श्रीधर पात्रा को नालको का CMD किया गया नियुक्त

about - Part 2923_3.1
श्रीधर पात्रा को नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह नालको के निदेशक (वित्त) हैं। उन्हें 31 अक्टूबर, 2024 तक के लिए नालको का सीएमडी नियुक्त किया गया। श्रीधर पात्रा वर्तमान सीएमडी तपन कुमार चंद का स्थान लेंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नालको खान मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न लोक उद्यम है।
  • नालको स्थापना: 7 जनवरी 1981
  • नालको मुख्यालय: भुवनेश्वर, ओडिशा
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

भारत सरकार और ADB ने EESL के लिए 250 मिलियन के ऋण पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2923_5.1
भारत सरकार और एशियन डेवलपमेंट (ADB) ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) के लिए 250 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। ऋण का उद्देश्य भारत में ऊर्जा दक्षता निवेश का विस्तार करना है जो कृषि, आवासीय और संस्थागत उपभोक्ताओं को लाभान्वित करेगा। इसके अतिरिक्त, ADB के प्रशासन में स्वच्छ प्रौद्योगिकी कोष (CTF) से 46 मिलियन डॉलर का उपलब्‍ध कराया जाएगा।  
इस परियोजना से भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता को कम करने के बारे में सरकार की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। स्मार्ट मीटर सौर फोटोवोल्टिक प्रणालियों तथा इलेक्ट्रिक वाहनों स‍हित पात्र राज्यों में ऊर्जा कुशल प्रौद्योगिकियों की शुरूआत से बिजली नेटवर्क के नुकसान को कम करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को घटाने में मदद मिलेगी।

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियन डेवलपमेंट बैंक मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस, अध्यक्ष: ताकीहीको नकाओ

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन का किया शुभारंभ

about - Part 2923_7.1
केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन का शुभारंभ किया है। इस मिशन का उद्देश्य अगले 4 वर्षों में सरकारी और निजी क्षेत्रों के 7,000 करोड़ रुपये के निवेश से भारत के 600,000 गाँवों को जोड़ना है। ये मिशन 2018 के राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति का हिस्सा है। मिशन ब्रॉडबैंड पहल के कार्यान्वयन के लिए सार्वभौमिक ब्रॉडबैंड पहुंच को सुरक्षित करेगा और इसका उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से 50 एमबीपीएस तक की इंटरनेट गति प्रदान करना है।
सरकार के अनुसार, 10% निवेश का हिस्सा यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन (USO) निधि से आएगा और शेष निवेश उद्योग द्वारा टावरो और अन्य परिसंपत्तियों के रूप में आएगा।
स्रोत: लाइव मिंट

पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी का निधन

about - Part 2923_9.1
पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी का निधन। उन्होंने 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वह हरियाणा के करनाल से दो बार लोकसभा सदस्य भी रहे थे।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

SBI ने KfW जर्मन डेवलपमेंट बैंक के साथ ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2923_11.1
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भारत में ऊर्जा-कुशल आवास कार्यक्रम शुरू करने के लिए Kreditanstalt für Wiederaufbau (KfW) जर्मन डेवलपमेंट बैंक के साथ 277 मिलियन डॉलर (लगभग 1,958 करोड़ रुपये) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ये कार्यक्रम 2030 के सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के भारत-जर्मन विकास सहयोग का हिस्सा हैं।
इस कार्यक्रम के तहत बिल्डरों और घर खरीदने वालो को सामान्य आवासों की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक ऊर्जा बचत करने वाली ऊर्जा-कुशल आवासीय परियोजनाओं के निर्माण या खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। ऋण और अनुदान सुविधाओं की व्यवस्था SBI की निवेश बैंकिंग में सहायक कंपनी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड द्वारा की जाएगी।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एसबीआई अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापना: 1 जुलाई 1955
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ का निधन

about - Part 2923_13.1
जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का निधन। उन्हें गर्म हवा (1973), परिचय (1972), गमन (1978) फिल्मों में यादगार भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। उनकी फिल्म गर्म हवा ने 21 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। जिसे फिल्म समीक्षकों द्वारा भी सराहा गया था।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

गुजरात पुलिस प्रसिडेंट्स कलर्स सम्मान पाने वाली बनी 7 वीं राज्य पुलिस

about - Part 2923_15.1
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा गुजरात पुलिस को गांधीनगर में हुए एक कार्यक्रम में ‘प्रसिडेंट्स कलर्स’ से सम्मानित किया गया। राज्य पुलिस को ये सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए के लिए दिया जाता हैं। प्रसिडेंट्स कलर्स भारत में पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस सम्मान से सम्मानित होने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा और असम शामिल हैं।
प्रसिडेंट्स कलर्स एक प्रतीक है जो ‘निसान’ नाम से भी जाना जाता है, जिसे सभी पुलिस अधिकारियों की वर्दी के बाएं हाथ की आस्तीन पर पहनाया जाता हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात सीएम: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देवव्रत
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

मणिपुर में आरंभ हुआ संतरा उत्सव

about - Part 2923_17.1
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में राज्य स्तरीय संतरा उत्सव का उद्घाटन किया। तामेंगलोंग मणिपुर में सबसे अधिक संतरा उत्पादक क्षेत्र है। राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष उत्तर पूर्वी परिषद के सहयोग से संतरा उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस उत्सव का आयोजन करती है। पहले दिन संतरा उत्पादकों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और शीर्ष स्थान हासिल करने वालो को पुरस्कार वितरित किए गए। संतरा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, परमम् खेल और संगोष्ठियों का भी आयोजन किया गया।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

बीबीसी ने बेन स्टोक्स को चुना 2019 का स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर

about - Part 2923_19.1
इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर बेन स्टोक्स को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2019 चुना गया है। स्टोक्स इस पुरस्कार के लिए 2005 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बाद चुने गए पहले क्रिकेटर हैं।
बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था, जिसकी बदौलत इंग्लैंड 2019 में पहली बार विश्व कप विजेता बना था। उन्हें ये पुरस्कार प्रिंसेस रॉयल, मैनचेस्टर यूनाइटेड और स्कॉटलैंड के पूर्व फुटबॉलर डेनिस लॉ द्वारा दिया गया ।
स्रोत: बीबीसी

तुर्की की ऐतिहासिक मस्जिद को बांध के लिए किया गया शिफ्ट

about - Part 2923_21.1
तुर्की में इलिसु बांध बनाए जाने के मार्ग में आ रही 610 साल पुरानी Er-Rızk मस्जिद को हसनकीफ शहर के जलमग्न होने से पहले सुरक्षित रूप से हटाकर 2 किमी. की दूरी पर स्थापित कर दिया गया। इलिसू बांध से 1,200 मेगावाट बिजली उतपादन की जाएगी, जिसके बाद इलिसु बांध, ऊर्जा उत्पादन के मामले में तुर्की का चौथा सबसे बड़ा बांध बन जाएगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • तुर्की की राजधानी: अंकारा; मुद्रा: टर्किश लीरा
स्रोत: डीडी न्यूज़

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me