विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा के बीच दूसरी उदय एक्सप्रेस चलेगी

about | - Part 2919_2.1
इंडियन रेलवे की दूसरी डबल-डेकर उदय (उत्कृष्ट डबल-डेकर एयर कंडिशन्ड यात्री) एक्सप्रेस विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा के बीच चलेगी। ट्रेन में 9 डबल डेकर कोच और 2 पावर कार शामिल होंगी।

ट्रेनों को मुख्य रूप से भारी यात्री यातायात वाले मार्गों के लिए आवंटित किया जाता है। वे वाईफाई की सुविधा से लैस हैं, इनमें बेहतरीन अभ्यंतर, गद्दीदार सीट और डिस्प्ले स्क्रीन हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल।
स्रोत: द लाइवमिंट

IIT- दिल्ली ने स्टार्ट-अप पुरस्कार जीता

about | - Part 2919_3.1
IIT- दिल्ली, अंकिता गुलाटी को टचविज़न नामक मल्टीसेंसरी किट विकसित करने के लिए NCPEDP-एमफासिस यूनिवर्सल डिजाइन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। IIT-दिल्ली-इनक्यूबेट नेत्रहीनों के लिए समावेशी शिक्षण संसाधनों के डिजाइन और विकास पर कार्य कर रहा है।
टचविज़न का लक्ष्य विश्व स्तर पर दृश्य हानि वाले 253 मिलियन व्यक्तियों के लिए डिजिटल समावेश है।
स्रोत: द हिंदू

विप्रो ने रोबोटिक्स और 5G के लिए IISc के साथ साझेदारी की

about | - Part 2919_4.1

विप्रो ने स्वायत्त प्रणालियों, रोबोटिक्स और 5G में उन्नत अनुप्रयुक्त अनुसंधान करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।
विप्रो आईआईएससी रिसर्च एंड इनोवेशन नेटवर्क (WIRIN), एक हाइब्रिड उद्योग-अकादमिया सहयोग इकाई है, जो प्रौद्योगिकी और उत्पाद डिजाइन में विचार खोज, अनुसंधान और नवाचार को संचालित करेगी।
(WIRIN) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, विजुअल कंप्यूटिंग, ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरेक्शन (HCI) और व्हीकल-टू-एवरीथिंग कम्युनिकेशन (V2X) में अत्याधुनिक तकनीकों के अनुसंधान और विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक: अबिदाली जेड नीमचवाला.
स्रोत: द हिंदू

पैरा तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया ने अमेरिका के कैटलिना चैनल को पार किया

about | - Part 2919_5.1

भारतीय पैरा तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया अमेरिका के कैटालिना चैनल को पार करने वाले पहले एशियाई तैराक बन गए हैं। सतेंद्र के पास इंग्लिश और कैटालिना दोनों चैनलों को पार करने का एशियाई रिकॉर्ड है।

सतेंद्र ने 5 साथियों के साथ भारतीय पैरा रिले टीम का नेतृत्व किया और कैटालिना चैनल को पार किया और 11 घंटे 34 मिनट में 42 किमी की दूरी तय की।

उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •  केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय: किरेन रिजिजू.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 की घोषणा : विजेताओं की पूरी सूची

about | - Part 2919_7.1

खेल पुरस्कार 2019 के लिए चयन समिति ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 की घोषणा की है। खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कार प्राप्त लोग राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे।


खेल पुरस्कार 2019 के लिए चयन समिति का नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम् शर्मा ने किया।


एक पदक और एक प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता को 7.5 लाख रु. का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को प्रतिमा, प्रमाण पत्र और  प्रत्येक को 5 लाख रु. का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 2019 में राष्ट्रीय खेल प्रत्साहन पुरुस्कार में एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय खेल प्रत्साहन पुरुस्कार के प्राप्तकर्ता को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अंतर-विश्वविद्यालयीय टूर्नामेंट में कुल शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, पुरस्कार राशि 10 लाख रु. और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।



