अमरिंदर सिंह ने पंजाब की पहली रोजगार हेल्पलाइन सेवा का किया शुभारम्भ

about - Part 2955_3.1

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ‘घर घर रोज़गार’ कार्यक्रम के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए अपनी तरह की पहली रोजगार हेल्पलाइन नंबर 76260-76260 की शुरुआत की है। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य पंजाब के हर घर तक पहुंच सुनिश्चित करना और इसके द्वारा रोजाना 75 हजार मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया में, पंजाब रोजगार हेल्पलाइन का डेटा तैयार करने के लिए 110-सीट कॉल सेंटर की भी स्थापना की गई है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पंजाब की राजधानी: चंडीगढ़
  • पंजाब के राज्यपाल: विजेन्द्रपाल सिँह बदनौर
स्रोत: द बिज़नेस स्टैण्डर्ड

ब्रह्मपुत्र पर पहली बार शुरू हुई कार्गो कंटेनरों की आवाजाही

about - Part 2955_5.1


भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग और ब्रह्मपुत्र नदी के माध्यम से पहली कंटेनरीकृत कार्गो की आवाजाही पश्चिम बंगाल के हल्दिया से शुरू की जा चुकी हैं। एमवी माहेश्वरी पोत को पेट्रोकेमिकल्स, खाद्य तेल और पेय के 53 कंटेनरों को असम में गुवाहाटी के पांडु IWAI टर्मिनल तक ले जाने में 12-15 दिन का समय लगेगा। राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (NW-2) ब्रह्मपुत्र नदी का एक हिस्सा है, जो असम में धुबरी और सदिया के पास बांग्लादेश सीमा के बीच लगभग 891 किमी की लम्बा है।
स्रोत: द न्यूज18

फिक्की के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति के.के. मोदी का निधन

about - Part 2955_7.1
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के पूर्व अध्यक्ष और मोदी एंटरप्राइजेज के प्रमुख कृष्णन कुमार मोदी (के.के. मोदी) का निधन हो गया। वह 2002 से 2006 तक वाणिज्य और उद्योग के एशिया-प्रशांत क्षेत्रो के परिसंघ के अध्यक्ष भी थे। वे पंजाब के पटियाला जिले से थे। 
स्रोत: द बिज़नेस स्टैण्डर्ड

इंडसइंड बैंक ने सुमन कथपालिया को नियुक्त किया अगला एमडी एवं सीईओ

about - Part 2955_9.1

निजी क्षेत्र के ऋणदाता इंडसइंड बैंक ने अपने उपभोक्ता बैंकिंग प्रमुख सुमन कथपालिया को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह रोमेश सोबती का स्थान लेंगे, जो मार्च 2020 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इंडसइंड बैंक में नियुक्त होने से पहले सुमंत कथपालिया, एबीएन एमरो बैंक में उपभोक्ता ऋण प्रमुख थे और 2008 में इंडसइंड बैंक के साथ जुड़े थे।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इंडसइंड बैंक का मुख्यालय: मुंबई; स्थापना: 1994;
  • टैगलाइन: वी मेक यू फील रिचर
स्रोत: द इकनोमिक टाइम्स

माधुरी विजय के पहले उपन्यास ने जीता 2019 का साहित्य जेसीबी पुरस्कार

about - Part 2955_11.1
यू.एस. मूल की भारतीय लेखिका माधुरी विजय ने उनके पहले उपन्यास, “द फार फील्ड” के लिए इस साल के साहित्य जेसीबी पुरस्कार जीता हैं, ये लेखन के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे कीमती भारतीय पुरस्कार है। उपन्यास फोर्थ एस्टेट इंडिया द्वारा प्रकाशित हैं, जो कश्मीर में 1990 के दशक में हुए नरसंघार की पृष्ठभूमि के खिलाफ जटिल व्यक्तिगत कहानी बयान करता है। उन्हें पुरस्कार के रूप में दिल्ली कलाकार द्वय ठुकराल और टैगरा द्वारा मिरर मेल्टिंग नामक मूर्ति और 25 लाख रुपये राशि भी दी जाएगी ।
2018 में शुरू किया जेसीबी पुरस्कार एक वार्षिक भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है। यह अंग्रेजी के क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय लेखक या भारतीय लेखक को उनके अनुवादित उपन्यास के उत्कृष्ट लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार इंग्अंलिश कंस्ट्रक्शन ग्रुप सीबी द्वारा वित्त पोषित है, जिसने यह पुरस्कार दिए जाने के लिए जेसीबी लिटरेचर फाउंडेशन की स्थापना की। 2018 में, साहित्य के लिए जेसीबी पुरस्कार बेन्यामिन द्वारा लिखित जैस्मिन डेज़ को दिया गया हैं, जिसका अनुवाद मलयालम से शहनाज़ हबीब ने किया हैं।



