सिप्ला के चेयरमैन यूसुफ हामिद को ब्रिटेन रॉयल सोसाइटी सम्मान से सम्मानित किया गया

about - Part 3202_2.1
प्रमुख वैज्ञानिक और व्यवसायी युसुफ हामिद ब्रिटेन के रॉयल सोसाइटी के नए सदस्यों की 2019 की सूची में सम्मानित भारतीय मूल के विशेषज्ञों में से एक हैं।
 
फार्मसूटिकल मेजर सिप्ला के 82 वर्षीय अध्यक्ष को प्रतिष्ठित निकाय का मानद फेलो बनाया गया है, जिसमें दुनिया के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक शामिल हैं।
  
स्रोत : बिज़नेस स्टैण्डर्ड 
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
  • रॉयल सोसाइटी यूके और कॉमनवेल्थ की एक स्वतंत्र वैज्ञानिक अकादमी है, जो विज्ञान में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है। 

भारत और फ्रांस द्वारा गोवा के तट पर बड़ा ‘वरुण’ नौसेना अभ्यास आयोजित

about - Part 3202_3.1

भारत और फ्रांस मई 2019 में अपने सबसे बड़े नौसेना अभ्यास ‘वरुण’ का आयोजन करेंगे। इसमें विमान वाहक, विध्वंसक, पनडुब्बी और लड़ाकू विमानों शामिल होंगे।

 भारत अपने मिग -29 K लड़ाकू विमानों के साथ अपने विमानवाहक पोत, INS विक्रमादित्य को तैनात करेगा। इसी तरह, फ्रांसीसी नौसेना अपने विमान वाहक एफएनएस चार्ल्स डी गॉल को अपने राफेल-एम नौसैनिक जेट, और अन्य युद्धपोतों के साथ “वरुण” अभ्यास के लिए भेजेगी। 

स्रोत : द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 

आईएनएस कोलकाता, शक्ति चीन की IFR में भाग लेगी

about - Part 3202_4.1
भारतीय नौसेना अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (IFR) में भाग लेगी जो चीन के चिंगदाओ लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलए नेवी) की 70वीं वर्षगांठ समारोह के हिस्से के रूप में चीन के किंगदाओ में होने वाला है। 
 
भारतीय नौसेना IFR में स्वदेश निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक INS कोलकाता और फ्लीट सपोर्ट जहाज INS शक्ति द्वारा प्रतिनिधित्व करेगी।  
स्रोत : इकोनॉमिक टाइम्स 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

  • भारतीय नौसेना प्रमुख: एडमिरल सुनील लांबा। 

एक्ज़िम बैंक ने रवांडा को परियोजनाओं के लिए 267 मिलियन अमरीकी डालर का वित्तपोषण किया

about - Part 3202_5.1
एक्ज़िम बैंक ने रवांडा को विभिन्न परियोजनाओं के लिए 266.60 मिलियन अमरीकी डालर का सुलभ ऋण प्रदान किया है। रवांडा को तीन अलग-अलग हिस्सों अर्थात्  कृषि परियोजना, विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) के विकास और अफ्रीकी राष्ट्र में सड़क परियोजना के लिए वित्तपोषण किया गया है। 
स्रोत : बिज़नेस  स्टैण्डर्ड

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • रवांडा की राजधानी- किगाली, मुद्रा- रवांडा फ्रैंक।


  • स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर कोन डी लैंग का निधन

    about - Part 3202_6.1
    स्कॉटलैंड के ऑल-राउंडर कोन डी लैंग जिनका ब्रेन ट्यूमर के बाद 38 वर्ष की आयु में  निधन हो गया। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे डी लैंग ने स्कॉटलैंड के लिए 21 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिन्होंने जून 2015 में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 आई में अपनी शुरुआत की। 
     
    स्रोत : बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

    जलियांवाला बाग कविता ‘खूनी वैशाखी’ पर लिखी पुस्तक का यूएई में विमोचन

    about - Part 3202_7.1
    जलियांवाला बाग नरसंहार, ‘खूनी वैशाखी’ के बारे में 100 वर्ष पुरानी क्लासिक पंजाबी कविता के अंग्रेजी अनुवाद वाली एक किताब अबू धाबी में जारी की गई है। यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने पुस्तक के लॉन्च की सराहना की।
     
    इस कविता का अनुवाद श्री सूरी ने किया था, जिनके दादा, क्रांतिकारी कवि और उपन्यासकार नानक सिंह, जलियांवाला बाग के उत्तरजीवी थे, उन्होंने पहली बार 13 अप्रैल, 1919 की घटनाओं को देखने के बाद इसे लिखा था।  
    स्रोत : न्यूज़ ऑन एयर 

    नासा की पहली महिला एस्ट्रोनॉट कैंडिडेट जैरी कॉब का निधन

    about - Part 3202_8.1 

    अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार, जैरी कॉब का 88 वर्ष की आयु में फ्लोरिडा में बीमारी  के बाद निधन हो गया। 1961 में, कॉब अंतरिक्ष यात्री परीक्षण पास करने वाली पहली महिला बनी। कुल 13 महिलाओं ने कठिन शारीरिक परीक्षण पास किया, जो मर्करी-13 के रूप में प्रसिद्ध हुईं। 
    स्रोत : बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

    क्रिस्टीना कोच सबसे लंबे समय तक स्पेसफ्लाइट का रिकॉर्ड बनाने वाली महिला

    about - Part 3202_9.1
    नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने अपने मिशन को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 328 दिनों के लिए बढ़ा दिया है, जिससे एक महिला द्वारा की गयी सबसे लंबे समय तक एकल अंतरिक्षयान का रिकॉर्ड बनेगा। 

    14 मार्च को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे कोच को फरवरी 2020 तक कक्षा में रहने के लिए नियत किया गया है, जो 2016-17 में नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन द्वारा निर्धारित 288 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। 
    स्रोत : मनी कंट्रोल 

    भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया

    about - Part 3202_10.1
    दक्षिण सूडान (UNMISS) में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ सेवारत कुल 150 भारतीय शांतिरक्षकों को उनकी समर्पित सेवा और बलिदान के लिए सम्मान के पदक प्रदान किये गए है। 
    UNMISS के तहत, इंडियन हॉरिजॉन्टल मोबिलिटी कंपनी ने दक्षिण सूडान में बेंटियू और लीयर को जोड़ने वाले 145 किमी के सड़क मार्ग के नवीनीकरण को पूरा किया, जिससे डिलीवरी के लिए मानवीय सहायता, व्यापार और अंतर-सार्वजानिक मार्ग आसान हो गया। 
     
    स्रोत : इकोनोमिक टाइम्स 

    बजरंग ने विश्व कुश्ती में शीर्ष स्थान हासिल किया

    about - Part 3202_11.1
    भारत के बजरंग पुनिया ने पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी की रैंकिंग में विश्व में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। रैंकिंग को संयुक्त विश्व कुश्ती द्वारा जारी किया गया था। 

    एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने के साथ ही 2018 में विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली पुनिया ने अखम्मद चकेव से 58 अंक अधिक हासिल किये।    
     
    स्रोत : न्यूज़ ऑन एयर 

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me