यूक्रेनी राष्ट्रपति चुनाव में वलोडिमिर ज़ेलेंसकी की भारी महुमत से जीत

about - Part 3201_2.1
एक अभिनेता और कॉमेडियन वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनाव में उनके अवलंबी पेट्रो पोरोशेंको को हराकर शानदार जीत हासिल की। उन्हें लंबे समय से चल रही यूक्रेनी टेलीविजन सिरीज़ सर्वेंट ऑफ द पीपल में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने एक राष्ट्रपति की भूमिका निभाई है।
  
स्रोत : द  गार्जियन

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

  • यूक्रेन की राजधानी: कीव, मुद्रा: यूक्रेनी रिव्निया।

प्रख्यात बंगाली लोक गायक अमर पॉल का निधन

about - Part 3201_3.1
कार्डियक अरेस्ट के बाद प्रख्यात बंगाली लोक गायक अमर पॉल का निधन हुआ हो गया। वह 97 वर्ष के थे। पॉल ने कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाया। उन्होंने बंगाल के लोक गीतों पर कई पुस्तकें लिखी हैं और दुनिया भर के विभिन्न अकादमियों से सम्मान प्राप्त किये।
स्रोत : बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

श्रीश्रीनाथ को क्लीवलैंड इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया

about - Part 3201_4.1
भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीश्रीनाथ को जीव विज्ञान प्रणाली, वैश्विक मुद्दों और सतत विकास के अनुप्रयोगों में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित क्लीवलैंड इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
 उन्होंने बैंगलोर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की है तथा वर्तमान में केस वेस्टर्न रिज़र्व यूनिवर्सिटी में केस जीईएमएनआई (ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट नेशनल एंड इंटरनेशनल) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 
 
स्रोत : न्यू इंडियन एक्सप्रेस 

ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत 17 वें स्थान पर

about - Part 3201_5.1
स्टार्टअपब्लिंक द्वारा जारी 2019 की स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में 100 देशों में से भारत 17 वें स्थान पर है। पिछले वर्ष यह 37 वें स्थान पर था। रिपोर्ट अपने स्टार्टअप इकोसिस्टम की ताकत के आधार पर देशों को रैंक करती है। 
यह रैंकिंग के लिए 1,000 शहरों और 100 देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम को ध्यान में रखता है। चीन 27 वें स्थान पर था। भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में बैंगलोर, नई दिल्ली और मुंबई शीर्ष शहर थे।
  
स्रोत : फाइनेंसियल  एक्सप्रेस 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
शीर्ष तीन देश हैं:
पहला: संयुक्त राज्य अमेरिका
दूसरा: यूनाइटेड किंगडम
तीसरा: कनाडा।

पृथ्वी दिवस: 22 अप्रैल

about - Part 3201_6.1

पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को विश्व में मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। यह पहली बार 1970 में मनाया गया था। पृथ्वी दिवस 2019 का विषय ‘  प्रोटेक्ट आवर स्पीशीज़’ है। इस विषय का मुख्य उद्देश्य पौधों और वन्यजीव की आबादी को  मानव गतिविधियों को होने वाले विनाश पर ध्यान केंद्रित करना है।  

स्रोत :  Earthday.org

एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर लोरेन वॉरेन का निधन

about - Part 3201_7.1
सबसे प्रसिद्ध एक पैरानोर्मल इन्वेस्टिगेटर, लोरेन वॉरेन का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने दिवंगत पति एड.वॉरेन के साथ पूरे जीवन भर प्रेतवाधित घरों और अपसामान्य गतिविधियों की जांच की।  
पत्नी और पति दोनों ने प्रेतों से संबंधित मामलों की जांच के लिए 1952 में मुनरो, कनेक्टिकट में न्यू इंग्लैंड सोसायटी की स्थापना की। एमिटीविल हॉरर’ और कॉन्जुरिंग’ जैसी प्रसिद्ध हॉरर फिल्में उनके कार्य से प्रेरित थीं। 
स्रोत : इकॉनोमिक  टाइम्स 

नौसेना प्रमुख ने लॉन्च किया नया गाइडेड मिसाइल विध्वंसक ‘आईएनएस इंफाल’

about - Part 3201_8.1
नौसेना प्रमुख सुनील लांबा द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन आईएनएस इंफाल जो एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है, को मुंबई के माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड  (MDL) में लॉन्च किया गया। यह जहाज भारतीय नौसेना के नौसेना डिजाइन निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा डिज़ाइन किया गया है। 
 यह परियोजना-15बी के तहत तीसरा जहाज है। इस परियोजना का पहला जहाज, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापट्टनम, अप्रैल 2015 में शुरू किया गया था।  
स्रोत : इकोनॉमिक टाइम्स 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना स्टाफ के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • भारत में नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है

रिलायंस रिटेल 1 लाख करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व पार करने वाली पहली भारतीय रिटेल कंपनी बनी

about - Part 3201_9.1
रिलायंस रिटेल वार्षिक राजस्व में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली पहली भारतीय रिटेल कंपनी बन गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के खुदरा उद्यम ने 2018-19 में 1,30,556 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष के 69,198 करोड़ रुपये से 89% अधिक थी। रिलायंस रिटेल 10,000 से अधिक संचय को पार करने वाला पहला भारतीय रिटेलर भी बन गया। 
स्रोत : इकोनॉमिक टाइम्स 

सुनील कुमार गौतम को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया

about - Part 3201_10.1
विशेष पुलिस आयुक्त (संचालन)सुनील कुमार गौतम को उनकी पुस्तक ‘संविधान  काव्य ’ के लिए पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। 
 
उन्हें गृह मंत्रालय के अंतर्गत ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR & D) द्वारा सम्मानित किया गया। पुस्तक सरल और काव्यात्मक रूप में संविधान के प्रावधानों को प्रस्तुत करती है। 
 
स्रोत : बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

चीन में एशियाई चाय गठबंधन लॉन्च किया गया

about - Part 3201_11.1
चाय के व्यापार को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक और तकनीकी आदान-प्रदान और साथ ही चाय के वैश्विक प्रचार के लिए, एशियाई चाय गठबंधन (एटीए), चाय की फसल और उपभोग करने वाले पांच देशों की यूनियन को चीन के गुइझोऊ में लॉन्च किया गया था।
गठबंधन में भारतीय चाय संघ, चीन चाय विपणन संघ, इंडोनेशियाई चाय विपणन संघ, श्रीलंका चाय बोर्ड और जापान चाय एसोसिएशन के सदस्य हैं। 
 
स्रोत : द  हिन्दू 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me