विश्व विकास सूचना दिवस : 24 अक्टूबर

Page 2989_3.1
संयुक्त राष्ट्र हर साल 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस मनाता है. आमसभा ने 1972 में विकास की समस्याओं की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने और उनके समाधान हेतु अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए विश्व विकास सूचना दिवस की शुरुआत की थी.
आमसभा ने यह निर्णय लिया था कि यह दिवस संयुक्त राष्ट्र दिवस की तारीख़ यानी 24 अक्टूबर को ही मनाया जाना चाहिए.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade-B Prelims परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

नई पुस्तक “Ten Studies in Kashmir: History and Politics” का विमोचन

Page 2989_5.1
भारतीय इतिहासकार, शिक्षाविद और पद्मश्री प्राप्तकर्ता, काशीनाथ पंडित की नई पुस्तक “Ten Studies in Kashmir: History and Politics” अकैडमिक फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित की गयी है. 
इस नई पुस्तक में जम्मू और कश्मीर के इतिहास को दर्शाया गया है जिसमें वहां के राजनीतिक और भौगोलिक समेकन के समय से लेकर राज्य की विशेष स्थिति के उन्मूलन तक की स्थिति दिखाई गयी है. यह पुस्तक अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के हट जाने के बाद आई है जिसमें 1947 की घटनाओं से लेकर राज्य के विशेष दर्जे के निरसन तक की घटनाओं के बारे में बताया गया है.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

बेंगलुरु में हुआ विजया बैंक म्यूज़ियम का उद्घाटन

Page 2989_7.1
विजया बैंक हेरिटेज म्यूज़ियम का उद्घाटन विजया बैंक के भूतपूर्व मुख्यालय यानि बेंगलुरु में किया गया है. इस म्यूज़ियम में तस्वीरों का अनूठा संग्रह है जो बैंक के विकास का प्रदर्शन करता है. इस म्यूज़ियम में भूतपूर्व विजया बैंक के इतिहास की यादें ताज़ा होती हैं. विजया बैंक देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों में से एक था.
भूतपूर्व विजया बैंक और देना बैंक को 1 अप्रैल 2019 को बैंक ऑफ़ बड़ोदा के साथ समामेलित किया गया था.
स्रोत: द हिंदू

अभिषेक नायर ने क्रिकेट से लिया संन्यास

Page 2989_9.1
मुंबई के दिग्गज ऑलराउंडर अभिषेक नायर ने क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है. उन्होंने भारत के लिए 3 वन-डे इंटरनेशनल खेले हैं पर प्रथम श्रेणी खिलाड़ी के रूप में उनका प्रदर्शन अधिक शानदार रहा. उन्होंने 103 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें से ज़्यादातर मुंबई के लिए खेले हैं. उन्होंने कुल 5749 रन बनाए और 173 विकेट लिए हैं जिसमें 13 शतक और 32 अर्द्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 99 लिस्ट-ए गेम भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 2145 रन बनाए हैं और 79 विकेट लिए हैं.
स्रोत: द हिंदू

अभिजीत बनर्जी बने मोहन बागान के आजीवन सदस्य

Page 2989_11.1
मोहन बागान एथलेटिक क्लब ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी को आजीवन सदस्यता प्रदान की है. क्लब ने उन्हें 1911 के फर्स्ट डे कवर और उनका नाम लिखी हुई मैरून हरी जर्सी से सम्मानित किया. उन्हें क्लब के इतिहास पर लिखी गयी किताब भी दी गयी.

1911 में, मोहन बागान भारतीय फुटबॉल संघ (IFA) शील्ड जीतने वाला पहला भारतीय क्लब बना, जिसने फाइनल में ब्रिटिश सेना की ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को हराया था.
स्रोत: द हिंदू

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने BSNL और MTNL के विलय की दी मंजूरी

Page 2989_13.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घाटे में चल रही दूरसंचार कंपनियों BSNL और MTNL को रिवाइवल पैकेज के हिस्से के रूप में विलय के लिए मंजूरी दी है. मंत्रिमंडल ने BSNL और MTNL के विलय के लिए सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी है और जब तक विलय हो नहीं जाता तब तक MTNL BSNL की सहायक कम्पनी के रूप में कार्य करेगा.

