भारत को 2020 के 5 वें सबसे बड़े भू-राजनीतिक जोखिम के रूप में किया गया सूचीबद्ध

about - Part 2900_3.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारत को 2020 के 5 वें सबसे बड़े भू-राजनीतिक जोखिम के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यह रिपोर्ट यूरेशिया ग्रुप द्वारा तैयार की जाती हैं। इस रिपोर्ट में वर्ष 2020 के ‘शीर्ष 10 जोखिम’ के बारे में बताया गया है।
2020 के शीर्ष 10 जोखिम इस प्रकार हैं:
  1. धांधली !: यूएस को नियंत्रण कौन रहा हैं ? (RIGGED!: WHO GOVERNS THE US?)
  2. बड़े फैसले (THE GREAT DECOUPLING)
  3. यूएस / चीन (US/CHINA)
  4. MNCS को नहीं बचाया जा रहा हैं (MNCS NOT TO THE RESCUE)
  5. इंडिया गेट्स मोदी-फाइड (INDIA GETS MODI-FIED)
  6. यूरोप भू-राजनीतिक जोखिम (GEOPOLITICAL EUROPE)
  7. पॉलिटिक्स V/S जलवायु परिवर्तन की आर्थिक व्यवस्था (POLITICS VS. ECONOMICS OF CLIMATE CHANGE)
  8. शिया क्रेंसेडो (SHIA CRESCENDO)
  9. लैटिन अमेरिका में असंतोष (DISCONTENT IN LATIN AMERICA)
  10. तुर्की (TURKEY)

यूरेशिया समूह वैश्विक निवेशकों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और विभिन्न वित्तीय और व्यावसायिक सलाहकारों के बीच प्रमुख भू राजनीतिक संकेतकों में से एक पर विचार करके सालाना शीर्ष 10 जोखिम पर वार्षिक रिपोर्ट जारी करता है। 

डच बैंक ने 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था 7 ट्रिलियन तक पहुंचने का लगाया अनुमान

about - Part 2900_4.1
डच बैंक ने पूर्वानुमान लगाया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2030 तक 7 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी। इस पूर्वानुमान के बारे में डच बैंक ने अपनी शोध रिपोर्ट “इमेजिन 2030” बताया। रिपोर्ट के अनुसार, भारत अगले दशक में 10% से अधिक की सांकेतिक जीडीपी विकास दर के साथ वृद्धि करेगा। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन की है।

नाडा ने वेटलिफ्टर सरबजीत कौर को चार साल के लिए किया बैन

about - Part 2900_6.1
भारतीय महिला वेटलिफ्टर सरबजीत कौर को राष्ट्रीय डोपिंग रोघी एजेंसी (नाडा) ने चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। उन पर यह प्रतिबंध डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया हैं। डोपिंग जांच के लिए नमूना विशाखापट्टनम में आयोजित 34 वीं महिला सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के दौरान एकत्र किया गया था, जिसमे एजेंसी ने उन्हें डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन का दोषी पाया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • NADA के सीईओ: नवीन अग्रवाल
  • NADA की स्थापना: 24 नवंबर, 2005
  • NADA मुख्यालय: नई दिल्ली

CCEA ने 4 CPSEs और NINL के 2 PSUs के विनिवेश को दी सैद्धांतिक मंजूरी

about - Part 2900_8.1
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने चार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) के अंतर्गत आने वाले दो ओडिशा के सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) कंपनियों के विनिवेश (हिस्‍सा पूंजी बेचने की) के लिए ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी दे दी है। 
NINL एक संयुक्त उपक्रम है जिसमें 4 CPSEs और 2 PSUs की बराबर हिस्सेदारी है। 4 CPSEs में मिनरल्‍स एण्‍ड मेटल्‍स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (MMTC), मेकॉन, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) और नेशनल मिनरल डेवलप्‍मेंट कॉरपोरेशन (NMDC) शामिल हैं। ओडिशा के दो सार्वजनिक उपक्रमों में इंडस्‍ट्रीयल प्रोमोशन एण्‍ड इंनवेस्‍टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा लिमिटेड (IPICOL) और ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन (OMC) शामिल हैं।
प्रस्‍तावित नीतिगत विनिवेश से मिली धनराशि का उपयोग सरकार द्वारा जनता के लाभ के लिए संचालित सामाजिक क्षेत्र और विकास के कार्यक्रमों में किया जायेगा। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति के अध्यक्ष हैं।

