17 जून से 17 वीं लोकसभा का पहला सत्र

Page 3162_2.1

17 वीं लोकसभा का पहला सत्र इस महीने की 17 तारीख को शुरू होगा. राज्यसभा की बैठक 20 तारीख से होगी. सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सत्र अगले महीने (26 जुलाई) तक जारी रहेगा.

निचले सदन के अध्यक्ष का चुनाव 19 जून को होगा. राष्ट्रपति 20 तारीख को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. 4 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा और 5 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा.

स्रोत– द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी PM-KISAN योजना के विस्तार को मंजूरी

Page 3162_3.1

केंद्र में नव शपथ लेने वाली NDA सरकार ने, केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में किसानों और व्यापारियों के कल्याण से जुड़े चार बड़े फैसले किये. इसने देश में सभी किसानों के लिए प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के विस्तार को मंजूरी दी है. पहले योजना का लाभ दो हेक्टेयर भूमि वाले किसानों पर लागू था.

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि लगभग 14 करोड़ 50 लाख किसानों को अब संशोधित योजना के तहत कवर किया जाएगा. वर्ष 2019-20 के लिए राजकोष पर कुल 87,000 करोड़ रुपये से अधिक का भार होगा. अब तक तीन करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं. योजना के तहत किसानों को तीन किश्तों में प्रति वर्ष छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं.

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :-


1. केंद्र ने प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को भी मंजूरी दी, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर प्रति माह 3,000 रुपये न्यूनतम पेंशन मिलेगी.
2. प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के तहत पहले 3 साल में 5 करोड़ किसानों को कवर करने का लक्ष्य है.
3. 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में PM-KISAN योजना शुरू की गई, जिसमें एक करोड़ से अधिक किसानों को 2,000 रूपये की पहली किस्त हस्तांतरित की गई.

स्रोत– द इकॉनॉमिक टाइम्स 

निर्मला सीतारमण 05 जुलाई को करेंगी पहला केंद्रीय बजट पेश

Page 3162_4.1

नवनिर्वाचित लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई 2019 तक के लिए आयोजित किया जाएगा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार 05 जुलाई 2019 को निर्मला सीतारमण द्वारा अपना पहला बजट पेश करेगी, जो वित्त मंत्री और निगमित मामलों की मंत्री हैं. 40-दिवसीय सत्र में 30 बैठकें होंगी

महत्वपूर्ण तथ्य:-
1. लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 19 जून 2019 को होगा.
2. देश की अर्थव्यवस्था का दर्जा देने वाले आर्थिक सर्वेक्षण को 04 जुलाई 2019 को संसद में पेश किया जाएगा.
3. निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद पोर्टफोलियो (वित्त मंत्री) रखने वाली एकमात्र महिला हैं.
4. मोदी सरकार ने 01 फरवरी 2019 को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अंतरिम बजट पेश किया था.

स्रोत- द इकोनॉमिक टाइम्स

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पोर्टफोलियो 2019: पूरी सूची

Union Cabinet Ministers Portfolio 2019 : Check Complete List Here
केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद, मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी गई है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले अपने मंत्रिपरिषद के लिए विभागों की सूची राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भेजी थी, जिसके बाद उसी सूची का अनावरण किया गया है।

मोदी ने लगातार दूसरी बार पीएम के रूप में शपथ ली। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और सदानंद गौड़ा सहित मंत्रिपरिषद के 57 अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली। कुल 24 कैबिनेट मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में शपथ ली, इसके बाद नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्री शामिल हुए।
यहाँ, मोदी सरकार 2.0. के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद और उनके विभागों की पूरी सूची दी गयी है :  

नरेंद्र मोदी  – कार्मिक, सार्वजनिक शिकायतें और पेंशन; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग, जिन्हें किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है.

