मुंबई रेलवे सेंट्रल बना देश का पहला ‘ईट राइट स्टेशन’

about - Part 2920_3.1
मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन को पिछले साल शुरू किए गए ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान के तहत भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा चार 4 स्टार रेटिंग सहित ‘ईट राइट स्टेशन’ टैग से प्रमाणित किया गया हैं। “ईट राइट स्टेशन” टैग पाने वाला मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश का पहला स्टेशन बन गया है।
मुंबई सेंट्रल स्टेशन को इस टैग से खाद्य सुरक्षा और खाने-पीने के सामान में स्वच्छता के पालन, यात्रियों को स्वस्थ आहार उपलब्ध कराने, रिटेल/सर्विंग प्‍वाइंट और, खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन, स्थानीय और मौसमी भोजन को बढ़ावा देने और खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के आधार पर आंका गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ एवं उत्तम आहार उपलब्ध कराना है। ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान ‘ईट हेल्दी’ और ‘ईट सेफ’ के दो व्यापक विषयों पर आधारित है। इसका उद्देश्य नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करना, प्रोत्साहित करना और सक्षम बनाना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • FSSAI की स्थापना: अगस्त 2011
  • FSSAI अधिनियम: खाद्य और मानक अधिनियम, 2006
  • FSSAI मुख्यालय: नई दिल्ली
  • FSSAI की अध्यक्षा: रीता तेवतिया
  • FSSAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: श्री पवन कुमार अग्रवाल
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

हैंड-इन-हैंड अभ्यास 2019

about - Part 2920_5.1
भारत और चीन के बीच संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत आतंकवाद से निपटने के विषय पर 07 से 20 दिसंबर, 2019 के बीच मेघालय के उमरोई में 8वें संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘हैंड-इन-हैंड 2019’ का आयोजन किया जाएगा।
इस 14 दिवसीय प्रशिक्षण अभ्यास में चीनी दल की ओर से तिब्बत सैन्य कमान के 130 जवान और इतनी ही संख्या में भारतीय सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे। अभ्यास का उद्देश्य अर्ध-शहरी इलाके में संयुक्त नियोजन और आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चीन की राजधानी: बीजिंग; मुद्रा: रेनमिनबी
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

वायुसेना प्रमुख ने प्रशांत क्षेत्र परिचर्चा 2019 में लिया भाग

about - Part 2920_6.1
वायुसेना प्रमुख एडीसी ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम, हवाई में आयोजित प्रशांत क्षेत्र वायुसेना प्रमुख परिचर्चा 2019 (PACS 2019) में भाग ले रहे हैं। इस वर्ष की परिचर्चा का विषय ‘क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए सहयोगात्‍मक दृष्टिकोण’ है।
इस सम्मेलन में भारत प्रशांत सीमा क्षेत्र के वायुसेना प्रमुख ‘क्षेत्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय जागरूकता, बहुक्षेत्रीय जागरूकता’ ‘HADR’ और परस्पर सहयोग जैसी साझा चुनौतियों विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए अपने विचार रखेंगे। सम्मलेन में क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वायु सेनाध्यक्ष: राकेश कुमार सिंह भदौरिया
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

उपराष्ट्रपति ने नई रोटावायरस वैक्सीन: ROTAVAC-5D का किया अनावरण

about - Part 2920_8.1
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई नई रोटावायरस वैक्सीन: ROTAVAC-5D का अनावरण किया। रोटा वैक्सीन भारत और अमेरिका के वैज्ञानिकों के बीच सामाजिक भागीदारी और नवाचार का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भारत 2022 तक डायरिया के कारण बच्चों में रुग्णता और मृत्यु दर को समाप्त करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
पहली पीढ़ी के रोटावायरस वैक्सीन, ROTAVAC को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत तैयार किया गया है, जिसने भारत के फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में विश्व में नए मानक और कीर्तिमान स्थापित किए है।
स्रोत: डीडी न्यूज़

