विश्व छात्र दिवस 2019

Page 3001_3.1

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन उनकी जयंती पर मनाया जाता है क्योंकि डॉ. कलाम एक समर्पित शिक्षक थे और किसी भी चीज़ से पहले खुद को उस भूमिका में सबसे पहले पहचानते थे।
पूर्व राष्ट्रपति को छात्रों से बेहद प्यार था। इसी कारण, भारत में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान अपने-अपने तरीके से कलाम का जन्मदिन मनाते हैं। 2010 में, संयुक्त राष्ट्र ने 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस घोषित किया था।

स्रोत: द न्यूज़18

निर्देशक प्रियदर्शन को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

Page 3001_5.1
प्रख्यात निर्देशक और निर्माता प्रियदर्शन, जिन्होंने कई ब्लॉकबस्टर मलयालम और हिंदी फिल्में बनाई हैं, को मध्यप्रदेश सरकार के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2018-19 के लिए खंडवा, एमपी में एक समारोह में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित किया गया है। इस पुरस्कार में 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र शामिल हैं।
खंडवा महान गायक-अभिनेता किशोर कुमार का जन्म स्थान है और 13 अक्टूबर, 1987 को मुंबई में उनका देहांत हो गया था।

स्रोत: द हिंदू

ICC ने बदला सुपर-ओवर का नियम

Page 3001_7.1
इस साल जब इंग्लैंड को सीमा गणना पर न्यूजीलैंड के खिलाफ विजेता घोषित किया गया तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पुरुषों के विश्व कप फाइनल के नतीजों के बाद होने वाले अपने सभी प्रमुख कार्यक्रमों के लिए सुपर-ओवर नियम को बदल दिया। नए नियम के अनुसार, सुपर ओवर में टाई होने पर, सुपर ओवर तब तक होता रहेगा जब तक कि एक टीम के दूसरी टीम से अधिक रन नहीं बन जाते है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के चेयरमैन: शशांक मनोहर; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।
  • ICC क्रिकेट विश्व कप का 13वां संस्करण 9 फरवरी से 26 मार्च, 2023 तक भारत में आयोजित किया जाएगा।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस : 15 अक्टूबर

Page 3001_9.1
अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन ग्रामीण परिवारों और समुदायों की स्थिरता सुनिश्चित करने, ग्रामीण आजीविका और समग्र हित में सुधार लाने में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका के महत्व पर बल देता है।

इस वर्ष का विषय “Rural Women and Girls Building Climate Resilience” है। इस वर्ष के विषय ने प्राकृतिक आपदा का सामना करने के लिए ग्रामीण महिलाओं और लडकियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया है।

स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

मार्गरेट एटवुड और बर्नार्डिन एवरिस्टो बनीं बुकर पुरस्कार की संयुक्त विजेता

Page 3001_11.1

बुकर पुरस्कार 2019 के लिए विजेताओं का चयन करनेवाले निर्णायक मंडल ने इस साल नियमों को तोड़ते हुए इस पुरस्कार के लिए मार्गरेट एटवुड और बर्नार्डिन एवरिस्टो को संयुक्त विजेता घोषित किया है। बुकर के नियमों के अनुसार इस पुरस्कार को बांटा नहीं जा सकता है, लेकिन निर्णायक मंडल ने कहा कि वह एटवुड के ‘द टेस्टामेंट’ और एवरिस्टो, जो 1969 में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतनेवाली पहली अश्वेत महिला हैं, के ‘गर्ल, वुमैन, अदर’ में से किसी एक को नहीं चुन सकते।

ब्रिटिश इंडियन नॉवेलिस्ट सलमान रुश्दी की ट्रेजीकामेडी ‘Quichotte’ पुरस्कार के लिए छांटी गई छह पुस्तकों में से एक थी। यह पांचवीं बार था कि मुंबई में जन्मे उपन्यासकार को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें 1981 की जीत भी शामिल थी, जिसमें उन्होंने “मिडनाइट्स चिल्ड्रन” के लिए पुरस्कार जीता था।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

