एस एस देसवाल को सौपा गया CRPF प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार

about - Part 2891_3.1
एस एस देसवाल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रमुख “अतिरिक्त” प्रभार सौपा गया है। गृह मंत्रालय ने यह निर्णय 31 दिसंबर, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे CRPF महानिदेशक आर. आर. भटनागर के कारण लिया हैं। एस. एस. देसवाल वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक के पद  कार्यरत हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CRPF भारत के अलावा दुनिया का भी सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जिसके लगभग 3.25 लाख से अधिक कर्मचारी हैं।
  • इसकी स्थापना ब्रिटिश सरकार ने वर्ष 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (CRP) के रूप में की थी, और फिर 1949 में स्वतंत्रता के बाद इसका नाम बदलकर CRPF कर दिया गया था।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

FSI ने “भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019” की जारी

about - Part 2891_5.1
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने नई दिल्ली में द्विवार्षिक “भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019” जारी की। रिपोर्ट में वन क्षेत्र, वृक्षावरण, मैंग्रोव क्षेत्र, वन क्षेत्रों के अंदर और बाहर बढ़ते स्टॉक, भारत के वनों में उत्सर्जित कार्बन, वन प्रकार और जैव विविधता, फॉरेस्ट फायर मॉनिटरिंग और विभिन्न ढलानों और ऊंचाई पर वन क्षेत्र की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट को भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा प्रकाशित किया जाता है। FSI की स्थापना देश के वन और वृक्ष संसाधनों का आकलन करने के लिए की गई है, जिसमें दो साल के अंतराल पर आईएसएफआर रिपोर्ट प्रकाशित करता है। यह भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट का 16 वां संस्करण है। 2017 के आकलन की तुलना में देश के हरित क्षेत्र में 5,188 वर्ग किमी की बढ़ोतरी हुई है जिसमें वन क्षेत्र और वन से इतर वृक्षों से आच्छादित हरित क्षेत्र भी शामिल है।।

रिपोर्ट के कुछ मुख्य बिंदु::
  • देश का कुल वन और वृक्षावरण 80.73 मिलियन हेक्टेयर है। जो देश के कुल क्षेत्रफल का 24.56 प्रतिशत है। 
  • पिछले 4 वर्षों में वन और वृक्षावरण में 130 मिलियन हेक्टेयर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
  • क्षेत्र की दृष्टि से मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है।
  • कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन आवरण के संदर्भ में, शीर्ष पांच राज्य मिजोरम (85.41%), अरुणाचल प्रदेश (79.63%), मेघालय (76.33%), मणिपुर (75.46%) और नागालैंड (75.31%) हैं।
  • आईएसएफआर 2017 की तुलना में, वन कवर में वृद्धि 3,976 वर्ग किमी की देखी गई है और जो वृक्षावरण में 2-212 वर्ग किमी है।
  • वन आवरण में वृद्धि करने वाले शीर्ष तीन राज्य कर्नाटक (1,025 वर्ग किमी) हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश (990 वर्ग किमी) और केरल (823 वर्ग किलोमीटर) हैं।
  • ISFR 2019 रिपोर्ट में मैंग्रोव कवर को अलग से दिखाया गया है और देश में कुल मैंग्रोव कवर 4,975 वर्ग किमी है, जिसमें 2017 की तुलना में 54 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। मैंग्रोव वृद्धि को दिखाने वाले शीर्ष तीन राज्य गुजरात (37 वर्ग किमी) महाराष्ट्र (16 वर्ग किमी) और ओडिशा (8 वर्ग किमी) हैं।
  • देश के बाँस वहन क्षेत्र में 0.32 मिलियन हेक्टेयर की वृद्धि दर्शाते हुए 16 मिलियन हेक्टेयर अनुमानित की गई है।
  • देश में कुल उत्सर्जित कार्बन 7,124.6 मिलियन टन अनुमानित है और देश के उत्सर्जित कार्बन में 2017 के पिछले आकलन के मुकाबले 42.6 करोड़ टन की वृद्धि हुई।
  • देश के रिकॉर्डेड फॉरेस्ट एरिया (RFA) / ग्रीन वॉश (GW) के भीतर 3.8% क्षेत्र में 62,466 आर्द्र भूमि (वेटलैंड्स) हैं।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

