ओमान सुलतान क़ाबू बिन सैद का निधन

about - Part 2898_3.1

ओमान के सबसे लंबे समय तक शासक रहे ओमान सुलतान क़ाबू बिन सैद का निधन हो गया। वह एक करिश्माई और दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने ओमान को एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र में बदल दिया। वह 1970 से ओमान पर शासन कर रहे थे।

सुल्तान ओमान में प्रमुख निर्णय-निर्माता रहे हैं और ओमान के पास प्रधान मंत्री, सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर, विदेश मामलों के मंत्री, वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं।


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

ओमान की राजधानी: मस्कट; मुद्रा: ओमानी रियाल।

केंद्र सरकार ने “राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2019” जारी किया

about - Part 2898_5.1
केंद्र सरकार ने “राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2019” जारी किया है। सूचकांक नई दिल्ली में आयोजित ‘रिव्यू, प्लानिंग, और मॉनिटरिंग (RPM)’ बैठक के दौरान जारी किया गया। सूचकांक को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के साथ-साथ एलायंस फॉर एनर्जी एफिशिएंट इकोनॉमी (AEEE) द्वारा तैयार किया जाता है। SEE सूचकांक 2019 में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही एनेर्ऊजी एफिशिएंट (EE) ड्राइव के विस्तार और उपलब्धियों का पता लगाया गया है। SEE इंडेक्स 2019 मे पांच अलग-अलग क्षेत्रों  परिवहन, उद्योग, कृषि, भवन, नगरपालिका और DISCOM में ऊर्जा दक्षता पहल, कार्यक्रमों और परिणामों की जाँच के लिए 97 इन्डिकेटर्स पर आधारित होगी।
राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2019 यानी State Energy Efficiency Index 2019 ने सभी क्षेत्रों में बिजली, कोयला, तेल, गैस आदि के माध्यम से राज्य / केंद्रशासित प्रदेश की वास्तविक ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए वांछित कुल प्राथमिक ऊर्जा आपूर्ति (TPES) के आधार पर राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को 4 समूहों में विभाजित किया है। 4 समूह हैं: ‘फ्रंट रनर’, ‘अचीवर’, ‘कंटेंडर’ और ‘एस्पिरेंट’।
SEE सूचकांक 2019 के मुख्य परिणाम:
राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2019 में हरियाणा, कर्नाटक और केरल ने टॉप किया है , जबकि मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, झारखंड और राजस्थान ने अपने-अपने समूहों में सबसे खराब प्रदर्शन किया। हरियाणा, कर्नाटक और केरल राज्य “अचीवर” समूह में थे और “फ्रंट रनर” समूह में एक भी राज्य नहीं था। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने किया s I4C और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल का उद्घाटन

about - Part 2898_7.1
केंद्रीय गृह मंत्री ने नई दिल्ली में स्थित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और इन्डियन साइबर क्राइम  को-ओर्डिनेशन सेंटर (I4C) का उद्घाटन किया है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एक नागरिक केंद्रित विजन है जो लोगों को साइबर अपराधों की ऑनलाइन रिपोर्ट करने में सक्षम बनाता है। NCCRP राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को कानून के अनुसार कार्रवाई करने के लिए साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों तक एक्सेस प्रदान करेगा। यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय को भी बढ़ाएगा, ताकि मामलों की जांच कर उन्हें सोल्व किया जा सके। वर्तमान में, 3900 पुलिस स्टेशनों और 700 पुलिस जिलों को “cybercrime.gov.in” पोर्टल से जोड़ा गया है।
इसमें 7 एलिमेंट शामिल हैं: नेशनल साइबर क्राइम रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर, नेशनल साइबर क्राइम फॉरेंसिक लेबोरेटरी इकोसिस्टम, नेशनल साइबर क्राइम ट्रेनिंग सेंटर, साइबर क्राइम इकोसिस्टम मैनेजमेंट यूनिट, नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट, नेशनल साइबर क्राइम एडिटिंग पोर्टल और ज्वाइंट साइबर क्राइम के लिए प्लेटफॉर्म  इन्वेस्टिगेटिंग टीम ।
 इन्डियन साइबर क्राइम  को-ओर्डिनेशन सेंटर (I4C) समन्वित तरीके से सभी प्रकार के साइबर अपराधों का प्रबंधन करेगा। गृह मंत्रालय की पहल पर, 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने क्षेत्रीय साइबर अपराध समन्वय केंद्रों (Regional Cyber Crime Coordination Centres) की स्थापना की मंजूरी दे दी है।

 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेक-अवे :