प्रियांशु राजावत बनें बहरीन इंटरनेशनल सीरीज़ बैडमिंटन के विजेता

Page 3001_13.1
भारतीय शटलर प्रियांशु राजावत ने बहरीन के आइज़ टाउन में बहरीन इंटरनेशनल सीरीज़ बैडमिंटन में पुरुष एकल का खिताब जीता है। 17 वर्षीय राजावत ने कनाडा के शीर्ष वरीयता प्राप्त जैसन एंथनी हो शु को 16-21, 21-7, 21-12 से समिट क्लैश में हरा दिया।
मिश्रित युगल में जूही देवनगन और वेंकट गौरव प्रसाद की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने थाईलैंड के पन्नावत थीरापानितनन और कनायत सुदचोइचोम को 21-18, 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक का खिताब हासिल किया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बहरीन के राजा: हमद बिन ईसा अल खलीफा; राजधानी: मनामा।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

परिवहन मंत्री ने किया ‘One Nation One Tag – FASTag’ का उद्घाटन

Page 3001_15.1
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश भर में एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नई दिल्ली में  ‘One Nation One Tag – FASTag’ पर एक सम्मेलन का उद्घाटन किया है। इस प्रणाली के तहत किसी वाहन के विंडस्क्रीन पर चिपकाए गए उसी FASTag का उपयोग देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल का भुगतान करने के लिए किया जा सकता है।


स्रोत: द डीडी न्यूज़

देश ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.कलाम को उनकी 88वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Page 3001_17.1
पूरे देश ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी 88वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।


अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम को देश की मिसाइल परियोजनाओं के विकास में उनके योगदान के लिए ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है और उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। डॉ. कलाम ने भारतीय रक्षा में असंख्य योगदान दिए हैं। डॉ. कलाम की प्रतिबद्धता, देशभक्ति और भारत को एक मज़बूत राष्ट्र बनाने की दृष्टि लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

2002 में, डॉ. कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति बने थे और अपने मित्रतापूर्ण स्वभाव के कारण वह सभी के लिए प्रसिद्ध ‘पीपुल्स प्रेसिडेंट’ बन गये थे। पूर्व राष्ट्रपति का 27 जुलाई 2015 को शिलांग के भारतीय प्रबंधन संस्थान में लेक्चर देते हुए दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

नई दिल्ली में LOTUS-HR के दूसरे चरण का आरम्भ

Page 3001_18.1

नई दिल्ली के बारापुल्ला नाले पर इंडो-डच परियोजना का दूसरा चरण स्वस्थ पुन: उपयोग के लिए शहरी सीवेज धाराओं का स्थानीय उपचार (Local Treatment of Urban Sewage Streams for Healthy Reuse) , या LOTUS-HR शुरू हुआ है। यह परियोजना विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मंत्री हर्षवर्धन और नीदरलैंड के राजा विलियम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा द्वारा शुरू की गई थी। यह (LOTUS-HR) परियोजना 2017 में सन डायल पार्क में भारत और नीदरलैंड की सरकारों के सहयोग से स्थापित की गई थी।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Find More Miscellaneous News Here

DPIIT ने बौद्धिक संपदा अधिकारों पर वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन लांच की

Page 3001_20.1
उद्योग संवर्धन और आन्तरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र ने आज नई दिल्‍ली में बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPRs) पर वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन L2Pro India (अपने नवोत्‍पादों को संरक्षित, सुरक्षित रखना सीखें और बढ़ाएं) की शुरूआत की है। यह वेबसाइट और ऐप क्‍वालकॉम और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्‍ली के सहयोग से आईपीआर संवर्धन और प्रबंधन (CIPAM)-डीपीआईआईपी के लिए प्रकोष्‍ठ द्वाराविकसित किया गया है।
 इस ई-लर्निंग प्‍लेटफॉर्म का मॉड्यूल युवाओं, नवोत्‍पादकों, उद्यमियों और लघु तथा मध्‍यम उद्योगों (SMEs) की अपने स्‍वामित्‍व और संरक्षण के लिए आईपीआर को समझने में मदद करेगा, आईपी को व्‍यवसाय मॉडल से जोड़ेगा और अनुसंधान और विकास प्रयासों के लिए उपयोगिता प्रदान करेगा।

L2Pro को जर्मनी, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है और यह सम्‍बद्ध आईपी संगठनों और सार्वजनिक अनुसंधान संस्‍थानों के साथ सहयोग करके लाभ प्रदान कर रहा है। इस ऐप को भारत के लिए रूचि अनुसार तैयार किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नवोत्‍पाद जो स्‍टार्ट-अप्‍स का आधार हैं, वह संरक्षित रहें और उनका व्‍यवसायीकरण हो सके।

स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me