केन्द्रीय मंत्री  

  • राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
  • अमित शाह – गृह मंत्रालय
  • निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्रालय ; निगमित मामले 
  • सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्रालय
  • नितिन गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग; सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
  • डीवी सदानंद गौड़ा – रासायन और उर्वरक
  • राम विलास पासवान – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
  • नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि और किसान कल्याण; ग्रामीण विकास; पंचायती राज
  • रविशंकर प्रसाद – कानून और न्याय; संचार; इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
  • हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
  • थावरचंद गहलोत – सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  • रमेश पोखरियाल निशंक – मानव संसाधन विकास
  • अर्जुन मुंडा – जनजातीय मामले
  • स्मृति ईरानी – महिला और बाल विकास; कपड़ा
  • डॉ. हर्षवर्धन – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण; विज्ञान और तकनीक; पृथ्वी विज्ञान
  • प्रकाश जावड़ेकर – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन; सूचना और प्रसारण
  • पीयूष गोयल – रेलवे; वाणिज्य और उद्योग
  • धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस; इस्पात
  • मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मामले
  • प्रह्लाद जोशी – संसदीय कार्य; कोयला; खान
  • महेंद्र नाथ पांडे – कौशल विकास और उद्यमिता
  • अरविंद सावंत – भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम
  • गिरिराज सिंह – पशुपालन, डेयरी, और मत्स्य पालन
  • गजेन्द्र सिंह शेखावत – जल शक्ति

            राज्य मंत्री  (स्वतंत्र प्रभार)

  • संतोष कुमार गंगवार – श्रम एवं रोजगार
  • राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन; योजना
  • श्रीपद येसो नाइक – आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष);                          राज्य रक्षा  मंत्रालय  
  • डॉ. जितेंद्र सिंह – पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु                           ऊर्जा, अंतरिक्ष (राज्य मंत्री)
  • किरन रिजिजू –  युवा कल्याण, खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
  • प्रहलाद सिंह पटेल – संस्कृति; पर्यटन विभाग 
  • राज कुमार सिंह – विद्युत; नवीन एवं अक्षय ऊर्जा; कौशल विकास और उद्यमिता (राज्य मंत्री)
  • हरदीप सिंह पुरी – आवास और शहरी मामले; नागर विमानन; वाणिज्य और उद्योग (राज्य मंत्री)
  • मनसुख एल मंडाविया – शिपिंग; रसायन और उर्वरक (राज्य मंत्री)


राज्य मंत्री 

  • फग्गनसिंह कुलस्ते- स्टील
  • अश्विनी कुमार चौबे – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
  • अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय कार्य; भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम
  • जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह – सड़क परिवहन और राजमार्ग
  • कृष्णपाल – सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  • दानवे रावसाहेब दादराव – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
  • जी किशन रेड्डी – गृह मंत्रालय
  • परषोत्तम रुपाला – कृषि और किसान कल्याण
  • रामदास अठावले – सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  • साध्वी निरंजन ज्योति – ग्रामीण विकास
  • बाबुल सुप्रियो – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
  • संजीव कुमार बाल्यान – पशुपालन, डेयरी, और मत्स्य पालन
  • धोत्रे संजय शामराव – मानव संसाधन विकास; संचार; इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
  • अनुराग सिंह ठाकुर – वित्त; निगमित मामले  
  • अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा – रेलवे
  • नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय
  • रतन लाल कटारिया – जल शक्ति; सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  • वी मुरलीधरन – विदेश मंत्रालय; संसदीय कार्य
  • रेणुका सिंह सरुता – जनजातीय मामले
  • सोम प्रकाश – वाणिज्य और उद्योग
  • रामेश्वर तेली – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
  • प्रताप चंद्र सारंगी – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम; पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन
  • कैलाश चौधरी – कृषि और किसान कल्याण
  • देबाश्री चौधरी – महिला एवं बाल विकास 
स्रोत – प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB)

केंद्र ने वायु प्रदूषण पर ‘हवा आने दे’ गीत लॉन्च किया

Page 3162_7.1

जैसे कि अब विश्व पर्यावरण दिवस आने वाला है,  इसलिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वायु प्रदूषण पर एक थीम सोंग ‘हवा आने दे’ को लॉन्च किया है। इस गाने को राष्ट्रीय राजधानी में लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव ने अभिनेता शेखर सुमन और गायक शान की उपस्थिति में गीत का शुभारंभ किया। विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को मनाया जाता है।

स्रोत – ज़ी बिज़नेस 

आईआईटी गुवाहाटी ने इसरो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Page 3162_8.1