विश्व मिट्टी दिवस: 5 दिसंबर

about - Part 2920_10.1
वर्ल्ड सॉइल डे अर्थात विश्व मिट्टी दिवस प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को इटली के रोम में स्थित संयुक्त राष्ट्र (FAO) के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष FAO ने मृदा प्रबंधन की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए “स्टॉप सोइल एरोसन, सेव आवर फ्यूचर” अभियान का आवाह्न किया हैं जिसका उद्देश्य स्वस्थ पारिस्थितिकी प्रणालियों और मानव कल्याण को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान का मुख्य मकसद सभी लोगों को मिट्टी की महत्ता के प्रति जागरुक करना है ताकि वे इसके कटाव या क्षरण को रोक सकें।
द इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ सोइल साइंसेज (IUSS) ने 2002 में मिट्टी के प्राकृतिक प्रणाली के महत्वपूर्ण घटक और मानव कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में मिट्टी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को विश्व मिट्टी दिवस मनाने की सिफारिश की। जिसके बाद दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 68वीं महासभा की बैठक में पारित संकल्प के द्वारा 05 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाने का संकल्प लिया गया था।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस : 5 दिसंबर

about - Part 2920_12.1
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (इंटरनेशनल वालंटियर डे) विश्व स्तर पर हर साल 5 दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय “वालंटियर फॉर एन इंक्लूसिव फ्यूचर” है। इस वर्ष के विषय के लक्ष्यों में स्वयंसेवा के माध्यम से सतत विकास लक्ष्य 10 (SDG 10) और समानता के साथ-साथ समावेश को हासिल करना भी शामिल है।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

मात्सुगु असकवा होंगे एडीबी के अगले अध्यक्ष

about - Part 2920_14.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) बोर्ड ने सर्वसम्मति से मात्सुगु असकवा को अपना नया अध्यक्ष चुना है। वह वर्तमान में जापान के प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री के विशेष सलाहकार नियुक्त हैं, जो 17 जनवरी, 2020 को एडीबी के 10वें अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे। वह ताकीहीको नकाओ का स्थान लेंगे, जो 16 जनवरी, 2020 को पद से सेवानिवृत होंगे। उन्होंने 2012 से 2015 तक टोक्यो विश्वविद्यालय और 2006 से 2009 तक साइतामा विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ADB की स्थापना: 1966, ADB 68 सदस्यों देशों का समूह  है।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

जाने-माने पत्रकार भास्कर मेनन का निधन

about - Part 2920_16.1
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के जाने-माने पत्रकार भास्कर मेनन का हृदय की बीमारी के चलते निधन हो गया। वह PTI के दक्षिण प्रभाग से क्षेत्रीय प्रबंधक सेवानिवृत हुए थे। उन्होंने कई प्रमुख घटनाओं की भी रिपोर्टिंग की, जिनमें 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड भी शामिल है। 
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

वर्ल्ड बैंक की सहयोगी कम्पनी IFC महिंद्रा फाइनेंस में करेगी 200 मिलियन डॉलर निवेश

about - Part 2920_18.1
वर्ल्ड बैंक समूह की इकाई अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MMFSL) में करीब 200 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MMFSL) एक ग्रामीण NBFC (गैर-बैंकिंग ऋण कंपनी) है, जिसका उद्देश्य  कम आय वाले राज्यों में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (MSMEs) के वित्तपोषण के लिए एक विशेष ‘पूल’ बनाना है।
IFC अपने खाते से 75 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा और शेष 125 मिलियन डॉलर समानांतर ऋण से जुटा रहा है। वहीं, महिंद्रा फाइनेंस ने इस फंड में 225 मिलियन डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इसमें से कम से कम 100 मिलियन डॉलर महिलाओं के स्वामित्व वाले MSMEs के लिए रखे जाएंगे।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम का गठन: 20 जुलाई, 1956
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., यू.एस.
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम की सदस्यता: 184 देश
  • इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन के सीईओ: फिलिप ले हौएरौ (Philippe Le Houerou)
स्रोत: द लाइवमिंट

वॉलमार्ट ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड

about - Part 2920_19.1
वॉलमार्ट इंडिया ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर अपने सबसे किफायती मॉडर्न होलसेल स्टोर “बी2बी कैश एंड कैरी” के सदस्यों के लिए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया, जिसमें 50 दिनों तक की क्रेडिट सुविधा दी जाएगी। कार्ड को डिनर्स क्लब इंटरनेशनल के सहयोग से जारी किया जाएगा, जो 185 देशों में अपने सदस्यों के कार्ड स्वीकार करता है।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वॉलमार्ट इंडिया का मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा
  • वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ: क्रिश अय्यर
स्रोत: द लाइवमिंट

Recent Posts

about - Part 2920_20.1
QR Code
Scan Me