लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) पिनाकी चंद्र घोष ने भ्रष्टाचार विरोधी प्रमुख लोकपाल के लिए नया लोगो और आदर्श वाक्य जारी किया। इसके लिए नया आदर्श वाक्य, “मा गृध कस्यसविधानम (किसी के धन के लिए लालची मत बनो”) को भी अपनाया गया। इससे पहले कार्मिक मंत्रालय ने लोगो और आदर्श वाक्य के लिए सुझाव देने ने के लिए एक खुली प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमे लोगो के लिए कुल 2,236 प्रविष्टियाँ और आदर्श वाक्य के लिए 4,705 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के निवासी प्रशांत मिश्रा द्वारा डिजाइन किए गए लोगो को लोकपाल के लिए चुना गया। लोगो, लोकपाल कानून के तहत न्याय स्थापित करके भारत के लोगों की सुरक्षा और देखभाल करने का प्रतीक है
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- लोकपाल मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द हिंदू









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


