBI ने SBI, ICICI और HDFC को प्रणालीबद्ध महत्वपूर्ण बैंक के रूप में नामित किया

about - Part 3232_8.1

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ICICI बैंक और HDFC बैंक को घरेलू प्रणालीबद्ध महत्वपूर्ण बैंक (D-SIB) के रूप में नामित किया है, जिसका अर्थ है कि बैंक विफल होने के लिए बहुत बड़े हैं.
मानदंडों के अनुसार, इन बैंकों को अपने निरंतर संचालन के लिए अधिक पूंजी निर्धारित करनी होगी. डी-एसआईबी में शामिल होने से संकेत मिलता है कि इन बैंकों में से किसी की विफलता का भारतीय वित्तीय प्रणाली पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा.
स्रोत: बिजनेस स्टैंडर्ड

नई दिल्ली में नमस्ते थाईलैंड महोत्सव का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया

about - Part 3232_9.1

भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने के उद्देश्य से रॉयल थाई दूतावास द्वारा आयोजित नमस्ते थाईलैंड त्योहार का तीसरा संस्करण नई दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक में शुरू हुआ. इस उत्सव में थाई कलाकारों द्वारा मंचीय प्रदर्शन किया जाएगा.
स्रोत: बिजनेस स्टैंडर्ड
उपरोक्त समाचार से LIC AAO  Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • थाईलैंड की राजधानी: बैंकॉक, मुद्रा: थाई बात.

18-वर्षीय दीक्षा लेडीज यूरोपियन टूर जीतने वाली दूसरी भारतीय गोल्फर बनी

about - Part 3232_10.1
18 वर्षीय दीक्षा डागर केपटाउन में दक्षिण अफ्रीकी महिला ओपन के बाद लेडीज यूरोपियन टूर में एक इवेंट जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं.अदिति अशोक 2016 में गुरुग्राम में हीरो महिला इंडियन ओपन जीतने के बाद लेडीज यूरोपियन टूर पर जीतने वाली पहली भारतीय थीं.
स्रोत: द क्विंट

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन

about - Part 3232_11.1

गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 वर्ष की आयु में अग्नाशय के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है. पर्रिकर को फरवरी 2018 में उन्नत अग्नाशय के कैंसर का पता चला था. वे धातुकर्म इंजीनियरिंग में एक IIT मुंबई स्नातक और गोवा में भाजपा के पहले सदस्यों में से एक थे।
स्रोत: टाइम्स नाउ

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me