IOA 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार का निर्णय लिया वापस

about - Part 2891_7.1
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बर्मिंघम में आयोजित होने वाले 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। यह निर्णय नई दिल्ली में आयोजित ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक के दौरान लिया गया। बहिष्कार का निर्णय निशानेबाजी प्रतियोगिता हटाये जाने के मुद्दे पर लिया गया था। IOA ने यह भी घोषणा की कि भारत 2026 या 2030 में होने वाले राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भी प्रयास करेगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष: डेम लुईस मार्टिन
  • भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख: नरिंदर बत्रा
स्रोत: द हिंदू

CBIC ने निर्यातकों को रिफंड किए 1,12,000 करोड़ रुपये

about - Part 2891_9.1
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने बताया है कि निर्यातकों को एकीकृत वस्तु और सेवाकर (IGST) के तहत 1,12,000 करोड़ रुपये के रिफंड का भुगतान किया गया है। CBIC के अनुसार इन रिफंड से 83,000 से अधिक निर्यातक लाभान्वित हुए हैं। सरकार जी.एस.टी. के तहत, विशेष रूप से निर्यातकों को रिफंड का भुगतान जल्दी करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा, अब तक 3,604 करोड़ रुपये के रिफंड कस्टम्स के पास लम्बित हैं।
CBIC डेटा एनेलेटिक्स के माध्यम से ऐसे निर्यातकों की पहचान करने का प्रयास कर रहा है जो गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेते हैं, और IGST का भुगतान कर बाद में रिफंड प्राप्त कर लेते हैं। ऐसे निर्यातकों का के.वाई.सी. कराया जा रहा है, ताकि रिफंड देने से पहले उसकी पुष्टि की जा सके।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CBIC के अध्यक्ष: प्रणब कुमार दास
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बने 28वें सेनाध्‍यक्ष

about - Part 2891_11.1
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 28 वें सेनाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया हैं। उन्होंने 31 दिसंबर, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे जनरल बिपिन रावत की जगह ली है। इससे पहले जनरल नरवने भारतीय सेना के उप-सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने 37 वर्ष के कार्यकाल में सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व भी किया है जो लगभग 4,000 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा का दायित्‍व संभालती है।
जनरल मुकुंद नरवणे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें जून 1980 में 7 वीं बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में शामिल किया गया था।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

ओडिसा में ग्‍यारह दिनों तक चलने वाले ‘धानु जात्रा’ महोत्सव का हुआ शुभारंभ

about - Part 2891_13.1
पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ में ग्‍यारह दिन चलने वाले प्रसिद्ध ‘धानु जात्रा’ महोत्सव आरंभ हो गया हैं। धनु जात्रा को विश्‍व का सबसे बड़ा खुला थियेटर माना जाता है। यह भगवान कृष्‍ण और उनके मामा कंस की पौराणिक कथा पर आधरित है। यह उनके मामा राजा कंस द्वारा आयोजित धनु समारोह को देखने के लिए कृष्ण और बलराम की मथुरा यात्रा के बारे में है।
धनु जात्रा, बारगढ़ शहर और उसके आसपास मनाया जाने वाला वार्षिक नाट्य-आधारित ओपन-एयर थियेट्रिकल कार्यक्रम है। इस वार्षिक त्योहार  की शुरुआत 1947-48 में की गई थी, जिसके बाद ये स्वतंत्रता का जश्न मनाने और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बन गया।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारतीय रेलवे ने नई पैसेंजर सूचना प्रणाली की कि शुरुआत

about - Part 2891_15.1
भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन के अनकापल्ली रेलवे स्टेशन में एक नई “पैसेंजर सूचना प्रणाली” की शुरूआत की हैं। इसमें “एक डिस्प्ले बोर्ड” लगाया जाना शामिल है जो स्टेशन पर ट्रेनो के समय और स्थिति की जानकारी देगा और साथ ही “कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड” होगा जो ट्रेन के कोच के क्रम और स्थिति जानकरी प्रदान करेगा। इस एप्लीकेशन का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ और यात्रा को सुगम बनाना है, और यात्रियों को संतोषजनक सुविधा का अनुभव कराना है।
यह प्रणाली स्टेशन पर अगले दो घंटों में आने-जाने वाली ट्रेनों के बारे में जानकारी स्वचालित रूप से डिसप्ले पर तीन भाषओं में प्रदर्शित करेगा : तेलुगु, अंग्रेजी और हिंदी



