एचडीएफसी बैंक ने 100 बिलियन डॉलर बाजार पूंजी का आकड़ा किया पार

Page 2923_3.1
एचडीएफसी बैंक बाजार पूंजी के मामले में सौ बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी भारतीय कंपनी बन गयी है। इसी के साथ एचडीएफसी बैंक सौ बिलियन पूंजी समूह में शामिल हो गया है जिमसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 140.74 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 114.60 बिलियन डॉलर मार्केट कैप के साथ पहले ही शामिल  है। 
इस उपलब्धि के साथ, एचडीएफसी बैंक अब दुनिया की सबसे अधिक पूंजी कंपनियों की सूची में 110 वें स्थान पर पहुँच गया है। एचडीएफसी बैंक दुनिया के सबसे प्रतिष्ट बैंकों और वित्तीय कंपनियों की सूची में जिनकी बाजार पूंजी 100 बिलियन डॉलर से अधिक हैं, उसमे 26 वें स्थान पर है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी; मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
स्रोत: लाइव मिंट

Apple, Amazon और Google ने स्मार्ट उत्पादों के निर्माण के लिए की साझेदारी

Page 2923_5.1
“अमेंजोंन”, “ऐप्पल” और “गूगल” ने अपने स्मार्ट होम  उत्पादों के बीच बेहतर अनुकूलता बनाने के लिए साझेदारी करने की घोषणा की है। इसमें ज़िगबी एलायंस, जिसके सदस्यों में IKEA और NXP सेमीकंडक्टर्स शामिल हैं,वे भी इस परियोजना में सहयोग करेंगे, जिसका शीर्षक ‘Connected Home over IP’ होगा।
साझेदारी का उद्देश्य उत्पाद निर्माताओं के लिए ऐसे उत्पादों का निर्माण करने को आसान बनाना है जो स्मार्ट होम और वॉयस सेवाओं जैसे – एलेक्सा, सिरी और Google Assistant के अनुकूल हों।
स्रोत: द हिंदू

ओडिशा सरकार ने ‘जलसाथी’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Page 2923_7.1
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘जलसाथी’ कार्यक्रम शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘JalSathi’ ऐप भी लॉन्च की। ओडिशा जल निगम ने कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए भुवनेश्वर के महिला संघों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जलसाथी पहल का उद्देश्य नल कनेक्शन के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

इन्फोसिस ने ब्लॉकचेन-आधारित वितरित ऐप्लिकेशन की लॉन्च

Page 2923_9.1
इन्फोसिस ने ब्लॉकचेनआधारित तीन वितरित ऐप्लिकेशन लॉन्च करने की घोषणा की है। ये ऐप्लिकेशन सरकारी सेवाओं, बीमा और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जैसे क्षेत्रो के लिए समर्पित होगी। ऐप्लिकेशन व्यापार निवेश के लिए निवेश (ROI) एनालिटिक्स पर भविष्य मिलने वाले रिटर्न से लैस हैं जो कई उद्योग-विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के अनुरूप होगी।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक: सलिल पारेख
  • मुख्यालय: बेंगलुरु
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Peugeot SA और Fiat Chrysler ने विलय के लिए किया करार

Page 2923_11.1
फ्रांस की “Peugeot SA” और अमेरिकी-इटैलियन “Fiat Chrysler” कार निर्माता कम्पनियों ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी बनने की दिशा में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियों ने 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी में आपसी विलय के साथ दुनिया की बिक्री संख्या के हिसाब से विश्व की चौथी और बिक्री आय के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता बनाने के बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं । दोनों संस्थाओं का संयुक्त राजस्व करीब 170 बिलियन यूरो यानी 190 मिलियन डॉलर के करीब होगा। 
इस संयुक्त समूह का मुख्यालय नीदरलैंड में होगा। फिएट Chrysler के प्रमुख जॉन एल्कैन नई इकाई के अध्यक्ष और PSA के कार्लोस तवारेस मुख्य कार्यकारी होंगे।
स्रोत: डीडी न्यूज़

आईसीसी ने एस मंधाना को 2019 की वनडे और टी 20 टीम में किया शामिल

Page 2923_13.1
भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की एकदिवसीय और टी 20 टीमों में शामिल किया गया। उनके के साथ एकदिवसीय टीम में झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और शिखा पांडे को शामिल किया गया हैं और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की टी 20 टीम में जगह दी गई हैं।
मंधाना ने भारत के लिए 51 एकदिवसीय और 66 T20I मैच इसके अलावा कुछ टेस्ट मैच भी खेले हैं। उनके नाम T20I और ODI में कुल 3476 रन है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ICC CEO: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

देहरादून में विधायी निकायों के अधिकारियों का सम्मेलन हुआ शुरु

Page 2923_15.1 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के 79 वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन देहरादून में किया गया। सम्मेलन में सभी राज्य विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सम्मेलन के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया।
स्रोत: डीडी न्यूज़

नई दिल्‍ली में पर्यावरण एवं आर्थिक विकास पर सम्मेलन किया गया आयोजित

Page 2923_17.1
नई दिल्‍ली में “पर्यावरणीय स्थिरता और आर्थिक विकास” पर शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने ओजोन परत और Cfcs और Hfcs के उत्सर्जन से संबंधित समस्याओं पर आयोजित शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा अब समय आ गया है जब न्यूनतम तापमान को बनाए रखने और उत्सर्जन पर नियंत्रण रखने के लिए बैठक बुलाने की आवश्यकता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
स्रोत: डीडी न्यूज़

थावरचंद गहलोत ने PM की ‘एग्जाम वारियर्स’ पुस्तक का किया विमोचन

Page 2923_19.1
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक “Exam Warriors” के ब्रेल संस्करण का विमोचन किया। हिन्दी और अंग्रेजी के इस ब्रेल संस्करण को राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ की ब्रेल प्रेस ने तैयार किया है। पुस्तक में एनिमेटेड चित्र और विभिन्न योग आसनों को विस्तृत रूप से पेश किया गया है जो नेत्रहीन पाठकों के लिए सुविधाजनक होगा ।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री: थावरचंद गहलोत
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

रेलवे “एक भारत श्रेष्ठ भारत” में भाग लेने वाले युवकों को देगा 50% की छूट

Page 2923_21.1
भारतीय रेलवे ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं को 50% रियायत देने का फैसला किया है। यह छूट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सेकंड और स्‍लीपर क्‍लास में एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा करने वाले उन युवकों को दी जाएगी जिनका मूल वेतन पांच हजार रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होगा।
रेल किरायों में यह छूट केवल इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से दी गई है और यह सामान्‍य रेल सेवाओं में ही उपलब्‍ध होगी। यह रियायत विभिन्न राज्यों के संबंधित मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव द्वारा निर्धारित रेलवे प्रारूप के अपेक्षित प्रमाण पत्र से ही प्रदान की जाएगी।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • रेल मंत्री: पीयूष गोयल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me