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी ने संस्थान में एक IITG-ISRO अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल (STC) स्थापित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जहाँ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने एक नए शैक्षणिक परिसर और अनुसंधान एवं  विकास भवन का उद्घाटन किया।


आईआईटीजी-इसरो एसटीसी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और क्षमता निर्माण प्रक्रियाओं को बढ़ाने के लिए उत्तर-पूर्व क्षेत्र में अपनी तरह का पहला होगा।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

1. इसरो बेंगलुरु में स्थित भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी है।
2. कैलासवादिवु सिवन ISRO के चेयरपर्सन हैं।

स्रोत –  बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

भारत की इकलौती वनमानुष बिन्नी की ओडिशा चिड़ियाघर में मृत्यु

Page 3162_9.1

ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में एक 41 वर्षीय वनमानुष की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। ”बिन्नी”,  जो देश की इकलौती वनमानुष थी,  जिसकी रात 9:40 के आसपास वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण श्वसन तंत्र में संक्रमण होने के कारण मृत्यु हो गयी।

वानर प्रजाति की इस महान जीव का पिछले एक वर्ष  से  ब्रिटेन और सिंगापुर के ओरंगुटान विशेषज्ञों की निरंतर सलाह के अधीन पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन ओयूएटी के विशेषज्ञों द्वारा इलाज करवाया जा रहा था।

स्रोत – द  इंडियन एक्सप्रेस 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: 31 मई

Page 3162_10.1

प्रत्येक वर्ष, 31 मई को, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और ग्लोबल पार्टनर्स, तंबाकू निषेध दिवस (WNTD) मनाया जाता है। यह वार्षिक अभियान वार्षिक अभियान तंबाकू और सेकंड हैण्ड स्मोक एक्सपोज़र के सेवन के हानिकारक और घातक प्रभावों  के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा किसी भी प्रकार के तंबाकू के सेवन में कमी करने का एक अवसर है।

विश्व तंबाकू दिवस 2019 का विषय “टबैको एंड लंग हेल्थ” है।

स्रोत – डब्ल्यूएचओ 

ट्रम्प ने मेक्सिको की सभी वस्तुओं पर शुल्क लगाने की घोषणा की

Page 3162_11.1



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अवैध आव्रजन पर लगाम लगाने के लिए मेक्सिको से आने वाली  सभी वस्तुओं पर शुल्क लगाने की घोषणा की है। 10 जून 2019 से, पांच प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा और धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा, जब तक कि अवैध आव्रजन समस्या का निवारण नहीं हो जाये।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी दक्षिणी सीमा पर संकट का दावा करने वाले राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है।

उपरोक्त समाचार से  LIC AAO/ADO Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

1. मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर हैं।
2. मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी है।
3. मैक्सिकन पेसो मेक्सिको की मुद्रा है।

स्रोत – द  गार्जियन 

फिक्की के सर्वेक्षण में वित्त वर्ष-2020 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 7.1% रहने का अनुमान

Page 3162_12.1

देश का औसत सकल घरेलू उत्पाद वित्त वर्ष 2020 के लिए 7.10 प्रतिशत और वित्तीय वर्ष 2021 के लिए 7.20 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। उद्योग मंडल फिक्की के आर्थिक दृष्टिकोण सर्वेक्षण में कहा गया है कि  2019-20 के लिए न्यूनतम और अधिकतम वृद्धि का अनुमान 6.80 प्रतिशत और 7.3 प्रतिशत था।

यह सर्वेक्षण मई 2019 में उद्योग, बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्रों से जुड़े इकोनॉमिस्ट  के बीच आयोजित किया गया था। मुद्रास्फीति के मध्यम रहने की उम्मीद है और थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति की दर 2019-20 में 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 2019-20 के लिए 4 प्रतिशत का औसत पूर्वानुमान है।

उपरोक्त समाचार से  SBI PO/Clerk Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 



1. फिक्की का अर्थ है- फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री।
2. नई दिल्ली में फिक्की का मुख्यालय स्थित है।
3. 1927 में फिक्की की स्थापना की गयी थी।

स्रोत – द इकोनॉमिक्स टाइम्स 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me