भारत ने सतह से मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Page 2926_3.1
भारत ने ओडिशा तट पर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से मार करने में सक्षम ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। नौ मीटर लंबी यह मिसाइल ध्‍वनि से तीन गुना अधिक गति से 300 किलोग्राम तक हथियार ले जा सकती है। ब्रह्मोस मिसाइल मध्यम दूरी की रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे पनडुब्बि, पोत, लड़ाकू विमान या सतह से लॉन्च किया जा सकता है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • DRDO के अध्यक्ष: जी. सतीश रेड्डी, स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

सरकार ने ई-वाणिज्य पोर्टल ‘GeM Samvaad’ का किया शुभारंभ

Page 2926_5.1
सरकार ने स्थानीय दुकानदारों तक पहुंच बनाने के लिए “GeM Samvaad” नाम से एक नया ई-वाणिज्य पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सहित स्थानीय क्रेताओं के लिए बाजार पर स्थानीय विक्रेताओं के ऑन-बोर्डिंग की सुविधा होगी। GeM में 15 लाख से अधिक उत्पाद और लगभग 20,000 सेवाएं, 3 लाख से अधिक पंजीकृत विक्रेता और सेवा प्रदाता और 40 हजार से अधिक सरकारी खरीदार संगठन शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के वाणिज्य सचिव: अनूप वधावन

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

जाने-माने अभिनेता श्रीराम लागू का निधन

Page 2926_7.1
लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का लम्बी बीमारियों के चलते निधन हो गया। उन्होंने आजादी के बाद महाराष्‍ट्र में रंगमंच आंदोलन के विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।  नटसम्राट और हिमालयाची साओली जैसे मराठी नाटकों और मराठी फिल्‍म पिंजरा में अभिनय से उन्‍हें लोकप्रियता मिली।  एक दिन अचानक, घरोंदा और लावारिस जैसी हिन्‍दी फिल्‍मों में यादगार भूमिका निभाने के लिए भी उन्हें जाना जाता हैं।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस: 18 दिसंबर

Page 2926_9.1
दुनियाभर में प्रवासी कामगारों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकार और सुरक्षा के लिए हर साल 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर 2000 में विश्व में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में घोषित किया था।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन हर साल प्रवासियों, संगठनों और इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को इस मौके पर आमंत्रित करता है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र उन्हें सम्मानित और सहयोग, और भविष्य में सभी के लिए आने वाले विश्वास को बनाए रखने के लिए #WeTogether अभियान चला रहा हैं।

   
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

यूनेस्को ने बेल्जियम के Carnival of Aalst को विरासत सूची से हटाया

Page 2926_11.1
यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) ने बेल्जियम के ‘Carnival of Aalst’ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage of Humanity List) सूची से हटा दिया है। 2019 के कार्निवल के दौरान, परेड में नस्लवादी और यहूदी विरोधी एक फ्लोट का प्रदर्शन किया गया जो कि रूढ़िवादी यहूदियों का मज़ाक बनाने के लिए प्रदर्शित किया गया था। इस कार्निवल को 2010 में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
स्रोत: द गार्जियन

हरियाणा बारकोडिंग सॉफ्टवेयर “Trakea” को अपनाने वाला बना देश का पहला राज्य

Page 2926_13.1
हरियाणा पुलिस ने फॉरेंसिक रिपोर्ट में एकत्र नमूनों की सटीक जानकारी हासिल करने के लिए एक नई तकनीक पर आधारित बारकोडिंग सॉफ्टवेयर “Trakea” का अनावरण किया है। इसी के साथ हरियाणा इस अनूठी बारकोडिंग प्रणाली की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मधुबन की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में Trakea बारकोडिंग प्रणाली का अनावरण किया।
पुलिस के अनुसार, Trakea सॉफ्टवेयर अपराध स्थल से एकत्र किए गए नमूनों की सटीक और फोरेंसिक विश्लेषण रिपोर्ट सुनिश्चित करता है, जो कि पुलिस बल द्वारा दशकों से इस्तेमाल किए जा रहे पारंपरिक तरीकों से बिलकुल अलग है। इस सॉफ्टवेयर को इंजीनियर अमित मिश्रा द्वारा विकसित किया गया हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

ICAR और नाबार्ड ने कृषि एवं जलवायु अनुसंधान के एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Page 2926_15.1
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने सतत कृषि और जलवायु अनुकूल कृषि प्रणालियों को बढ़ावा देने और एक्शन रिसर्च और विभिन्न तकनीकों को बेहतर बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

अनुसंधान एक भागीदारी मॉडल में जलवायु-लचीला प्रथाओं, मॉडल और एकीकृत और उच्च तकनीक खेती प्रथाओं में सक्रिय भागीदारी होगी। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य स्थायी कृषि और जलवायु-लचीला खेती प्रणालियों को बढ़ावा देना था।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नाबार्ड की स्थापना: 12 जुलाई 1982
  • नाबार्ड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • नाबार्ड अध्यक्ष: हर्ष कुमार भनवाला

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

ITBP ने अपने कर्मचारियों को समर्पित मेट्रीमोनियल पोर्टल का किया शुभारंभ

Page 2926_17.1
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अपने कर्मचारियों के लिए अपनी तरह की अनूठी पहल के अंतर्गत मेट्रीमोनियल वेबसाईट शुरू की है। वेबसाइट को ITBP द्वारा संचालित किया जाएगा और केवल इसके कर्मचारी ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। ये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मचारियों को समर्पित और बेहतर संचालित पहला मेट्रीमोनियल पोर्टल है। वर्तमान में केंद्रीय बलों में 25,000 से अधिक अविवाहित पुरुष कार्यत हैं जबकि 1000 से अधिक महिला कर्मी अविवाहित हैं। बलों में नियुक्ति के बाद कर्मियों के कर्तव्यों और व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए, उपयुक्त जीवन साथी खोजने के लिए इस वेबसाइट की शुरुआत की गई हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ITBP की स्थापना: 24 अक्टूबर, 1962
  • ITBP के डीजी: सुरजीत सिंह देसवाल
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

दिग्गज फिल्म अभिनेता डैनी ऐयलो का निधन

Page 2926_19.1
दिग्गज फिल्म अभिनेता डैनी ऐयलो का निधन हो गया, उन्हें डू द राइट थिंग और द गॉडफादर पार्ट II फिल्मों में निभाए उनके किरदार के लिए जाना जाता हैं। मंच और फिल्म के दिग्गज अभिनेता ऐइलो, स्पाइक ली की 1989 डू द राइट थिंग में पिज्जा पार्लर के मालिक का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय थे।
स्रोत: बीबीसी

नेपाल में “सूर्य किरण-XIV” अभ्यास का हुआ आयोजन

Page 2926_21.1
भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XIV” नेपाल के रूपेन्देही जिले के सलझंडी में आयोजित किया गया।
संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास जंगल और पहाड़ी इलाकों में विद्रोह कार्रवाइयों से निपटने पर आधारित था और इसके अलावा प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने की कार्य प्रणाली से संबंधित भी अभ्यास किया गया।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me