मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का दूसरा चरण हुआ आरंभ

about - Part 2905_3.1
मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का दूसरा चरण उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में ब्लॉक स्तर पर शुरू हो गया हैं। केंद्र सरकार द्वारा 2017 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में 2 साल से कम उम्र के 90% बच्चों के टीकाकरण को कवर करना है।
कार्यक्रम के तहत राज्य के 5.5 लाख से अधिक बच्चों और लगभग 1.3 लाख गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए लगभग 66 हजार सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के दौरान खास जोर पहले टीकाकरण अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों टीकाकरण से बचने वाले परिवारों और दूरदराज के इलाकों के साथ ही वनवासी और शहरी कुपोषित बच्चों पर रहेगा। मिशन इन्द्रधनुष को मार्च 2020 तक चलाया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

तटस्थ सर्वनाम शब्द ‘they’ को चुना गया वर्ड ऑफ़ द डिकेड

about - Part 2905_5.1
तटस्थ सर्वनाम शब्द ‘they’ को अमेरिकी भाषा विशेषज्ञों द्वारा वर्ड ऑफ़ द डिकेड के लिए चुना गया है। ‘they’ शब्द का इस्तेमाल अंग्रेजी में ऐसे व्यक्तियों द्वारा खूब किया जाने लगा है जो खुद की पहचान न तो पुरुष के तौर पर करते हैं न महिला के तौर पर। वे पुरुष के लिए ‘he’ या महिला के लिए ‘she’ के पारंपरिक सर्वनाम की बजाए बहुवचन तटस्थ सर्वनाम से पहचाना जाना पसंद करते हैं।

“they” का चयन इस बात का संकेत है कि कैसे सर्वनाम लैंगिक पहचान की निजी अभिव्यक्ति हमारे साझा बातचीत का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इसकी घोषणा दिसंबर में अमेरिकी डिक्शनरी मरियम-वेबस्टर द्वारा “they” को वर्ड ऑफ़ द इयर के रूप में रखा गया है। अमेरिकन डायलेक्ट सोसाइटी द्वारा They को साल 2015 में ‘वर्ड ऑफ द इयर’ शब्द के तौर पर चुना गया था। जिन शब्दों के बीच मुकाबला था उनमें #BlackLivesMatter, #MeToo, climate, emoji, meme, the opioid crisis and woke जैसे शब्द भी शामिल थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

एम्स के प्रोफेसर सुरेश चंद्र शर्मा बने NMC के पहले अध्यक्ष

about - Part 2905_7.1
दिल्ली में एम्स के कान, नाक गला एवं हेड-नेक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सुरेश चंद्र शर्मा को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शर्मा की नियुक्ति को तीन साल या 70 साल की उम्र तक के लिए मंजूरी दी है।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के संचालन मंडल के महासचिव राकेश कुमार वत्स को इसी अवधि के लिए आयोग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

RevFin और PNB मेटलाइफ ने जीवन बीमा कवर देने के लिए मिलाया हाथ

about - Part 2905_9.1
भारत के प्रमुख डिजिटल ऋणदाता स्टार्टअप RevFin ने अपने ग्राहकों को सुरक्षा प्रदान के लिए अपने ऋणों के साथ जीवन बीमा कवर देने के लिए PNB मेटलाइफ इंडिया इन्सुरेंस कंपनी के साथ करार किया है। इस बीमा में 3 वर्ष की अवधि के लिए 3 लाख तक के ऋण को कवर किया जाना शामिल हैं।
इस करार से पीएनबी मेटलाइफ द्वारा ऋण लेने वालो की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बाद ऋण चुकाने के लिए ऋण लेने वालों से परिवारों को सुरक्षा मिलेगी और देश में असिंचित क्षेत्रों तक पहुंचने और देश में अधिक वित्तीय समावेशन के संचालन में मदद मिलेगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पीएनबी मेटलाइफ इंडिया की स्थापना: 2001
  • पीएनबी मेटलाइफ इंडिया मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • पीएनबी मेटलाइफ इंडिया के एमडी और सीईओ: आशीष कुमार श्रीवास्तव
स्रोत: द हिंदू

यूएन ने मलाला यूसुफजई को दशक की सबसे लोकप्रिय किशोरी किया घोषित

about - Part 2905_11.1
संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी शिक्षा कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को “दशक की सबसे लोकप्रिय किशोरी” (“Most Famous Teenager of The Decade”) घोषित किया है। ये खुलासा यूएन की ‘दशक समीक्षा’ रिपोर्ट में किया गया। मलाला किशोर अवस्था से ही बच्चों के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं। इसी दिशा में उनके प्रयासों को सराहने के लिए उन्हें 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके साथ वे इस पुरस्कार को पाने वाली सबसे युवा प्राप्तकर्ता भी बन गई थी।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

