पंजाब में किया जाएगा विश्व कबड्डी कप 2019 आयोजन

Page 2965_3.1
विश्व कबड्डी कप का आयोजन पंजाब में 1 से 9 दिसंबर तक पंजाब सरकार द्वारा किया जाएगा। इस साल का टूर्नामेंट सिख गुरु, गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती को समर्पित होगा। इसमें नौ टीमों: भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, केन्या, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और कनाडा के टूर्नामेंट में भाग लेने की संभावना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पंजाब सीएम: अमरिंदर सिंह; राज्यपाल: वीपी सिंह बदनौर
स्रोत: द हिंदू

रॉबर्ट डी नीरो को SAG-लाइफ अचीवमेंट पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Page 2965_5.1
हॉलीवुड स्टार और दो बार के ऑस्कर विजेता रॉबर्ड डी नीरो को SAG-AFTRA’s के 26वें संस्करण समारोह 2019 में कैरियर और मानवीय उपलब्धि के लिए SAG-AFTRA’s के सर्वोच्च सम्मान SAG लाइफ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। SAG लाइफ अचीवमेंट अवार्ड प्रतिवर्ष “अभिनय पेशे के बेहतरीन आदर्शों” वाले अभिनेता को प्रोत्साहन देने के लिए दिया जाता है।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

भारत के रवि प्रकाश ने जीता ब्रिक्स-यंग इनोवेटर पुरस्कार

Page 2965_7.1
भारतीय पीएचडी छात्र रवि प्रकाश ने छोटे और सीमांत ग्रामीण डेयरी किसानों के लिए, दूध ठंडा करने की स्‍वदेश में निर्मित और किफायती इकाई के अविष्‍कार के लिए  ब्रिक्स-यंग इनोवेटर पुरस्कार जीता है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्‍ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्‍थान बंगलुरु में पीएचडी के छात्र रवि प्रकाश ब्राजील में चौथे ब्रिक्‍स – युवा वैज्ञानिक मंच 2019 में भाग लेने गए 21 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। चौथे BRICS-YSF का विषय “साइबरसिक्यूरिटी एंड बायो-इकॉनमी” था, यह युवा उद्यमिता और नेतृत्व की प्रमुख गतिविधियों के रूप में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की महत्वपूर्ण रणनीति पर प्रकाश डालता है।
नैनो-द्रव आधारित चरण परिवर्तन तकनीक का इस्तेमाल इस्तेमाल करके कच्चे दूध के तापमान को 30 मिनट के अन्दर 37 डिग्री से 7 डिग्री तक नीचे लाने के लिए  किया जा सकता है।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

CSIR – IMTECH ने अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी बॉम्बे से मिलाया हाथ

Page 2965_9.1
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान (IMTECH), चंडीगढ़ ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के साथ सहयोगपूर्ण अनुसंधान के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन से दोनों संस्थानों के अनुसंधानकर्ताओं और प्राध्यापकों के बीच विचारों का आदान-प्रदान, नई जानकारी के विकास और उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान में मदद मिलेगी।
इस सहयोग का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र, विशेष रूप से परियोजनाओं और मिशन में आधुनिक अनुसंधान  कला को आगे बढ़ाना है, जहां दोनों संस्थान एक दूसरे का सहयोग कर सके। इस साझेदारी से दोनों संस्थानों को लाभ होगा क्योंकि इससे अनुसंधान, अध्यापन, विकास और सहयोगपूर्ण अनुसंधान परियोजनाओँ के कार्यान्वयन, व्यवसायिक विकास कार्यक्रमों और क्षमता निर्माण प्रयासों के उद्देश्य से प्राध्यापकों और छात्रों का आदान-प्रदान किया जा सकेगा।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अध्यक्ष: भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
  • स्थापित: 26 सितंबर 1942; मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

CCI ने BNP परिबास और बड़ौदा म्यूचुअल फंड के विलय को दी मंजूरी

Page 2965_11.1
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31 (1) के तहत, BNP परिबास (BNP ) म्युचुअल फंड और बड़ौदा (BOB) म्युचुअल फंड के विलय को मंजूरी दे दी है ।
प्रस्तावित संयोजन BNP परिबास म्यूचुअल फंड और BOB म्यूचुअल फंड के विलय से संबंधित है। इस प्रस्ताव में BNPP, AMC में BOB एसेट मैनेजमेंट कंपनी को समामेलित करना (AMC) ; (ii) BNP ट्रस्टी कंपनी (TC) का बीओबी टीसी में; (iii)  और विलय के बाद BNPP AMC और BOB TC संचालित संस्थाएँ होंगी।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CCI के अध्यक्ष: अशोक कुमार गुप्ता; CCI का मुख्यालय: नई दिल्ली
  • स्थापना: 14 अक्टूबर 2003
  • स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