  • केन्द्रीय गृह मंत्री : अमित शाह  

तमिलनाडु के सुचिन्द्रम थानुमलयन मंदिर का लोकप्रिय रथ महोत्सव हुआ आरंभ

about - Part 2898_9.1
तमिलनाडु के सुचिन्द्रम थानुमलयन मंदिर का लोकप्रिय रथ उत्सव आरंभ हो गया हैं। सत्रहवीं शताब्दी में बना ये मंदिर अपनी स्थापत्य भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शैव के साथ-साथ वैष्णव दोनों संप्रदायों के लिए पवित्र स्थल है। यहाँ 22 फीट ऊंची एक अंजनेय प्रतिमा है, जो सिंगल ग्रेनाइट ब्लॉक नक्काशीदार है। यह भारत में इस तरह की सबसे ऊँची मूर्तियों में से एक है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कावेरी नदी पर तमिलनाडु में मेट्टूर बांध है
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: के पलानीस्वामी
  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित
  • तमिलनाडु राजधानी: चेन्नई

विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी

about - Part 2898_11.1
विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। दुनिया भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रति वर्ष दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत 2006 में की गई थी। यह दिवस 1975 में नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता हैं।

RBI ने “वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया” को दी मंजूरी

about - Part 2898_13.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और अन्य ऋण देने वाले संस्थानों के लिए अपने ग्राहक को पहचानिए (के वाई सी) से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। RBI द्वारा KYC में संशोधन कर विनियमित बैंकों और अन्‍य ऋणदाता संस्‍थाओं को वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (V-CIP) के इस्‍तेमाल को मंजूरी दे दी है। इस कदम से दूरदराज के ग्राहकों को मदद मिलेगी। साथ ही V-CIP, RBI केअपने ग्राहक को पहचानिए (KYC) नियमों को पूरा करते हुए बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं को सुविधा प्रदान करेगा। V-CIP के तहत रिकोर्ड की जा रही वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड करना और उस पर तारीख तथा समय की मुहर लगाना आवश्यक होगा।
इसके अलावा RBI ने बैंको को ग्राहक पहचान प्रक्रिया (CIP) के दौरान ग्राहको से लिए गए पैन कार्ड की क्लियर पिक्चर लेने की भी सलाह दी है। साथ ही रिजर्व बैंक ने बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं को भारत में ग्राहक की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ग्राहक के स्थान की जानकारी जिओ टैंगिंग के माध्यम से करने की सलाह दी हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

लद्दाख ने 7 वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप महिला ट्रॉफी जीती

about - Part 2898_15.1
लद्दाख की महिला टीम ने सातवी राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली है। लद्दाख ने फाइनल मैच में दिल्ली के खिलाफ 2 गोल करके टूर्नामेंट अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) ने लद्दाख विंटर स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से किया। टूर्नामेंट में चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र और लद्दाख की 4 महिला टीमों ने हिस्सा लिया था। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: के एल कुमार

स्वदेशी विमान वाहक पोत ‘विक्रांत’ 2021 में हो सकता हैं नौसेना में शामिल

about - Part 2898_17.1
भारत का पहला देश में तैयार होने वाला विमानवाहक पोत विक्रांत निर्माण के चरण -3 में पंहुच चुका हैं जिसमें इसके मशीनरी और अन्य उपकरणों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा हैं, इसे 2021 की शुरुआत में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा है। यह वर्ष 2022 तक पूरी तरह से संचालित होगा। विक्रांत का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) केरल के कोच्चि में किया जा रहा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल करमबीर सिंह
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

नई दिल्ली में साउथ एशियन ट्रेड एंड ट्रेवल एक्सचेंज एक्सपो 2020 का हुआ आयोजन

about - Part 2898_19.1
साउथ एशियन ट्रेड एंड ट्रेवल एक्सचेंज एक्सपो (SATTE) 2020 का 27 वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया गया । SATTE एक्सपो भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा समर्थित और जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित है। एक्सपो का उद्देश्य नई व्यावसायिक भागीदारी बनाना और पर्यटन को प्रोत्साहित  करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हैं। SATTE में 50 से अधिक देशों और 28 भारतीय राज्यों की भागीदारी का गवाह बना।

एम नागराज को हुडको का अध्यक्ष एवं एमडी किया गया नियुक्त

about - Part 2898_21.1
एम नागराज को सार्वजनिक क्षेत्र कंपनी आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। नागराज को आवास, इंफ्रास्ट्रक्चर वित्त, स्किल डेवलपमेंट और सामाजिक क्षेत्र में लघु वित्त तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे बहु-आयामी क्षेत्रों का अनुभव है। हुडको आवास और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए ऋण प्रदान करता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
  • हुडको का मुख्यालय: नई दिल्ली
  • हुडको की स्थापना: 25 अप्रैल 1970

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me