ए शक्तिवेल चौथी बार नियुक्त हुए AEPC के चेयरमैन

about - Part 2900_10.1
ए शक्तिवेल को वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (AEPC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान चेयरमैन एचकेएल मग्गू का स्थान लेंगे। वह AEPC के इतिहास में पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें AEPC के चेयरमैन के रूप में चौथी बार शपथ दिलाई गई है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • AEPC स्थापित: 1978; मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा

क्रोएशिया के पूर्व पीएम ज़ोरान मिलनोविच ने जीता क्रोएशियाई राष्ट्रपति का चुनाव

about - Part 2900_12.1
पूर्व प्रधान मंत्री एवं सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SDP) के नेता ज़ोरान मिलनोविच ने क्रोएशिया का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया हैं। उन्होंने सत्ताधारी क्रोएशिया की पहली महिला राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रैबर-किटारोविच को मात दी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • क्रोएशिया की राजधानी: ज़ाग्रेब
  • क्रोएशिया की मुद्रा: क्रोएशियाई कुना
  • क्रोएशिया के प्रधान मंत्री: अन्द्रेज प्लेन्कोभिक

भारत पहली बार एशिया प्रशांत ड्रोसोफिला अनुसंधान सम्मेलन की करेगा मेजबानी

about - Part 2900_14.1
महाराष्ट्र के पुणे में एशिया पैसिफिक ड्रोसोफिला रिसर्च कॉन्फ्रेंस (APDRC5) का 5 वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) द्वारा किया जाता है।
सम्मेलन का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ड्रोसोफिला शोधकर्ताओं की बातचीत को दुनिया के बाकी हिस्सों में अपने सहयोगियों के साथ बढ़ावा देना है। यह बुनियादी और व्यावहारिक प्रश्नों को संबोधित करने के लिए एक प्रतिरूप जीव के रूप में फ्रूट फ्लाई (fruit fly) ड्रोसोफिला का अध्ययन करने वाले दुनिया भर के वैज्ञानिकों को एक साथ लाएगा हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी

जसबिंदर बिलन ने जीता ब्रिटेन का प्रसिद्ध 2019 कोस्टा चिल्ड्रन अवार्ड

about - Part 2900_16.1
भारतीय मूल की जसबिंदर बिलन को ब्रिटेन का प्रसिद्ध कोस्टा चिल्ड्रन अवार्ड 2019 प्रदान किया गया है। उन्होंने अपने पहले उपन्यास ‘Asha and the Spirit Bird’ के लिए पुरस्कार जीता है। पुरस्कार के तहत बिलन को 5000 पाउंड की राशि मिलेगी । जसबिंदर के उपन्यास “आशा एंड द स्पिरिट बर्ड” को 144 अन्य पुस्तकों में से चुना गया। कोस्टा चिल्ड्रन अवार्ड प्रतिवर्ष 5 श्रेणियों: प्रथम उपन्यास, उपन्यास, जीवनी, कविता और बाल पुस्तक में प्रदान किया जाता है।

सरकार ने इन्द्रधनुष गैस ग्रिड परियोजना के लिए 5559 करोड़ रुपये किए मंजूर

about - Part 2900_18.1
केंद्र सरकार ने 1656 किलोमीटर लंबी इन्द्रधनुष प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड परियोजना के लिए 5559 करोड़ रुपये की अनुदान राशि को मंजूरी दी है। यह राशि वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) के तहत प्रदान की जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल आठ पूर्वोत्‍तर राज्‍यों को जोड़ने वाली प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड के निर्माण के लिए किया जाएगा। इन आठ पूर्वोत्‍तर राज्यों में: असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम शामिल हैं। परियोजना की कुल लागत 9,256 करोड़ रुपये अनुमानित है और केन्‍द्र की ओर से वायबिलिटी गैप फंडिंग के रूप में इसका साठ प्रतिशत हिस्‍सा दिया जाएगा।
इन्द्रधनुष गैस ग्रिड परियोजना से विभिन्‍न प्रकार के उपभोक्‍ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति होगी और इससे तरल ईंधन पर निर्भरता भी कम होगी।

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय को मिलेगा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा

about - Part 2900_20.1
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जामनगर के गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक संस्थान समूह को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने की मंजूरी दी।
जामनगर आयुर्वेद विश्वविद्यालय (INI) दर्जे के साथ IIT और AIIMS के समूह में शामिल होने वाला पहला आयुर्वेद संस्थान बन जाएगा। इस स्थिति से संस्थान आयुर्वेद शिक्षा के मानक को उन्नत करने के लिए स्वायत्तता मिलेगी और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मांग के अनुसार आयुर्वेद में विभिन्न पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सकेगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me