अरुणाचल प्रदेश में प्रसिद्ध परशुराम कुंड मेला हुआ आरंभ

about - Part 2894_3.1
अरुणाचल प्रदेश में प्रसिद्ध परशुराम कुंड मेला आरंभ हो गया हैं। परशुराम कुंड एक हिंदू तीर्थस्थल है जो लोहित नदी के निचले इलाकों में ब्रह्मपुत्र के पठार पर स्थित है। सर्दियों में देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रत्‍येक वर्ष मकर संक्रांति पर इस पावन कुंड में स्‍नान के लिए आते हैं लोककथा के अनुसार मकर संक्रांति के दिन इस पवित्र कुंड में स्‍नान करने से लोग पाप मुक्त हो जाते है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू
  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी डी मिश्रा

राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार 2019

about - Part 2894_5.1
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार 2019 प्रदान किए। इन पुरस्‍कारों की शुरूआत 2018 में की गई थी, राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार देने का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए सड़क निर्माण, संचालन, रखरखाव और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को सम्मानित करना है।
ये पुरस्कार निम्न सात श्रेणियां में प्रदान किए जाते हैं :

1) परियोजना प्रबंधन में उत्‍कृष्‍टता
2) परिचालन और रखरखाव में उत्‍कृष्‍टता
3) टोल प्रबंधन में उत्‍कृष्‍टता
4) राजमार्ग सुरक्षा में उत्‍कृष्‍टता
5) नवाचार
6) चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शानदार काम
7) हरित राजमार्ग

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री: वी.के. सिंह

सेना दिवस: 15 जनवरी

about - Part 2894_7.1
भारत में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष देशभर में 72 वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन आजादी के बाद 1949 में देश के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ एफ.आर.आर बुशर से सैन्य कमान अपने हाथों में ली थी।
सेना दिवस हमारे देश के सैनिकों को निस्वार्थ सेवा और भाईचारे और आगे बढ़कर, देश के लिए प्यार की सबसे बड़ी मिसाल कायम करने के लिए सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है। भारतीय सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है, जो अमेरिका, रूस और चीन जैसी महाशक्तियों को टक्कर देती है।
भारतीय सेना का आदर्श वाक्य ‘service before self’ है और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करना है, बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से राष्ट्र की रक्षा करना और सीमाओं पर शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। इसीलिए प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 में “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था।
भारतीय सेना ने उच्चतम स्तर की दक्षता का प्रदर्शन किया है और यह कई तरह की जटिल सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में कामयाब रही है। जनमानस में सेना के प्रति हमेशा गौरव का भाव रहा है और सेना ने राष्ट्र निर्माण के विभिन्न कामों तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवणे

सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के सीएमडी पद को अलग करने की समय सीमा को 2022 तक बढ़ाया

about - Part 2894_9.1
शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 500 सूचीबद्ध कंपनियों के अध्यक्ष और MD (प्रबंध निदेशक) या मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पदों को अलग करने की समय सीमा को 2 साल आगे बढ़ा दिया है। ये नियम अब 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगे।

सेबी का उद्देश्य शीर्ष कंपनियों के बोर्ड और प्रबंधन को अलग-अलग करना है। सेबी ने 2018 में शीर्ष 500 सूचीबद्ध कंपनियों को अप्रैल 2020 तक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद को अलग करने के निर्देश दिए थे। अध्यक्ष-एमडी पद को अलग-अलग करने का नियम कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर सेबी द्वारा नियुक्त उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी) समिति की सिफारिशों का हिस्सा हैं।
चेयरमैन और एमडी या सीईओ की एक पोस्ट होने से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और मैनेजमेंट के हितों में टकराव की आशंका रहती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों में चेयरमैन और एमडी की जिम्मेदारी एक ही व्यक्ति संभाल रहा है। अन्य स्टॉक एक्सचेंजों के आकड़ो के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में, शीर्ष 500 सूचीबद्ध कंपनी का केवल 50% ही उपरोक्त नियामक प्रावधान के अनुपालन में है। सेबी को उद्योग नियामक संस्थाओं जैसे फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और भारतीय उद्योग परिसंघ सहित उपरोक्त नियामक आवश्यकता के संबंध में विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। 
यह निर्णय कॉरपोरेट्स की मांग पर लिया गया है। इसके पीछे एक वजह मौजूदा आर्थिक सुस्‍ती में अनुपालन बोझ को कम करना भी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सेबी मुख्यालय: मुंबई, अध्यक्ष: अजय त्यागी