    नितिन गडकरी ने ट्रेड फेयर में खादी पवेलियन का किया उद्घाटन

    Page 2965_13.1
    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और MSME मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में खादी पवेलियन का उद्घाटन किया। पवेलियन में प्रवेश करते ही थीम साबरमती आश्रम की झलक दिखाई पड़ती है, जिसमें मधुर शहनाई ‘भारतीयता की भावना’  ध्वनि सुनाई देती है। खादी पवेलियन में उत्पादों की व्यापक श्रृंखला जिसमें खाद्य, हस्तशिल्प, चमड़ा, कपड़ा और होजरी, रेडीमेड वस्त्र, लकड़ी के खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन और हर्बल उत्पाद 20% तक की छूट के साथ IITF 2019 में प्रदर्शित किए जा रहे हैं ।



    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष: विनय कुमार सक्सेना
    स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

    फीफा ने आर्सिन वेंगर को ग्‍लोबल फुटबॉल डेवलपमेंट कार्यक्रम का बनाया प्रमुख

    Page 2965_15.1
    फीफा ने पूर्व कोच आर्सिन वेंगर को अपने ग्लोबल फुटबॉल डेवलपमेंट कार्यक्रम का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व फुटबॉल कोच आर्सिन और मोनाको दुनिया भर में पुरुषों और महिलाओं के लिए खेल के विकास के लिए उत्तरदायी होंगे और खेल के नियमों से संबंधित संभावित बदलाव सहित तकनीकी मामलों पर भी मुख्य प्राधिकारी होंगे।
    वेंगर ने इंग्लिश क्लब आर्सेनल को यूरोप का सबसे मजबूत फुटबॉल क्लब बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, इनकी अगुवाई में आर्सेनल ने तीन प्रीमियर लीग खिताब और सात एफ. ए. कप जीते और 2006 में टीम को चैंपियंस लीग के फाइनल तक ले गए थे। उन्होंने मोनाको के साथ 1987 में फ्रेंच लीग भी जीती और 1995 में जापान के लिए रवाना होने से पहले चार साल बाद फ्रेंच कप का खिताब भी हासिल किया।
    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फीफा के अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904
  • मुख्यालय: ज़्यूरिक, स्विट्जरलैंड
  • स्रोत: डीडी न्यूज़

    वर्ल्ड डायबिटीज डे : 14 नवंबर

    Page 2965_17.1
    वर्ल्ड डायबिटीज डे (WDD) 14 नवंबर को विश्वस्तर पर मनाया जाता। इस बार के डायबिटीज अवेयरनेस मंथ और वर्ल्ड डायबिटीज डे 2019 का विषय “फैमिली एंड डायबिटीज”। इस दिन की शुरूआत सबसे पहले इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (I.D.F.) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.)द्वारा वर्ष 1991 में की गई थी, जो डायबिटीज से पैदा हुए बढ़ते स्वास्थ्य खतरे के बारे में बढ़ती चिंताओं के लिए शुरू किया गया था। वर्ल्ड डायबिटीज डे को 2006 में संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक दिवस घोषित किया गया। यह दिन प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्होंने 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी।
    स्रोतइंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन

    ओडिशा में “बाली यात्रा” उत्सव का हुआ शुभारंभ

    Page 2965_19.1
    राज्य के समृद्ध समुद्री इतिहास की याद में हर साल आयोजित होने वाले त्योहार ‘बाली यात्रा’ का उद्घाटन ओडिशा के कटक में किया गया। यह महोत्सव हर साल महानदी नदी के तट पर आयोजित किया जाता है, यह उत्सव पुराने समय को याद करने के लिए मनाया जाता हैं जब ओडिशा के व्यापारी समुंद्री यात्रा करके पूर्वी देशो इंडोनेशिया, बोर्नियो और श्रीलंका, बाली, सुमात्रा, जावा (जवा) में सुदूरवर्ती भूमि के विस्तार और व्यापार के लिए यात्रा करते थे। 

    उपरोक्त समाचार सेRRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल होता है
    • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल; मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    फीफा ने भ्रष्टाचार से जुड़े तीन फुटबॉल अधिकारियों पर लगाया अजीवन प्रतिबंधित

    Page 2965_21.1
    फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) ने 2015 के भ्रष्टाचार घोटाले के जुड़े 3 दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल अधिकारियों को आजीवन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। जिन तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया गया था, उनमे पेरू के पूर्व फुटबॉल महासंघ अधिकारी मैनुअल बर्गा और अर्जेंटीना के एडुवर्डो डेलुकाऔर जोस लुइस मेकज़्नर शामिल हैं।



    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • फीफा के अध्यक्ष:जियानी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904 
    • मुख्यालय: ज्यूरिक, स्विट्जरलैंड
    स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me