इस रिवाइवल पैकेज में कर्मचारियों के लिए सॉवरेन बांड्स, मॉनिटाइजिंग एसेट और वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) शामिल हैं. अगले 4 सालों में, BSNL और MTNL के रिवाइवल पैकेज में 15,000 करोड़ रुपए के सॉवरेन बांड्स और 38,000 करोड़ रुपए के मॉनिटाइजिंग एसेट शामिल होंगे. इस पैकेज के अंतर्गत, दो कंपनियों को प्रशासनिक रूप से 20,000 करोड़ रुपये के 4G स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाएंगे.
स्रोत: द हिंदू

प्रवीन कुमार ने वुशु वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Page 2989_15.1

प्रवीन कुमार, वुशु वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं. उन्होंने शंघाई में हुए 15वें वर्ल्ड वुशु चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम की श्रेणी में पुरुष सैंडा इवेंट में फिलीपींस के रसेल डियाज को 2-1 से हराया है.
भारतीय खिलाड़ियों में,  पूनम ने महिलाओं की 75 किलोग्राम श्रेणी में और सनाथोई देवी ने महिलाओं की 52 किलोग्राम श्रेणी में रजत पदक जीता है जबकि विक्रांत बालियां ने पुरुषों की 60 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक जीता है.
वुशु सैंडा एक मार्शल आर्ट है जिसमें क्लोज़ रेंज पंच और किक सहित फुल-कॉनटेक्ट किकबॉक्सिंग, रेसलिंग, टेकडाउन्स, थ्रो, स्वीप्स और किक कैच शामिल है.
स्रोत: द हिंदू

“भारत की लक्ष्मी” की एंबेसडर बनीं दीपिका पादुकोण और पी.वी.सिंधु

Page 2989_17.1 
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी.सिंधु को भारत की लक्ष्मी का एंबेसडर बनाया गया है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी एक पहल है. जिसका उद्देश्य जन कल्याण के लिए राष्ट्र की महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों की सराहना करना है. इस पहल का हैशटैग #BharatKiLaxmi है.

स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

GeM और फ़ेडरल बैंक ने किया समझौता

Page 2989_19.1
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने फ़ेडरल बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है. इसका उद्देश्य पोर्टल पर रजिस्टर्ड यूज़र्स को कई तरह की सेवाएँ प्रदान करना है जिसमें जीईएम पूल अकाउंट (GPA), परफॉरमेंस बैंक गारंटी की सलाह (e-PBG), और अर्नेस्ट मनी डिपोजिट (EMD) के ज़रिए फंड्स ट्रांसफर की सुविधा भी शामिल है. यह समझौता पोर्टल पर कैशलेस, पेपरलेस और ट्रांसपेरेंट पेमेंट सिस्टम की सुविधा प्रदान करेगा. साथ ही, सरकारी संस्थाओं के लिए एक कुशल खरीद प्रणाली का भी निर्माण करेगा.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ: श्याम श्रीनिवासन; टैगलाइन: Your Perfect Banking Partner
  • मुख्यालय: कोच्चि, केरल.
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

RBI ने दिया व्रीधी वितीय सेवाओं को NBFC लाइसेंस

Page 2989_21.1
व्रीधी वितीय सेवाओं (VFS) ने भारतीय रिज़र्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी का लाइसेंस प्राप्त किया है. इसका उद्देश्य 2-3 स्तरीय शहरों और छोटे गावों में संचालित लघु-उद्यमों को ऋण सेवाएँ और अन्य सेवाएँ प्रदान करना है. यह कम्पनी अगले वित्तीय वर्ष तक डिजिटल लेंडिंग मॉडल बना लेगी. इससे लघु-उद्यमों में एड्रेसेबल और वायेबल क्रेडिट के बीच इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IFC) द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार $123 बिलियन का अंतर कम हो जाएगा.

उपरोक्त समाचार से  RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई.
  • स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me