भारत पर्यटन मार्ट 2019 की प्रदर्शनी का उद्घाटन

Page 3023_3.1
नई दिल्ली में संस्कृति और पर्यटन राज्य के केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भारत पर्यटन मार्ट (ITM) 2019 की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है. पर्यटन मंत्रालय और भारतीय पर्यटन और आतिथ्य में संघों के महासंघ (FAITH) ने मिलकर इस मार्ट को आयोजित किया है. आईटीएम के दूसरे संस्करण में 51 देशों के 240 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और देश भर के 160 प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं.
मार्ट देश में विदेशों से अपने समकक्षों के साथ व्यापार करने और बातचीत करने के लिए व्यापार और आतिथ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच प्रदान करेगा.

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): प्रह्लाद सिंह पटेल.
स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

केंद्र ने 1.23 लाख घरों के निर्माण को मंजूरी दी

Page 3023_5.1
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 1.23 लाख घरों के निर्माण को मंजूरी दी है. यह मंजूरी केंद्रीय स्वीकृति और निगरानी समिति (CSMC) द्वारा दी गई है. इस मंजूरी के साथ, PMAY (शहरी) के तहत 2022 तक 1.12 करोड़ के लक्ष्य के साथ अब तक 90 लाख से अधिक घरों को मंजूरी दे दी गई है.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

बांग्लादेश ने हिल्सा के निर्यात से प्रतिबंध हटाया

Page 3023_7.1
बांग्लादेश ने दुर्गा पूजा के दौरान भारत में सद्भावना संकेत के रूप में हिल्सा मछली के निर्यात से प्रतिबंध हटा दिया है. बांग्लादेश सरकार उत्सव के लिए एक बार की व्यवस्था के रूप में 500 टन हिल्सा मछली के निर्यात की अनुमति देगी. बांग्लादेश के स्थानीय व्यापारियों ने मछलियों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 2012 में लोकप्रिय हिल्सा या ‘इलिश’ मछली के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.
बांग्लादेश विश्व के लगभग 75 प्रतिशत हिल्सा का उत्पादन करता है और इसकी खेती से लगभग 2 मिलियन लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार मिलता है.


उपरोक्त समाचार से  IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य –

  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; करेंसी: टका; पीएम: शेख हसीना.
स्रोत: द डीडी न्यूज़

यूपी सरकार तलाक पीड़ितों को सालाना 6 हज़ार रुपए देगी

Page 3023_9.1
यूपी के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक के पीड़ितों को सालाना 6 हज़ार रुपए का समर्थन और नि:शुल्क कानूनी सहायता देने की घोषणा की है. तीन तलाक से पीड़ित लोग प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम  (PMJVK) के अंतर्गत आते हैं और सरकार उन्हें वक्फ सम्पत्तियों पर भी अधिकार देती है. साथ ही, पीड़ितों के पुनर्वास के लिए कई कल्याणकारी उपायों की बात भी की गयी है.

उपरोक्त समाचार से  IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य –
  • उत्तर प्रदेश के गवर्नर: आनंदीबेन पटेल.

स्रोत: द हिंदू

विश्व पर्यटन दिवस : 27 सितम्बर

Page 3023_11.1
संयुक्त राष्ट्र हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाता है. संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन को आशा है कि पर्यटन 2030 तक हर साल 3% की औसत से वृद्धि करेगा. यह क्षेत्र वैश्विक स्तर पर विश्व की जीडीपी का अनुमानित 10% और 10 नौकरियों में 1 का प्रतिनिधित्व करता है. संयुक्त राष्ट्र का विश्व पर्यटन संगठन हर साल विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करता है, और इस साल यह नई दिल्ली, भारत में आयोजित किया जाएगा.

2019 का विषय: पर्यटन और नौकरियां: सभी के लिए बेहतर भविष्य.

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन ने ग्लोबल गोल्स जैम 3.0 की मेज़बानी की

Page 3023_13.1
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन (WUD) ने ग्लोबल गोल्स जैम 3.0 की मेज़बानी की है. वैश्विक कार्यक्रम के भारतीय संस्करण ई-वेस्ट (eWaste) विषय पर होस्ट की गयी डिज़ाइन सोच और सेवा डिज़ाइन कार्यप्रणाली पर ध्यान केन्द्रित कर रहें हैं. पूरे विश्व से 10 समूह में विभाजित, 70 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में भाग लिया और भविष्य के लिए अपने विचार और दृष्टिकोण साझा किये.

ग्लोबल गोल्स जैम (GGJ) समावेशी शिक्षा प्राप्त करने का एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जहां दुनिया भर के लोग अपनी कहानियों, परियोजनाओं और विचारों को साझा करके भविष्य में यूएनडीपी के सतत विकास के लिए 17 वैश्विक लक्ष्यों में योगदान देते करते हैं.

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

प्रणब मुखर्जी ने पुस्तक का विमोचन किया

Page 3023_15.1
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रीसेट: रीगेनिंग इंडियाज़ इकोनॉमिक लीगेसी’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है. यह पुस्तक भाजपा के एमपी सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा लिखी गयी है. इस पुस्तक में देश के कई वर्षों के आर्थिक विकास की चर्चा की गयी है और साथ ही इसमें भविष्य में देश के विकास के समाधान के बारे में भी बताया गया है. यह पुस्तक रूपा पब्लिकेशन इंडिया द्वारा प्रकाशित की गयी है.

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

फेसबुक को मिले ICC मैचों के लिए डिजिटल प्रकरण अधिकार

Page 3023_17.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने फेसबुक के साथ समझौता किया है जिसमें भारतीय उपमहाद्वीप में महिला टी 20 विश्व कप 2020-22, पुरुषों का टी 20 विश्व कप 2020-21 और पुरुषों का क्रिकेट विश्व कप 2023 सहित सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को विशेष क्रिकेट मैचों के लिए एक विशेष डिजिटल प्रकरण अधिकार दिया गया है. अगले 4 वर्षों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बाकी दुनिया के लिए मैच रीकैप के अधिकार भी हासिल किए हैं.


उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: मनु साहनी.
स्रोत: द फाइनेंशियल एक्सप्रेस

चार बार एमी पुरस्कार के विजेता जे. माइकल मेंडल का निधन

Page 3023_19.1
अमेरिकी टेलीविज़न निर्माता और चार बार एमी पुरस्कार के विजेता जे. माइकल मेंडल का निधन हो गया है. उन्होंने 1995, 1997, और 1998 में  “Lisa’s Wedding”, “Homer’s Phobia”, and “Trash of the Titans” के तीन एमी अवार्ड जीते हैं. वह 2013 में रिक और मोर्टी में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 2018 में “Pickle Rick” एपिसोड के लिए अपना चौथा एमी पुरस्कार जीता था.

स्रोत: द इकोनॉमिक्स टाइम्स

बिपिन रावत बनेंगे चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के नए अध्यक्ष

Page 3023_21.1
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे. वह भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रमुख, एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ, जो इस महीने के अंत तक सेवानिवृत हो रहें है, का स्थान लेंगे. चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख शामिल होते हैं और सबसे वरिष्ठ सदस्य को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है. COSC के अध्यक्ष को तीन सेवाओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करने और देश के सामने मौजूद बाहरी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक साझा रणनीति तैयार करने का काम सौंपा गया है.
स्रोत: द लाइवमिंट

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me