दिव्यांगजन और 80 वर्ष आयु से ऊपर के मतदाता अब डाक मतपत्रों से कर सकेंगे मतदान

about - Part 2893_3.1
अस्सी वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांगजन मतदाता अगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलट) के जरिए मतदान कर सकेंगे। अब तक डाक मतपत्र केवल चुनाव ड्यूटी में तैनात सेना के जवानों के लिए उपलब्ध था। पहली बार दिल्ली मेट्रो, उत्तर रेलवे के कर्मचारी और मतदान को कवर करने वाले मीडियाकर्मी भी मतदान करने के लिए पोस्टल बैलट सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। डाक मतपत्र एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए किन्ही कारणों से मतदान केंद्र तक नहीं पहुँचने वाले मतदाता अपना वोट डाक मतपत्र के माध्यम से कर सकते हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त: सुनील अरोड़ा

लोकसभा अध्यक्ष सातवें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

about - Part 2893_5.1
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन) के भारत क्षेत्र के सातवें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का मुख्य विषय रोल ऑफ़ लॉजिस्टर्स है। इस सम्मेलन में विधायिका के कामकाज में सुधार और विधायिका के विस्तार पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूपी के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल

पेट्रोलियम मंत्री ईंधन संरक्षण अभियान ‘सक्षम’ का करेंगे शुभारंभ

about - Part 2893_7.1
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान “सक्षम अभियान” का उद्घाटन करेंगे। “सक्षम” पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) का वार्षिक ईंधन संरक्षण अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य पूरे भारत में ईंधन संरक्षण, हरित पर्यावरण और बेहतर स्वास्थ्य के संदेश को देश के कोने-कोने में पहुंचाना हैं।
पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ साइक्लोथॉन, सक्षम के तेहत साइकिल दिवस, वाणिज्यिक वाहनों के चालकों के लिए कार्यशालाएं, ईंधन बचत के सरल उपाय अपनाने पर गृहिणियों/रसोइयों के लिए सेमिनार, रेडियो, टीवी, डिजिटल सिनेमा, आउटडोर इत्‍यादि के माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान जैसे कार्यकलापों की योजना बनाता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) के अध्यक्ष: एम एम कुट्टी
  • पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ का मुख्यालय: नई दिल्ली
  •  

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 145 वां स्थापना दिवस

about - Part 2893_9.1

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  (IMD) का स्थापना दिवस


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 15 जनवरी को अपना 145 वां स्थापना दिवस मना रहा है. यह 1875 में स्थापित किया गया था. यह दिन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया जाएगा, जिसके तहत आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) कार्य करता है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का इतिहास
भारतीय मौसम विभाग की स्थापना 1875 में कलकत्ता में इसके मुख्यालय के साथ की गई थी. लेकिन बाद में इसे 1905 में शिमला, 1928 में पुणे और फिर 1944 में दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग क्या है?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत काम करता है. यह मौसम संबंधी अनुमान, मौसम की भविष्यवाणी और भूकंपीय विज्ञान के लिए जिम्मेदार प्रमुख एजेंसी है. IMD का मुख्यालय दिल्ली में है और यह भारत और अंटार्कटिका के सैकड़ों ऑब्जरवेशन स्टेशनों का संचालन करता है. इसके क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई, कोलकाता, नागपुर और पुणे में हैं. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की हाल ही की उपलब्धियां :

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की 5 वेधशालाओं (observatories) को 100 से अधिक वर्षों तक एक लॉन्ग टर्म ऑब्जरविंग स्टेशन के रूप में मान्यता दी.  ये 5 वेधशालाएँ हैं:

(1) चेन्नई (नुंगमबक्कम)
(2) मुंबई (कोलाबा)
(3) पंजिम
(4) पुणे
(5) तिरुवनंतपुरम

  • RCS-UDAN योजना के तहत नए  Aeronautical Meteorological Stations (वैमानिकी मौसम केंद्रों) को शुरू किया गया. 
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मॉडलिंग और  फॉरकास्टिंग सिस्टम 
  • NCMRWF और IITM के सहयोग से IMD ने थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग मॉडलिंग और वार्निंग सिस्टम चालू किया.  
  • ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम (GFS) मॉडल अपग्रेड किया गया और 10 दिनों के पूर्वानुमान को उत्पन्न करने के लिए दिन में 4 बार चलाया गया.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के Communication System Networks :

  • IMD ने आम जनता के लिए नई वेबसाइट : www.mausam.imd.gov.in लांच की है और Agromet Advisory Services के लिए मोबाइल एप ‘MEGHDOOT’ तैयार की है   
  • साल 2019 के दौरान दिल्ली के लिए Air Quality Early Warning System की नई वेबसाइट लांच की गयी. 
 भारतीय मौसम विभाग के पुरस्कार और प्रशंसा
  • भारतीय मौसम विज्ञान सोसायटी ने 2019 में Weather &Climate Services में प्रकाशित बेस्ट रिसर्च पेपर  के लिए डॉ. एच. आर. बिस्वास को सम्मानित किया गया. 
  • डॉ. एम. महापात्र डीजी, आईएमडी को 2019 में आईएमएस एंड इंडियन क्लाइमेट कांग्रेस की फैलोशिप से सम्मानित किया गया था.
  • भारत के राष्ट्रपति ने 2019 के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सटीक पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए IMD की सराहना की.
  • नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने 7 अक्टूबर 2019 को “मेगा साइक्लोन FANI” पर एक कहानी प्रसारित की, जिसमें ‘FANI’ के लिए शुरुआती चेतावनी सेवाओं में IMD की भूमिका पर प्रकाश डाला गया.