भारतीय मूल की सुचेता सतीश ने 100 ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड किया अपने नाम

about - Part 2905_13.1
दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 13 वर्षीय किशोरी सुचेता सतीश ने 100 ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड जीता। उन्हें एक संगीत कार्यक्रम और बच्चो के लंबे समय तक चले लाइव सिंगिंग कार्यक्रम के दौरान अधिकांश भाषाओं में गायन के लिए सम्मानित किया गया ।
ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड नृत्य, संगीत, कला, लेखन, अभिनय, मॉडलिंग, विज्ञान, खेल आदि में बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का मंच है। यह पुरस्कार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीत निर्माता ए.आर. रहमान द्वारा समर्थित है।
स्रोत: न्यूज18

आयुषी ढोलकिया ने जीता मिस टीन इंटरनेशनल 2019 का खिताब

about - Part 2905_15.1
वडोदरा की आयुषी ढोलकिया ने मिस टीन इंटरनेशनल 2019 का खिताब जीत लिया है। इसके अलावा उन्होंने बेस्ट इन नेशनल कॉस्ट्यूम अवार्ड और बेस्ट इन स्पीच अवार्ड का खिताब भी अपने नाम किया हैं। इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने के लिए 22 देशों की लड़कियों ने भाग लिया था। पैराग्वे की येस्सेनिया ग्रेसिया फर्स्ट रनर अप रहीं और बोत्सवाना की एनिसिया गाओतुसी सेकंड रनर अप रहीं। मिस टीन इंटरनेशनल दुनिया का सबसे पुराना टीन पजेंट (टाइटल) है।
वियतनाम की थु फान ने मिस टीन एशिया का, पेरिस की मारिया लुइसा ने मिस टीन यूरोप, बोत्सवाना की एनिसिया गाओतुसी ने मिस टीन अफ्रीका और ब्राजील की एलेसेन्ड्रा सेंटोस ने मिस टीन अमेरिका का खिताब जीता।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

के श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को दिया जाएगा सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

about - Part 2905_17.1
कृष्णामाचारी श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कृष्णामाचारी श्रीकांत 2019 के प्रतिष्ठित सीके नायडू लाइफटाइम अवार्ड के प्राप्तकर्ता होंगे। भारत की पूर्व महिला कप्तान अंजुम चोपड़ा वर्ष 2019 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की सह-प्राप्तकर्ता हैं। श्रीकांत और अंजुम को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BCCI के अध्यक्ष: सौरव गांगुली
स्रोत: द हिंदू

एच के जोशी बनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की सीएमडी

about - Part 2905_19.1
शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने हरजीत कौर जोशी को अपना का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। साथ ही वे 3 महीने की अवधि के लिए कंपनी निदेशक (वित्त) के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। वह इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की फेलो मेंबर हैं।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

SBI Clerk 2020
SSC CHSL 2020
Sarkari Jobs 2020
Government Jobs 2020
Current Affairs 2020

भारत क्यूबा में सोलर पार्कों के निर्माण के लिए देगा 75 मिलियन लाइन ऑफ़ क्रेडिट

about - Part 2905_21.1
भारत ने क्यूबा को दिए जाने वाले 75 मिलियन अमरीकी डालर (500 करोड़ रुपये से अधिक) की लाइन ऑफ़ क्रेडिट (एलओसी) को बड़ा दिया है। क्यूबा में सोलर पार्कों की स्थापना के लिए लाइन ऑफ़ क्रेडिट प्रदान की जा रही है। लाइन ऑफ क्रेडिट समझौता एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ़ इंडिया (एक्जिम बैंक) और बैंको एक्सटीरियर डी क्यूबा के बीच क्यूबा में 75 मेगावाट के फोटोवोल्टिक सोलर पार्कों की स्थापना के लिए किया गया है। बैंको एक्सटीरियर डी क्यूबा सरकार की एक नामित एजेंसी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • क्यूबा की राजधानी: हवाना; राष्ट्रपति: मिगेल डियास-कानेल
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

SBI Clerk 2020
SSC CHSL 2020
Sarkari Jobs 2020
Government Jobs 2020
Current Affairs 2020

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me