प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष देश भर में 16 वां प्रवासी भारतीय दिवस का मनाया जा रहा है। यह भारत के विकास में विदेशी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रति वर्ष दिवस मनाया जाता है। साथ ही 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे थे, इसीलिए प्रवासी भारतीय दिवस नौ जनवरी को मनाया जाता है।
प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत 2003 में हुई थी। समारोह का आयोजन हर साल विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति, अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले भारतवंशियों को प्रवासी भारतीय सम्मान या भारतीय मूल के व्यक्तियों या NRI द्वारा स्थापित संगठन को सम्मानित करते है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर



जानें कौन हैं Sanjay Jamuar, जिन्हें बना...
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐला...
आंध्र प्रदेश ने ₹13,000 करोड़ का विशाल म...


