2020 में आएगी बिल गेट्स की नई किताब

Page 3003_3.1
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के संस्थापक और अमेरिकी परोपकारक बिल गेट्स की नई किताब “How to Avoid a Climate Disaster: The Solutions We Have and the Breakthroughs We Need” का विमोचन जून 2020 में होगा। यह पुस्तक ब्रिटेन स्थित एलन लेन के प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित की जाएगी। यह पुस्तक जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट को रोकने के संभावित समाधानों के बारे में है।

स्रोत: द हिंदू

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन

Page 3003_5.1
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन  मध्य प्रदेश में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत 14 से 21 अक्टूबर तक किया जा रहा है। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में 22 राज्यों के लोक, कला और संस्कृति के विविध रूपों को प्रदर्शित किया जाएगा। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की पहल वर्ष 2015 में की गई थी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री: प्रह्लाद सिंह पटेल।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

सिएटल में शुरू भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार 2019’

Page 3003_7.1
भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार 2019’ का 10वां संस्करण सिएटल के संयुक्त बेस लुईस-मैककॉर्ड (जेबीएलएम) में शुरू हो रहा है। ‘वज्र प्रहार’ एक विशेष बल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है जो भारत और अमेरिका में बारी-बारी से आयोजित होता है। पिछले साल यह अभ्यास जयपुर में हुआ था।

यह अभ्यास संयुक्त मिशन योजना क्षमताओं और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभव को साझा करने में सक्षम होंगे। द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और रक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान से भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग और बढ़ेगा।


स्रोत: द बिज़नेस स्टैण्डर्ड

जीवन बीमा परिषद ने शुरू किया पहला संयुक्त मास मीडिया अभियान

Page 3003_9.1

जीवन बीमा परिषद ने भारतीय जीवन बीमा उद्योग का पहला संयुक्त मास मीडिया अभियान  ‘Sabse Pehle Life Insurance’ शुरू करने का फैसला किया है। यह नारा भारतीय परिवारों को उनके जीवन में मूलभूत आवश्यकता के रूप में पर्याप्त जीवन बीमा कवर का चयन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
जीवन बीमा परिषद का अभियान उन सभी 24 भारतीय जीवन बीमा कंपनियों के संयुक्त प्रयासों का प्रतिनिधित्व करता है, जो देश में जीवन बीमा जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सामान्य कथा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जीवन बीमा परिषद के अध्यक्ष: एम. आर. कुमार; मुख्यालय: मुंबई।

स्रोत: द हिंदू

नोबेल के साहित्य पुरस्कार निकाय की पहली महिला प्रमुख सारा डेनियस का निधन

Page 3003_11.1
नोबेल के साहित्य पुरस्कार निकाय की पहली महिला प्रमुख सारा डेनियस का निधन हो गया है। वह एक साहित्य आलोचक, प्रोफेसर और लेखिका थीं, जिन्होंने 2015 और 2018 के बीच स्वीडिश अकादमी की पहली महिला स्थायी सचिव के रूप में कार्य किया।

स्रोत: द न्यूज़18

लक्ष्य सेन ने BWF वर्ल्ड टूर में अपना पहला खिताब जीता

Page 3003_13.1
भारत के उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने डच ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जापान के युसुके ओनोडेरा को हराकर BWF वर्ल्ड टूर में अपना पहला खिताब जीता। विश्व रैंकिंग में 72वें स्थान पर काबिज 18 साल के इस खिलाड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 63 मिनट तक चले मुकाबले को 15-21, 21-14, 21-15 से अपने नाम किया।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का निधन

Page 3003_15.1

अंतरिक्ष में पहली बार चहलकदमी करने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का शुक्रवार को मॉस्को में निधन हो गया है। वह प्रसिद्ध सोवियत कॉस्मोनॉट थे जो 54 साल पहले अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाले पहले व्यक्ति बने। इस मिशन के दौरान 18 मार्च, 1965 को लियोनोव अंतरिक्ष यान से बाहर निकले और 12 मिनट नौ सेकेंड तक चहलकदमी की।
स्रोत: द हिंदू

मंजू रानी ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

Page 3003_17.1

मंजू रानी को रूस के उलान-उडे में विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक से सम्मानित किया गया है। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रूसी एकातेरिना पाल्टसेवा ने 48 किलोग्राम श्रेणी में रानी को 4 -1 से हराया था।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

इंडो-जापान का दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘Dharma Guardian-2019’

Page 3003_19.1
सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत और जापान के बीच दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘Dharma Guardian-2019’ मिज़ोरम में 19 अक्टूबर से 02 नवंबर 2019 तक आयोजित किया जाएगा। भारतीय सेना और जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (JGSDF) जिसमें 25 सैनिक शामिल हैं, दोनों इस अभ्यास में संबंधित देशों में विभिन्न आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान प्राप्त अनुभव साझा करने के लिए भाग लेंगे।
संयुक्त सैन्य अभ्यास से भारतीय सेना और जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज (JGSDF) के बीच रक्षा सहयोग का स्तर बढ़ेगा, जो आगे चलकर दोनों राष्ट्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • थल सेनाध्यक्ष: जनरल बिपिन रावत।
स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

एडीबी और भारत ने राजस्थान परियोजनाओं के लिए $190 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किए

Page 3003_20.1
एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार ने $ 190 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं. इस राशि का उपयोग राजस्थान के 14 जिलों में लगभग 26 मिलियन लोगों को लाभान्वित करने के लिए 754 किलोमीटर राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों (एमडीआर) को अपग्रेड करने के लिए किया जाएगा. यात्रियों और पैदल यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लाभ के लिए, इस परियोजना में 200 से अधिक बस स्टॉप, 70 किमी हार्ड शोल्डर और प्रोजेक्ट सड़कों पर 2 किमी की उठी फुटपाथ के निर्माण का प्रावधान है.
स्रोत: दि प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me