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

हवाई अड्डों पर CACS & e-BCAS परियोजना की गई शुरू

about - Part 2891_17.1
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बायोमेट्रिक आधारित दो परियोजनाओं सेंट्रलाइज्ड एक्सेस कंट्रोल सिस्टम (CACS) और ‘e-BCAS प्रोजेक्ट ट्रेनिंग मॉड्यूल’ का शुभारंभ किया। इस परियोजनाओं का उद्देश्य हवाई अड्डों पर सुरक्षा और व्यापार की प्रक्रिया को सरल बनाना है। सीएसीएस परियोजना का उद्देश्य हवाई अड्डों पर कर्मचारी की आवाजाही प्रक्रिया को डिजिटल बनाना है। इस बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणाली संपर्क रहित स्मार्ट कार्ड प्रौद्योगिकी के माध्यम से पिन-आधारित पहचान सत्यापन के अलावा इसमें हवाई अड्डा प्रवेश परमिट (AEP) उपयोगकर्ताओं की विशिष्टता समाहित है।
‘e-BCAS’ परियोजना भारत सरकार के ई-शासन पहल के तहत एक “पेपरलेस ऑफिस” स्थापित करने के लिए परिकल्पना की गई है। ’e-BCAS प्रोजेक्ट ट्रेनिंग मॉड्यूल’ का उद्देश्य प्रशिक्षण की मैनुअल प्रक्रिया को डिजिटल प्रक्रिया में बदलना है। ई-बीसीएएस परियोजना का उद्देश्य बीसीएएस में सभी गतिविधियों को पारदर्शी, उपयोगकर्ता के अनुकूल और कुशल बनाना है। साथ सी इस उद्देश्य हितधारकों के साथ व्यापार करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

जनरल बिपिन रावत होंगे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

about - Part 2891_19.1
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) चुना गया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एक 4-स्टार जनरल पद होगा, जो रक्षा मंत्री का प्रमुख सैन्य सलाहकार होगा, और सैन्य मामलों के नए विभाग का मुखिया होगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ प्रशिक्षण, रसद और तीनों सेनाओं की खरीद में संयुक्तता सुनिश्चित करेगा। जनरल रावत, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद संभालने वाले पहले अधिकारी होंगे।
रक्षा मंत्रालय ने एक नया क्लॉज लाकर थल सेना, वायु सेना और नौसेना के नियमों में भी संशोधन किया था, जो सीडीएस को अधिकतम 65 वर्ष तक की सेवा करने की अनुमति देता है। सीडीएस तीनों सेनाओं का मार्ग प्रशासित करेगा, लेकिन उनकी कमान उस सेवा के प्रमुख के पास होगी, जो प्रमुख के पद पर तैनात है।
स्रोत: The Economic times

एचडीएफसी ने अपने बीमा उत्पादों का विस्तार करने के लिए पेटीएम के साथ की साझेदारी

about - Part 2891_21.1
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने अपने सेवाओं का विस्तार करने के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य पेटीएम के ग्राहकों को एचडीएफसी लाइफ से बीमा उत्पाद खरीदने में सक्षम बनाना है। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस अपने सेवा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नई साझेदारी बनाने और बनाए रखने के अवसरों की लगातार तलाश कर रहा है। साझेदारी से एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का लक्ष्य भारत में बीमा क्षेत्र में पैठ बनाना और ग्राहकों के लिए खरीद से लेकर दावा प्रक्रिया तक के अनुभव को आसान बनाना है।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Recent Posts

about - Part 2891_22.1
QR Code
Scan Me