    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:मौसम विज्ञान, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक: मृत्युंजय महापात्रा।

आनंद प्रकाश माहेश्वरी होंगे CRPF के नए प्रमुख

about - Part 2893_11.1
आनंद प्रकाश माहेश्वरी को विश्व के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल “केंद्रीय रिजर्व पुलिस फ़ोर्स” के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है. उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. नियुक्ति का निर्णय सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक राजीव राय भटनागर की सेवानिवृत्ति के बाद लिया गया था. 
आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने CRPF के महानिदेशक का पदभार संभाला है और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक, एसएस देशवाल के स्थान पर पदभार संभाला है, जिन्हें पहले CRPF के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. आनंद प्रकाश माहेश्वरी वर्तमान में गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थे. 
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) जिसे ब्रिटिश साम्राज्य के तहत 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (CRP) के रूप में तैयार किया गया था, को 1949 में स्वतन्त्रता के बाद फिर से नया नाम CRPF दिय गया.

लगातार आठ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मनमोहन महापात्रा का निधन

about - Part 2893_13.1
वयोवृद्ध ओडिया फिल्मकार मनमोहन महापात्रा का निधन हो गया है. उन्हें ‘न्यू वेव ओडिया सिनेमा के पिता’ के रूप में जाना जाता था और उन्होंने ‘बेस्ट फीचर ओडिया फिल्म’ के लिए लगातार आठ राष्ट्रीय पुरस्कार जीते. उनका जन्म 1951 में खोरधा, ओडिशा में हुआ था और उन्होंने FTII (द फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) पुणे, महाराष्ट्र में फिल्म-मेकिंग का अध्ययन किया.

अमेज़न भारत में करेगा एक बिलियन अमरीकी डालर का निवेश

about - Part 2893_15.1
वैश्विक दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़ॅन ने भारत में एक बिलियन अमरीकी डालर के वृद्धिशील निवेश (इंक्रीमेंटल इन्वेस्टमेंट) की घोषणा की है। इस निवेश का मुख्य उद्देश्य भारत में लघु और मध्यम व्यवसायों (SMB’s) को डिजिटल बनाना हैं। इसके अलावा कंपनी ने वर्ष 2025 तक 10 बिलियन अमरीकी डालर के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात कर अपने व्यापार और स्तर को बढ़ाने की योजनाओं की घोषणा की है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अमेजन के CEO: जेफ बेज़ोस; स्थापित: 5 जुलाई 1994

पुरी को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए मिला स्वच्छा दर्पण पुरस्कार 2019

about - Part 2893_17.1
ओडिशा के पुरी को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की पहल के लिए स्वच्छा दर्पण पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित खुले शौच मुक्त स्थिरता कार्यशाला के दौरान आयोजित समारोह  में दिया गया। कार्यशाला का आयोजन पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDWS) और जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया गया।
ओडिशा के पुरी जिले को जागरुकता कार्यक्रमों के जरिए से शहर के लोगों का ध्यान शहर के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखे जाने के लिए आकर्षित करने और अपनी प्रभावी नीतियों से जिले में प्लास्टिक के कचरे का सफलतापूर्वक प्रबंधन करने के लिए सम्मानित किया गया है।
स्वछता दर्पण पुरस्कार 2019 भारतीय बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान द्वारा पुरी नगर पालिका के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सरोज कुमार स्वैन को प्रदान किया गया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल

भारतीय मूल के ईश्वर शर्मा ने ग्लोबल चाइल्ड प्रोडगी अवार्ड किया अपने नाम

about - Part 2893_19.1
योग के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने वाले भारतीय मूल के दस वर्षीय ब्रिटिश छात्र ईश्वर शर्मा ने ग्लोबल चाइल्ड प्रोडगी अवार्ड अपने नाम किया हैं। उन्हें 45 देशों में से ब्रिटेन से बालविज्ञान, बाइकिंग, कोरियोग्राफी, फिटनेस और मार्शल आर्ट आदि जैसी 30 अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए चुना गया।

ईश्वर शर्मा के पास वेदों और ‘भगवद गीता’ के लगभग 50 श्लोकों का जप करने का कौशल है और साथ ही नियत ही योग का अभ्यास भी करते हैं। मैसूर से ताल्‍लुक रखने वाले शर्मा ने ब्रिटेन सहित दुनिया भर के 100 से अधिक योग कार्यक्रमों में भाग लिया है।

कैप्टन तानिया होंगी गणतंत्र दिवस परेड की पहली महिला एडजुटेंट

about - Part 2893_21.1
भारतीय सेना की सिग्नल कोर की अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल, गणतंत्र दिवस परेड में परेड एडजुटेंट की भूमिका निभाने वाली पहली महिला सेना अधिकारी होंगी। परेड के लिए एक परेड एडजुटेंट जिम्मेदार अधिकारी होता है। कैप्टन शेरगिल इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार से स्नातक हैं। उन्हें मार्च 2017 में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई से कमीशन किया गया था।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
  • 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है ।
  • .

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me