पुरस्कार पाने वालों की पूरी सूची:


सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोच, संस्थाओं और विश्वविद्यालय को पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है : –
(ए) राजीव गान्धी खेल रत्न पुरस्कार
क्र.सं.
स्पोर्ट्सपर्सन का नाम
खेल
1
श्री बजरंग पुनिया
कुश्ती
2
सुश्री दीपा मलिक
पैरा एथलेटिक्स
(बी) द्रोणाचार्यपुरस्कार
नियमित श्रेणी
क्र.सं.
कोच का नाम
खेल
1
श्री विमल कुमार
बैडमिंटन
2
श्री संदीप गुप्ता
टेबल टेनिस
3
श्री मोहिंदर सिंह ढिल्लों
एथलीटिक्स
जीवन-पर्यन्त श्रेणी
क्र.सं.
कोच का नाम
खेल
1
श्री मरज़बान पटेल
हॉकी
2
श्री रामबीर सिंह खोखर
कबड्डी
3
श्री संजय भारद्वाज
क्रिकेट
(सी) अर्जुन पुरस्कार
क्र.सं.
खिलाड़ी का नाम
खेल
1
श्री तजिंदरपाल सिंह तूर
एथलीटिक्स
2
मोहम्मद अनस याहिया
एथलीटिक्स
3
श्री एस भास्करन
बॉडी बिल्डिंग
4
सुश्री सोनिया लाथेर
मुक्केबाज़ी
5
श्री रवींद्र जडेजा
क्रिकेट
6
श्री चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम
हॉकी
7
श्री अजय ठाकुर
कबड्डी
8
श्री गौरव सिंह गिल
मोटर स्पोर्ट्स
9
श्री प्रमोद भगत
पैरा स्पोर्ट्स (बैडमिंटन)
10
सुश्री अंजुम मौदगिल
शूटिंग
11
श्री हरमीत राजुल देसाई
टेबल टेनिस
12
सुश्री पूजा ढांडा
कुश्ती
13
श्री फौआद मिर्ज़ा
घुड़सवारी
14
श्री गुरप्रीत सिंह संधू
फ़ुटबॉल
15
सुश्री पूनम यादव
क्रिकेट
16
सुश्री स्वप्ना बर्मन
एथलीटिक्स
17
श्री सुंदर सिंह गुर्जर
पैरा स्पोर्ट्स (एथलेटिक्स)
18
श्री भमिदीपति साई प्रणीत
बैडमिंटन
19
श्री सिमरन सिंह शेरगिल
पोलो
(डी) ध्यानचंद पुरस्कार
क्र.सं.
नाम
खेल
1
श्री मैनुअल फ्रेड्रिकस
हॉकी
2
श्री अरूप बसक
टेबल टेनिस
3
श्री मनोज कुमार
कुश्ती
4
श्रीनितेनकिरतने
टेनिस
5
श्री सी. लालरेमसंगा
तीरंदाजी
(ई) राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
क्र.सं.
वर्ग
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार2019 के लिए सिफारिश की गई
1
उभरती हुई और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण
  1. गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन
  2. गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन
2
कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन
3
खिलाड़ियों को रोजगार और अन्य कल्याणकारी उपाय
4
विकास के लिए खेल
रायलसीमा विकास ट्रस्ट
(एफ)  मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी2019 : पंजाब विश्वविद्यालयचंडीगढ़
राष्ट्रपति भवन में 29 अगस्त, 2019 को विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल दिए जाते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार वर्ष की अवधि के दौरान खेलों के क्षेत्र में सबसे शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार 4 वर्षों के दौरान लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। द्रोर्णाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक विजेता तैयार करने वाले कोच को प्रदान किया जाता है। खेलों के विकास में जीवन पर्यन्त योगदान देने के लिए ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है।  