स्रोत: द हिन्दू

गुयाना 2020 तक बन जाएगा दुनिया का सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला देश

about - Part 2955_13.1
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार, 2019 में गुयाना की वृद्धि 4.4% तक बढ़ने के बाद 2020 में गुयाना की जीडीपी 86% से अधिक पहुँचने का अनुमान है। यह अनुमानित वृद्धि गुयाना में एक्सॉन मोबिल कॉर्प द्वारा तेल की खोज के बाद हुई थी। गुयाना की अर्थव्यवस्था पांच साल के भीतर तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना हैं।
2020 में गुयाना की जीडीपी चीन की जीडीपी की तुलना में चौदह गुना बढ़ जाएगी। गुयाना 2020 में पेट्रोलियम राजस्व से 300 मिलियन डॉलर का अनुमान लगा रही है। ये दक्षिण अमेरिका का देश है जिसकी आबादी 7,80,000 है और ब्राजील और वेनेजुएला इसके पड़ोसी देश हैं। तेल क्षेत्र पांच वर्षों के भीतर अर्थव्यवस्था के लगभग 40% हिस्से का प्रतिनिधित्व करेगा। इसके वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)  4 बिलियन डॉलर  को पार कर सकता है और इसके 2024 तक लगभग 15 बिलियन डॉलर तक बढ़ने की संभावना हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गुयाना के राष्ट्रपति: डेविड ए.ग्रेंजर; गुयाना के प्रधान मंत्री: मूसा नागामुटू
  • गुयाना की राजधानी: जॉर्ज टाउन; गुयाना की मुद्रा: गुयानीज डॉलर
स्रोत: द हिन्दुस्तान टाइम्स

इफ्को ने की भारत के पहले नैनो-आधारित उत्पादों की शुरुआत

about - Part 2955_15.1
दुनिया की सबसे बड़ी इंडियन फ़ार्मर्स फ़र्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को)  ने गुजरात की कलोल इकाई में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान ऑन-ट्रायल आधारित नैनो नाइट्रोजन, नैनो जिंक, नैनो कॉपर की शुरुआत करके भारत की 1 नैनो-आधारित उत्पाद श्रृंखला शुरू की हैं।
इफको की कलोल इकाई में  नैनो बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (NBRC) में उत्पादों का उत्पादन किया गया । पहले चरण प्रयोग कृषि विज्ञान केंद्र (KVK)/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICC) के सहयोग से गया। ये नैनोसंरचित फार्मूले प्रभावी रूप से पौधों को पोषक तत्व पहुंचाते हैं। इन नैनो-उत्पादों के अन्य लाभों में पारंपरिक रासायनिक उर्वरक की आवश्यकता में 50% की कमी, फसल उत्पादन में 15-30% की वृद्धि, मिट्टी के संवर्धन में सुधार, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी करना शामिल है।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इफको के प्रबंध निदेशक: उदय शंकर अवस्थी
  • स्थापना: 3 नवंबर 1967; मुख्यालय: नई दिल्ली

स्रोत: द लाइवमिंट

आयुष मंत्री ने NRIUMSD का किया उद्घाटन

about - Part 2955_17.1
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने हैदराबाद के एर्रागड्डा स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान यूनानी चिकित्सा संस्थान (CRIUM) को अपग्रेडेड कर नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन फॉर स्किन डिसऑर्डर (NRIUMSD) का उद्घाटन किया।
आयुष मंत्री ने विटिलिगो और अन्य पुरानी और  खतरनाक बीमारियों के इलाज में CRIUM की सफलता की सराहना की और कहा कि यह दुनिया का शायद एकमात्र चिकित्सा संस्थान है जिसने अकेले विटिलिगो के 1.5 लाख से अधिक रोगियों का इलाज किया है।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): श्रीपाद येसो नाइक।
  • महानिदेशक, केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRUM): असीम अली खान
स्रोत: द प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो

नीरज शर्मा को दिया जाएगा ‘अर्ली करियर रिसर्चर ऑफ द ईयर अवार्ड’

about - Part 2955_19.1
भारतीय मूल के शोधकर्ता नीरज शर्मा को ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा अर्ली करियर रिसर्चर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया । यह पुरस्कार
अगली पीढ़ी के बैटरी सिस्टम जैसे कि सोडियम-आयन बैटरी विकसित करने के लिए दिया
जाता है जो न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव छोड़ते हैं। वह दक्षिण वेल्स विश्वविद्यालय
(
UNSW) के रसायन विज्ञान के स्कूल में प्रोफेसर हैं।
न्यूट्रॉन और एक्स-रे प्रकीर्णन विधियों के उपयोग में वैश्विक लीडरो
में से एक माने जाने वाले नीरज शर्मा
, सेफ-सॉलिड-स्टेट बैटरी, ऊर्जा-सघन लिथियम-सल्फर बैटरी, ड्यूल फ़ंक्शन सौर बैटरी और
रीसाइक्लिंग के लिए तरीकों की खोज कर रहे हैं।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स 2019 का जीता खिताब

about - Part 2955_21.1
नोवाक जोकोविच ने 2019 का पेरिस मास्टर्स खिताब हासिल किया। उन्होंने पांचवीं बार ये खिताब जीता हैं। उन्होंने अपने करियर का 34वां मास्टर खिताब और वर्ष 2019 का पांचवां एटीपी खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-3 6-4 से हराकर जीत हासिल की।
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

about - Part 2955_22.1
QR Code
Scan Me