रक्षा मंत्री ने जापान-भारत रक्षा मंत्री बैठक की सह-अध्यक्षता की

about | - Part 2907_2.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के टोक्यो में आयोजित जापान-भारत रक्षा मंत्री बैठक की सह-अध्यक्षता की। जापान के प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व जापान के रक्षा मंत्री श्री ताकेशी लवेया ने किया था। बातचीत में मौजूदा द्विपक्षीय सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में नई पहल को अपनाने के तरीकों पर चर्चा हुई।
रक्षा मंत्री ने टोक्यो के इचिगाया में जापानी आत्मरक्षा बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

उपरोक्त समाचार से  IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जापान की राजधानी: टोक्यो; मुद्रा: जापानी येन; पीएम: शिंजो आबे।
स्रोत : प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के इतिहास पर एक नई पुस्तक प्रकाशित

about | - Part 2907_3.1
“इंडियाज लॉस्ट फ्रंटियर द स्टोरी ऑफ नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस ऑफ पाकिस्तान” नामक पुस्तक को अनुभवी जनसेवक राघवेन्द्र सिंह ने लिखा है। वह भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार के महानिदेशक थे।
यह किताब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के इतिहास पर लिखी गयी है, जिसे पहले उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत (NWFP) के नाम से जाना जाता था। यह पुस्तक 1947 में कांग्रेस नेतृत्व के इतिहास को प्रस्तुत करती है जिसमें महात्मा गांधी और क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं के प्रतिरोध के बावजूद “सामरिक रूप से महत्वपूर्ण” प्रांत पर भारतीय दावे का आत्मसमर्पण दर्शाया गया है।
स्रोत : द  बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

रिलायंस पावर इंक ने बांग्लादेश में पॉवर प्रोजेक्ट के लिए JERA के साथ समझौता किया

about | - Part 2907_4.1
रिलायंस पावर ने जापानी ऊर्जा प्रमुख कंपनी जापान की एनर्जी फॉर ए न्यू एरा (JERA) के साथ एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। संयुक्त उद्यम कंपनी में रिलायंस पावर की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि जेईआरए की  49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। ये मेघनाघाट, बांग्लादेश में संयुक्त रूप से 750 मेगा वाट गैस-आधारित संयुक्त चक्रीय विद्युत परियोजना स्थापित करेंगे। 
स्रोत : द इकोनॉमिक्स टाइम्स 

पर्यटन मंत्री ने कुतुब मीनार में पहली वास्तुकला एलईडी इल्यूमिनेशन का किया उद्घाटन

about | - Part 2907_5.1
संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुतुब मीनार में पहली बार स्थापत्य एलईडी इल्यूमिनेशन का उद्घाटन किया। इस प्रदीपन से, 12वीं शताब्दी के स्मारक की स्थापत्य सुंदरता सूर्यास्त के बाद अपनी ऐतिहासिक महिमा को प्रदर्शित होगी। कुतुब मीनार यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है, जो दिल्ली में सबसे अधिक देखे जाने वाले ऐतिहासिक स्थलों में से एक है।
स्रोत : द बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

about | - Part 2907_6.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा उनके नेतृत्व और स्वच्छ भारत अभियान के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

यह पुरस्कार एक “विशेष सम्मान” है, जो अपने देश और / या वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली कार्यों के माध्यम से प्रदर्शित वैश्विक लक्ष्यों के प्रति एक राजनीतिक नेता की प्रतिबद्धता को जश्न किए रूप में मनाता है।

स्रोत : द हिन्दू 

प्रकाश जावड़ेकर ने सीबीएफसी के नए लोगो तथा सर्टिफिकेट के डिज़ाइन का अनावरण किया

about | - Part 2907_7.1

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नया लोगो और प्रमाणपत्र डिजाइन का अनावरण किया। नए सर्टिफिकेट डिज़ाइन में क्यूआर कोड की शुरुआत डिजिटल तकनीक के साथ होती है और इससे अधिक पारदर्शिता आएगी और फिल्म निर्माताओं को बेहतर तरीके से जानकारी मिलेगी।

उपरोक्त समाचार से  RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सीबीफसी के अध्यक्ष: प्रसून जोशी।
स्रोत : द न्यूज़ 18

नई दिल्ली में आयोजित ‘नमस्ते पैसिफिक’ सांस्कृतिक कार्यक्रम

about | - Part 2907_8.1

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और फ़िजी के उच्च आयोगों ने संयुक्त रूप से दिल्ली, भारत में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नमस्ते पैसिफिक’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रशांत देशों की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया, नेपाल और भारत में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और प्रदूषण ऊर्जा के प्रदर्शन के साथ साथ राजस्थान के बेयरफुट कॉलेज से सौर लालटेन का प्रदर्शन किया गया था।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल; दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल।
स्रोत : द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 

IAF ने 8 अपाचे एएच -64ई हमलावर हेलीकॉप्टर किये शामिल

about | - Part 2907_9.1
भारतीय वायु सेना ने अपनी लड़ाकू क्षमताओं में वृद्धि करने के लिए पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर 8 अपाचे एएच -64-ई हमले हेलीकॉप्टर शामिल किए हैं। एएच -64 ई अपाचे विश्व के सबसे उन्नत बहु-भूमिका वाले लड़ाकू हेलीकाप्टरों में से एक है।
भारत को अमेरिकी सरकार और बोइंग लिमिटेड से सितंबर 2015 में भारतीय वायु सेना द्वारा हस्ताक्षरित सौदे के अनुसार हमलावर हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए हैं। भारतीय वायु सेना 2020 तक 22 अपाचे का बेड़ा संचालित करेगी।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय वायु सेना के प्रमुख: एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ।
स्रोत : द न्यूज़ ओन एयर 

हरियाणा सरकार ने कृषि ऋणों पर 4,750 करोड़ रुपये का ब्याज और जुर्माना माफ किया

about | - Part 2907_10.1

हरियाणा सरकार ने कृषि ऋणों पर 4,750 करोड़ रुपये के ब्याज और जुर्माने पर छूट की घोषणा की है। छूट उन किसानों के लिए है जिन्होंने प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों और भूमि बंधक बैंक से ऋण लिया था। इस कदम से राज्य के लगभग 10 लाख किसानों को फायदा होगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हरियाणा राजधानी: चंडीगढ़; मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर; राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
स्रोत : द लाइव मिंट

राजस्थान में नई स्वास्थ्य बीमा योजना AB-MGRSBY शुरू की गई

about | - Part 2907_11.1
राजस्थान सरकार ने एक नई स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना (AB-MGRSBY) शुरू की है।
केंद्र की आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) और राज्य की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना (बीएसबीवाई) के विलय के बाद यह योजना लागू की गई है। (AB-PMJAY) और (BSBY) के विलय से लाभ प्राप्त करने वाले परिवारों की संख्या 1 करोड़ से बढ़कर 1.1 करोड़ हो जाएगी।

उपरोक्त समाचार से  RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत; राजस्थान के राज्यपाल: कालराज मिश्रा ।
  • राजस्थान की राजधानी: जयपुर।
स्रोत : द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 

Recent Posts

about | - Part 2907_12.1