CAPF कार्मिकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित

about | - Part 2919_8.1
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कार्मिकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित की है। मंत्रालय ने 2019 दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद आदेश जारी किया है। उच्च न्यायालय के फैसले ने मंत्रालय को सेवानिवृत्ति की आयु तय करने के लिए कहा, जो सीएपीएफ के सभी सदस्यों के लिए समान होगी। पहले कुछ पदों तक के कर्मियों और अधिकारियों के लिये सेवानिवृत्त की आयुसीमा 57 वर्ष ही थी। जबकि डीआईजी से ऊपर के अधिकारियो की सेवानिवृत्ति आयु अभी भी 60 साल ही है। 

स्रोत: द हिंदू

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा के कार्यकाल में 3 साल का विस्तार

about | - Part 2919_10.1
पाकिस्तान के प्रधान मंत्री कार्यालय ने सेनाध्यक्ष के रूप में जनरल क़मर जावेद बाजवा के कार्यकाल के 3 साल के विस्तार की घोषणा की है। तीन वर्षों तक सेना प्रमुख के रूप में कार्य करने के बाद बाजवा का मूल कार्यकाल नवंबर 2019 में समाप्त होना था। वह नवंबर 2022 तक सेना प्रमुख के रूप में बने रहेंगे।

IBPS RRB PO मेन्स के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य : 
  • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद; पीएम: इमरान खान; राष्ट्रपति : आरिफ अल्वी।

स्रोत: द हिंदू

लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा बने श्रीलंका सेना के 23वें कमांडर

about | - Part 2919_12.1

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा को श्रीलंका सेना का 23 वां कमांडर नियुक्त किया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल महेश सेनानायके के स्थान पर श्रीलंकाई सेना के कमांडर होंगे। श्री सिल्वा ने 2009 में विद्रोही लिट्टे के खिलाफ युद्ध के अंतिम चरण के दौरान श्रीलंकाई सेना के 58 डिवीजन की कमान संभाली थी।

IBPS RRB PO मेन्स 2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य :

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंका रुपया; प्रधान मंत्री: रानिल विक्रमसिंघे;  राष्ट्रपति : मैत्रीपाला सिरिसेना।


स्रोत: द हिंदू

कर्नाटक ने निकोटिन को किया “क्लास A पोइजन ” के रूप में वर्गीकृत

about | - Part 2919_14.1

कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक पोइजंस (रखना व बेचना ) रूल्स 2015 में संशोधन किया है और  निकोटिन को “क्लास A पोइजन ” के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध के प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए कदम उठाया गया है। अधिसूचना में ई-सिगरेट के सभी प्रकार के प्रचार को निलंबित करने का भी आदेश दिया गया है, जिसमें ऑनलाइन प्रचार भी शामिल है। इससे अवैध बिक्री, निकोटीन कारतूसों और ई-सिगरेट की तस्करी पर अंकुश लगेगा।

क्लास A पोइजन “अत्यधिक जहरीले रसायन” होते हैं, जो हवा में गैस या वाष्प के रूप में बहुत कम मात्रा में भी जीवन के लिए खतरनाक होते हैं (जैसे कि सियानोजेन, हाइड्रोसीनिक एसिड, नाइट्रोजन पेरोक्साइड और फॉसजीन)।

IBPS RRB क्लर्क मेन्स 2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य :

  • कर्नाटक की राजधानी: बेंगलुरु; सीएम: बीएस येदियुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला।

स्रोत: द हिंदू

रविंदर टककर होंगे आइडिया-वोडाफोन के नए एमडी और सीईओ

about | - Part 2919_16.1
रविंदर टककर को आइडिया-वोडाफोन के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर्स का बोर्ड सदस्य है, जहां वह भारत में वोडाफोन समूह के सभी हितों के लिए जिम्मेदार है। वह वोडाफोन आइडिया (VIL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(CEO ) के रूप में बालेश शर्मा के इस्तीफे के बाद उनका स्थान लेंगे।
स्रोत: द इकोनॉमिक्स टाइम्स

Recent Posts

about | - Part 2919_17.1