अमित शाह ने द्वीप विकास एजेंसी की छठी बैठक की कि अध्यक्षता

about - Part 2894_11.1
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (IDA) की छठी बैठक की अध्यक्षता की। द्वीप विकास एजेंसी ने द्वीपों के समग्र विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की। नीति आयोग को “द्वीपों के समग्र विकास” की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान, द्वीप विकास एजेंसी के तहत चिन्हित किए गए द्वीपों में सतत विकास की पहल की गई। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ द्वीप से समुद्री खाद्य पदार्थ और नारियल आधारित उत्‍पादों की निर्यात सुविधाएं बढ़ाकर द्वीप आबादी के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। उपरोक्त पहल लक्षद्वीप के 5 द्वीपों के साथ-साथ अंडमान और निकोबार के 4 द्वीपों में भी लागू की जाएगी।
द्वीपों पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए, हवा, समुद्र और डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार के लिए परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। जून 2020 तक, अंडमान और निकोबार में 7 अन्य द्वीपों सहित पोर्ट ब्लेयर को पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से डिजिटल रूप से जोड़ा जाएगा, जिससे द्वीपों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की संख्या भी बढ़ेगी।

अमेरिका ने चीन को “मुद्रा मैनिपुलेटर” सूची से हटाया

about - Part 2894_13.1 
अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने चीन को “मुद्रा मेनिपुलेटर” की सूची से हटा दिया है। यह फैसला यूएस-चीन व्यापार समझौते के पहले चरण के शुरू होने से ठीक पहले लिया गया। अगस्त 2019 में, चीन को आधिकारिक तौर पर अमेरिका द्वारा “मुद्रा हेरफेर” (मुद्रा मेनिपुलेटर) के रूप में चिन्हित किया गया था और चीन पर व्यापार में “अनुचित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ” लेने के लिए युआन के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया था। 1994 के बाद यह मौका हैं जब चीन को “मुद्रा मैनिपुलेटर” के रूप में चिन्हित किया गया हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.

केंतो मोमोता ने अपने नाम किया मलेशिया मास्टर्स 2020 का खिताब

about - Part 2894_15.1
दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता ने मलेशिया मास्टर्स 2020 का खिताब जीत लिया हैं । उन्होंने डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 24-22, 21-11 से मात दी। उन्होंने पिछले साल रिकॉर्ड कुल 11 खिताब जीते थे। इस जीत के साथ ही उन्होंने जुलाई में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का दावा और मजबूत कर लिया हैं।

इन्फोसिस ने GEFCO के साथ की साझेदारी

about - Part 2894_17.1
इन्फोसिस ने अपने विश्वव्यापी परिचालन को डिजिटल मे बदलने के लिए GEFCO के साथ पाँच साल का करार किया है। इन्फोसिस ने मल्टीमॉडल सप्लाई चेन सॉल्यूशन प्रोवाइडर, GEFCO के साथ अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बेहतर बनाने के लिए साझेदारी की है। डिजिटल सेवाओं और परामर्श फर्म इंफोसिस GEFCO को GEFCO की अगली पीढ़ी के व्यावसायिक एप्लिकेशन प्रबंधन सेवाओं को ट्रांसफ़ोम करने में मदद करेगी। यह GEFCO को वास्तविक डिजिटल संगठन के रूप में उभरने में भी मदद करेगा। साझेदारी का मुख्य उद्देश्य प्रतिस्पर्धी लाभ के नए सतत स्रोत तैयार करना और ग्राहकों के लिए लगातार सुधार करने के लिए GEFCO को सहयोग करना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक: सलिल पारेख
  • मुख्यालय: बेंगलुरु

इसरो गुयाना से GSAT-30 उपग्रह का करेगा प्रक्षेपण

about - Part 2894_19.1
इसरो 17 जनवरी, 2020 को फ्रेंच गुयाना से एरियन-5 प्रक्षेपण यान (VA 251) के जरिए जीसैट -30 उपग्रह लॉन्च करेगा। जीसैट -30 भारत का संचार उपग्रह है, जो सी और केयू बैंड में जियोस्टेशनरी ऑर्बिट से संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए इसरो द्वारा विकसित की गई I-3K बस संरचना पर कॉन्फ़िगर किया गया है। ।
उपग्रह इसरो की पूर्व इन्सैट / जीसैट उपग्रह श्रृंखला से है। 3357 किलोग्राम वजनी, जीसैट -30 इनसैट -4 ए अंतरिक्ष यान सेवाओं के स्थान पर सेवा प्रदान करेगा। यह उपग्रह केयू बैंड में भारतीय मुख्य भूमि और द्वीपों को, सी बैंड में खाड़ी देशों, बड़ी संख्या में एशियाई देशों और आस्ट्रेलिया को कवरेज प्रदान करता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के अध्यक्ष: के सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969

केंद्र ने माइकल पात्रा को आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर किया नियुक्त

about - Part 2894_21.1
केंद्र सरकार ने माइकल देवव्रत पात्रा को भारतीय रिज़र्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वह वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें समय से 6 महीने पहले इस्तीफा देने वाले डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य के स्थान पर नियुक्त किया गया है। माइकल देवप्रभा पात्रा 3 साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी-गवर्नर होंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक के अन्य तीन डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन, बी पी कानूनगो और एम के जैन हैं।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me