Home   »   खेलो इंडिया युवा खेल का हुआ...

खेलो इंडिया युवा खेल का हुआ समापन, महाराष्ट्र पदक तालिका में रहा सबसे ऊपर

खेलो इंडिया युवा खेल का हुआ समापन, महाराष्ट्र पदक तालिका में रहा सबसे ऊपर |_2.1
खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा संस्करण गुवाहाटी में सपन्न हुआ। महाराष्ट्र आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 78 स्वर्ण सहित 256 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा, हरियाणा कुल 200 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और दिल्ली ने 122 पदक के साथ तीसरे स्थान हासिल किया ।
असम की शिवांगी शर्मा ने तैराकी में पांच स्वर्ण और दो रजत जीते। वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सबसे सफल महिला खिलाड़ी थीं।

खेलो इंडिया युवा खेलों में शीर्ष 10 राज्य:

राज्य
स्वर्ण
रजत
कांस्य 
कुल
महाराष्ट्र
78
77
101
256
हरियाणा
68
60
72
200
दिल्ली
39
36
47
122
उत्तर प्रदेश
32
26
22
80
कर्नाटक
29
28
 
30
87
तमिलनाडु
22
32
22
 76
असम
20
22
34
76
पश्चिम बंगाल
19
14
20
53
गुजरात
16
16
20
52
पंजाब
16
15
28
59

10 जनवरी से शुरू हुए इन खेलों में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 6800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खेलों में 20 खेलों का आयोजन किया गया था। विजेताओं को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्रॉफी प्रदान की। इन खेलों में विजय द टाइगर और जया द ब्लैकबक टूर्नामेंट के शुभंकर थे। धावक हेमा दास ने KIYG 2020 का उद्घाटन मशाल जलाकर की थी। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • असम की राजधानी: दिसपुर; राज्यपाल: जगदीश मुखी

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *